![]()
कैथल के गांव डेरा गदला में पत्नी व एक अन्य युवक द्वारा मारी गई चोटों के कारण एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई। युवक बिहार से आकर कैथल में एक व्यक्ति के खेत में काम करता था। व्यक्ति ने मृतक की पत्नी व उसके मामा के लड़के पर मारपीट करने और हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव के नंबरदार ने दी शिकायत डेरा गदली पट्टी अफगान निवासी गुरनाम सिंह ने शहर थाना में दी शिकायत में बताया कि वह गांव का नंबरदार है और खेती करता है। उसके पास दो महीने पहले गांव रजबैली पूर्णिया बिहार निवासी दीपक उसकी पत्नी अंजलि और कवैया जिला पूर्णिया बिहार निवासी कृष्ण काम करने के लिए आए थे। ये लोग उसके पशुबाड़े में एक कमरे में इकट्ठे रह रहे थे। कमरे पर कर रहे थे झगड़ा छह अक्टूबर को रात करीब आठ बजे अंजलि और कृष्ण मिलकर दीपक के साथ झगड़ा कर रहे थे। दो ने मिलकर दीपक को काफी चोटें मारी। वह शोर सुनकर मौके पर गया तो वे दोनों दीपक को चोटें मारकर कमरा बंद करके मौके से भाग गए। उसने दीपक को अस्पताल पहुंचाकर इलाज करवाया और वे दोनों गांव पास चले गए। आठ अक्टूबर को दीपक अपने कमरे में था। कुर्सी पर बैठा था दीपक वह दीपक को बुलाने गया तो वह नहीं बोला। उसने पास जाकर देखा तो दीपक कुर्सी पर बैठा था और उसका शरीर अकड़ा हुआ था। वह तुरंत उसे कैथल सिविल अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिकायतकर्ता ने कहा कि दीपक की मौत उसकी पत्नी अंजलि और कृष्ण द्वारा मारी गई चोटों के कारण हुई है। सिटी थाना के जांच अधिकारी राजकुमार राणा ने बताया कि पुलिस ने हत्या संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।



