Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

अठावले के करीबी पूर्व MLA का बड़ा खुलासा:कहा- सीएम अफसरों को सस्पेंड करना चाहते थे मगर खुल्लर ने रोक दिया, सैनी रबड़ स्टंप




हरियाणा में IPS वाइ. पूरन कुमार सुसाइड मामले में केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने सोमवार (13 अक्टूबर) को मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात की थी। करीब 40 मिनट हुई मुलाकात की चीजें अब बाहर आ रही हैं। केंद्रीय मंत्री सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रामदास अठावले के करीबी हरियाणा में रिपब्लिकन पार्टी और इंडिया(RPI) के प्रदेशाध्यक्ष रवि कुंडली और दिल्ली कैबिनेट के पूर्व मंत्री संदीप बाल्मीकि ने बताया कि वे भी मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ हुई बैठक में शामिल थे। प्रेस को दिए बयान में दोनों नेताओं ने खुलासा किया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री रबड़ स्टंप हैं और मुख्यमंत्री के सेक्रेटरी राजेश खुल्लर, डीजीपी शत्रुजीत कपूर और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ही सरकार चला रहे हैं। संदीप बाल्मीकि ने बताया कि रामदास अठावले की मांग पर मुख्यमंत्री ने दोनों अधिकारियों (शत्रुजीत कपूर और नरेंद्र बिजारणिया ) को सस्पेंड करने के आदेश दे दिए थे मगर तभी राजेश खुल्लर ने उनको रोक दिया और कई टेक्निकल इश्यु गिनवाने लगे। बता दें कि इससे पहले विपक्ष भी इसी तरह के आरोप लगाता रहा है। विस्तार से जानिए अठावले के करीबी नेताओं ने क्या कहा…
मुख्यमंत्री ने तुरंत मिलने का टाइम दिया : हरियाणा में रिपब्लिकन पार्टी और इंडिया(RPI) के प्रदेशाध्यक्ष रवि कुंडली ने मीडिया से कहा कि हमने सीएम से मिलने का टाइम लिया तो मुख्यमंत्री ने तुरंत टाइम दे दिया। हमारे साथ दिल्ली के पूर्व कैबिनेट मंत्री बहुजन नेता संदीप बाल्मीकि भी साथ थे। इसके बाद संदीप बाल्मीकि ने मीडिया के सामने बोलना शुरू किया और बताया कि केंद्रीय मंत्री अठावले ने बहुजन समाज की राजनीति की है। इसी को लेकर वह आईपीएस के परिवार से मिलने गए और उसके बाद सीएम साहब से मिले। मुख्यमंत्री के साथ 3 आईएएस अधिकारी थे : संदीप बाल्मीकि ने कहा कि जिस कमरे में हम बैठे थे वहां राजेश खुल्लर, अनुराग रस्तोगी और केएम पांडुरंग भी बैठे थे। वहां अठावले साहब ने बात रखी कि इतने दिन से न्याय क्यों नहीं मिल रहा। उन्होंने कहा कि इस मामले में सुसाइड नोट मौजूद है। 9 पेजों का सुसाइड नोट है। इसमें सारे आरोपियों के नाम भी हैं। एक के खिलाफ भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे देश में क्या मैसेज जा रहा है। अठावले ने कहा कि हम भी एनडीए का हिस्सा हैं। आप प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। सीएम ने सस्पेंड को कहा, खुल्लर ने टेक्निकल इश्यू गिनवा दिए : संदीप बाल्मीकि ने कहा कि इस पर खुल्लर साहब ने बहुत सारे टेक्निकल इश्यू गिनवा दिए। हमने खुल्लर साहब से पूछा क्या आपने कोई लीगल ओपिनियन लिया है। तो उन्होंने कहा कि हम आईएएस हैं और उन्होंने