Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

पानीपत में बाइक की टक्कर से महिला की मौत:पश्चिम बंगाल के रहने वाले, दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया




पानीपत शहर के पास स्थित पसीना गांव के नजदीक एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब महिला सड़क पार कर रही थी और तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया। मृतका की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी शहनाज पत्नी हंसीबुल के रूप में हुई है। परिवार के लोगों ने बताया कि पिछले दो साल से पानीपत के सिवाह क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर मजदूरी कर रहे थे। पति-पत्नी दोनों अलग-अलग फैक्ट्रियों में काम करते थे और उनके दो बच्चे हैं। एक बेटा और एक बेटी। हंसीबुल ने बताया कि सुबह उसकी पत्नी रोज की तरह फैक्ट्री जाने के लिए निकली थी। जब वह सड़क पार कर रही थी तभी तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में शहनाज की मौके पर ही मौत हो गई। खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। पति और फैक्ट्री के साथी कर्मचारी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे तो सबकी आंखों में आंसू थे। पुलिस ने जांच की शुरू पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है और बाइक सवार की पहचान की जा रही है। सेक्टर 29 थाना प्रभारी अनिल कुमार ने कहा कि हादसे की जांच की जा रही है। बाइक और चालक पुलिस की जानकारी जुटाई जा रही है ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके। स्थानीय लोगों ने बताया कि पसीना गांव के पास सड़क पर अक्सर तेज रफ्तार वाहन चलते हैं और यहां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं।

Scroll to Top