Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

हरियाणा में ठंड का असर शुरू:सुबह के समय हल्की धुंध छा रही, प्रदूषण भी बढ़ा, भिवानी सबसे ज्यादा प्रदूषित




हरियाणा में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। दिन का तापमान जो एक सप्ताह पहले 34 से 35 डिग्री के आसपास चल रहा था वह अब 30 से 31 डिग्री पर आ गया है। इसके अलावा रात्रि तापमान में भी कमी देखी गई है। मौसम विज्ञानियों का मानना है कि नवंबर के पहले सप्ताह के बाद ठंड और बढ़ेगी। वहीं ठंड बढ़ने के साथ-साथ प्रदूषण भी लगातार बढ़ रहा है। भिवानी में एक्यूआई सबसे अधिक 406 रहा। इसके अलावा फतेहाबाद में एक्यूआई 309, सोनीपत में 317 और बल्लभगढ़ में 320 एक्यूआई दर्ज किया गया। भिवानी देशभर में सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में शामिल रहा। हरियाणा के 4 शहर रेड जोन में हैं। वहीं एक दिन पहले 5 शहर रेड जोन में थे इसमें बहादुरगढ़, सोनीपत, बल्लभगढ़, चरखीदादरी और जींद जैसे शहर शामिल थे चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 2 नवंबर तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहेगा। इस दौरान फिर से उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलने की संभावना है।

Scroll to Top