Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

हांसी पुलिस ने अनाथ आश्रम में मनाई दीपावली:एसपी ने बुजुर्गों-बच्चों संग खुशियां बांटी खुशियां, बोले- जरुरतमंदों के जीवन में उजाला फैलाना भी दिवाली




हिसार के हांसी में दीपावली के अवसर पर पुलिस ने अपने समाज के जरूरतमंदों के बीच जाकर खुशियां साझा की है। पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन, उप पुलिस अधीक्षक विनोद शंकर और थाना शहर हांसी के प्रभारी इंस्पेक्टर सदानंद ने शिव शक्ति अनाथ आश्रम, बरवाला फ्लाईओवर के समीप पहुंचकर वहां रह रहे युवाओं और बुजुर्गों के साथ दीपावली पर्व मनाया। पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन ने इस अवसर पर कहा कि दिवाली का सच्चा अर्थ केवल घरों में दीप जलाना नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के जीवन में भी उजाला फैलाना है। उन्होंने बताया कि जब समाज के ऐसे बच्चों और बुजुर्गों के साथ समय बिताया जाता है, तो सच्ची खुशी और आत्मसंतोष का अनुभव होता है। उप पुलिस अधीक्षक विनोद शंकर ने बच्चों से बातचीत की और उन्हें मेहनत व शिक्षा के महत्व के बारे में प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चा देश का भविष्य है और उनमें आत्मविश्वास तथा उज्जवल भविष्य की भावना जगाना हम सभी का कर्तव्य है। समाज की संवेदनशील साथी भी पुलिस : प्रभारी इंस्पेक्टर थाना शहर हांसी के प्रभारी इंस्पेक्टर सदानंद ने बताया कि दिवाली पर मिठाई और उपहार बांटने का उद्देश्य यह संदेश देना था कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था की रक्षक नहीं, बल्कि समाज की संवेदनशील साथी भी है। हांसी पुलिस की इस पहल ने समाज को मानवता, प्रेम और साझी खुशियों का संदेश दिया। पुलिस अधीक्षक ने सभी युवाओं और बुजुर्गों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हांसी पुलिस हमेशा समाज के कमजोर वर्गों के साथ खड़ी रहेगी।

Scroll to Top