Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

सिरसा में बुजुर्ग हत्या करने वाला गिरफ्तार:लेनदेन के विवाद में कुल्हाड़ी से काटा, घर के बाहर वारदात




सिरसा में शनिवार को बुजुर्ग की हत्या करने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। घटना ओढ़ा थाना क्षेत्र के रत्ताखेड़ा गांव की है। घटना चार दिन पहले की है, जब 60 वर्षीय अमीलाल भाकर की हत्या गांव के ही भीमसेन ने कर दी। दोनों के बीच 10 साल पुराने लेनदेन को लेकर विवाद हुआ। बहस के दौरान भीमसेन ने कुल्हाड़ी से अमीलाल के माथे पर हमला कर दिया। गंभीर चोट के कारण अमीलाल गली में ही गिर गए और वहीं उनकी मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी भीमसेन मौके से फरार हो गया। जब पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटा रही थी, तभी भीमसेन भी वहां मौजूद था। उसकी संदिग्ध बातों के कारण पुलिस उसे थाने ले गई। पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। ओढ़ा थाना प्रभारी ब्रह्म प्रकाश के अनुसार, पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से मामले की जांच की गई। आरोपी भीमसेन पर हत्या का मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

Scroll to Top