कई चीजें उन्होंने गिनवा दी। हमने कहा कि सीएम साहब आप एक प्रेस कान्फ्रेंस कर दो। आप प्रेस से क्यों भाग रहे हो। आप एक प्रेस कान्फ्रेंस कर दो। आप उसमें टेक्नीकल प्वांइट बता दो। पब्लिक ओपिनियन उसमें से आपने आप निकल कर आ जाएगा। इस पर सीएम ने कहा दोनों अधिकारियों को को सस्पेंड कर दो। खुल्लर तुरंत खड़ा हुआ कहा कि ऐसा नहीं कर सकते। मुख्यमंत्री ने कहा, मैं चपड़ासी भी सस्पेंड नहीं कर सकता : संदीप बाल्मीकि ने बताया कि इस पर मैंने कहा कि मुख्यमंत्री तू है या नायब सैनी हैं। मुख्यमंत्री कह रहे हैं तो सस्पेंड करो। इस पर मुख्यमंत्री कहते हैं कि मैं तो चपड़ासी भी सस्पेंड नहीं कर सकता। संदीप बाल्मीकि ने मीडिया से कहा कि आप सोच सकते हो कि हरियाणा प्रदेश को कौन चला रहा है। इस प्रदेश को शत्रुजीत कपूर, राजेश खुल्लर और मनोहर लाल खट्‌टर चला रहे हैं। मुझे नहीं लगता सीएम की कोई सुनता है वो रबड़ की मोहर है। काफी चर्चा होने के बाद खुल्लर ने रामदास अठावले को कहा कि आप जाकर परिवार को मनाइये। हम पोस्टमॉर्टम और अंतिम संस्कार के बाद कार्रवाई कर देंगे। राजेश खुल्लर को असंवेदनशील बताया : संदीप बाल्मीकि ने राजेश खुल्लर पर कहा कि वो ऐसे आदमी हैं जिनका शब्दों में मैं बयान नहीं कर सकता। वो कहता है कि हमें अभी यह भी नहीं पता यह मर्डर है या सुसाइड है। एके 47 से गोली मारी है या किससे मारी है। यह इतने असंवेदनशील लोग हैं कि यह किसी की शहादत का मजाक उड़ा रहे हैं। तो समझ लो मुख्यमंत्री आप लोगों को फेस नहीं कर पा रहा तो कसूर किसका है। यह डमी सरकार है। केंद्र से ऑपरेट हो रही है। शत्रुजीत कपूर, राजेश खुल्लर और मनोहर लाल खट्‌टर इस प्रदेश को लूट रहे हैं। सीएम के साथ वार्ता असफल रही : संदीप बाल्मीकि ने कहा कि अठावले ने कहा कि हमें जब तक न्याय नहीं मिलता तब तक ना तो पोस्टमॉर्टम होगा और ना ही शव उठाया जाएगा। संदीप बाल्मीकि ने कहा कि यह वार्ता अफसल रही। हम संतुष्ट नहीं हैं। परिवार जैसा चाहेगा वैसा होगा। हम लोग यह आंदोलन नहीं रूकने देंगे। हम पूरे देश का सामाजिक न्याय मोर्चा बना रहे हैं। इसमें हम बाबा साहब की आदर्शों को मानने वाले लोग शामिल करेंगे। उन्होंने कहा कि अठावले पहले कैबिनेट मंत्री हैं जिसने आईएएस परिवार से मुलाकात की है और सीएम को डांटने का काम किया है। मंत्री अठावले ने कहा था-कार्रवाई होगी
वहीं एक दिन पहले सीएम से मुलाकात के बाद मंत्री आठवले ने कहा था कि उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ भी करीब 40 मिनट तक बैठक की। उन्होंने आश्वासन दिया है कि IPS सुसाइड केस में पूरी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही CM सैनी ने कहा कि उससे पहले बॉडी का पोस्टमॉर्टम होना जरूरी है। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि आईपीएस अधिकारी को प्रताड़ित करने वाले पुलिस अधिकारियों को गिरफ्तार कर उन्हें सस्पेंड किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आईपीएस पूरन कुमार के फाइनल नोट में जिन लोगों के नाम लिखे हैं, कार्रवाई इसी के आधार पर होगी।

Scroll to Top