![]()
हरियाणा के नारनौल से एक लड़की अपने घर से गायब हो गई। लड़की के गायब होने पर उसके परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस में की है। वही लड़की के परिजनों को एक युवक पर शक भी है। दूसरी ओर शहर के एक मोहल्ले से करीब 32 वर्षीय युवक भी घर से लापता है। जिसकी शिकायत परिजनों ने पुलिस को की है।
मोहल्ला पुरानी सराय की रहने वाली एक लड़की बीते कल अपने घर से गायब हो गई। लड़की के गायब होने के बाद परिजनों ने उसकी कई जगह पर तलाश की। रिश्तेदारियों में भी उसके बारे में पूछा। वहीं उसकी सहेलियों और आस-पड़ोस में भी उसकी जानकारी ली, लेकिन लड़की कहीं पर नहीं मिली। लड़की के नहीं मिलने पर परिजन परेशान है। परिजनों को शक है कि उनकी लड़की को मोहल्ला नलापुर का कोई लड़का बहला फुसलाकर कर भगा कर ले गया। पुरानी मंडी का लड़का भी लापता
वहीं शहर की पुरानी मंडी निवासी सर्वेश नामक 32 वर्षीय युवक भी बीते कल अपने घर से लापता हो गया। इस बारे में लड़के के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दी है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लड़के की तलाश शुरू कर दी है।


