![]()
जींद जिले की अनाज मंडी में हजारों क्विंटल धान खुले आसमान के नीचे भीग गया है। पिछले दो दिनों से हुई तेज बारिश ने किसानों की तैयार फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। बारिश के कारण धान में नमी बढ़ गई है। जिससे किसानों को अपनी उपज बेचने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। नमी बढ़ने से खरीद प्रक्रिया में भी देरी होने की आशंका है। ढेरियों को ढकने के नहीं प्रबंध बता दें कि मंडी प्रशासन द्वारा धान की ढेरियों को ढकने के लिए कोई ठोस प्रबंध नहीं किए गए थे, जिसके चलते किसानों की फसल बारिश की भेंट चढ़ गई। किसानों का कहना है कि वे पहले से ही जलभराव के कारण फसलों के नुकसान से जूझ रहे थे। अब कटाई के समय हुई बारिश ने उनकी तैयार फसलों को और खराब कर दिया है। वहीं बारिश के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई है।



