- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Monday (10 March 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

10 मार्च, सोमवार के ग्रह-नक्षत्र शोभन और प्रजापति योग बना रहे हैं। जिससे आज सिंह राशि वालों के लिए अच्छा दिन रहेगा। शेयर मार्केट से जुड़े तुला राशि के लोगों को सितारों का साथ मिलेगा। प्रॉपर्टी की बड़ी डील होने की भी संभावना है। वृश्चिक राशि के लोग बिजनेस में कुछ नया करना चाहते हैं तो इसके लिए अच्छा दिन है। धनु राशि के नौकरीपेशा लोगों को अच्छी खबर मिलने के योग हैं। कुंभ राशि वालों को बिजनेस में फायदा होने के योग हैं। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए ठीकठाक दिन रहेगा।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन…

मेष – पॉजिटिव- घर में कुछ खास लोगों का आगमन होगा। जिनके साथ विचारों का आदान-प्रदान आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन लाएगा। काफी दिनों से चल रही व्यस्तता के कारण आप थकान अनुभव कर रहे थे। आज का दिन शांति और सुकून में व्यतीत करने की कोशिश रहेगी। नेगेटिव- ईगो और ओवर कॉन्फिडेंस की वजह से बनते कार्य बिगड़ भी सकते हैं। कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हाथ से निकल सकती है। सहजता और धैर्य द्वारा अपने कार्यों को अंजाम दें। खर्च बरकरार रहेंगे। उन में कटौती करना नामुमकिन होगा। व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में नयापन लाने की रूपरेखा बनेगी। कर्मचारियों के बीच डिसिप्लिन रखने से व्यवस्था अच्छी होगी। कोई महत्वपूर्ण दस्तावेज या वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है। मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत लोगों को स्पेशल अथॉरिटी मिल सकती है। लव- जीवनसाथी और परिवारजनों का सहयोग आपकी परेशानियों को हल करेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। मुलाकात का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य- काम के साथ शारीरिक और मानसिक आराम की जरूरत है। कुछ समय मनोनुकूल गतिविधियों में भी जरूर व्यतीत करें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 1

वृष – पॉजिटिव- प्रभावशाली लोगों से मुलाकात का मौका मिले तो तुरंत हासिल करें। कुछ खास जानकारियां हासिल होंगी। घर के नवीनीकरण या बदलाव संबंधी विषयों पर विचार-विमर्श होगा। आप पूरे मन से घर के सभी सदस्यों की जरूरतें पूरी करने की कोशिश करेंगे। नेगेटिव- कोई भी लेनदेन या पब्लिक डीलिंग करते समय नकारात्मक शब्दों का प्रयोग करना नुकसान दे सकता है। पारिवारिक कारणों से बच्चे अपनी पढ़ाई में ध्यान नहीं दे पाएंगे। थोड़ा समय उनके साथ व्यतीत करना जरूरी है। व्यर्थ की आवाजाही से परहेज करें। व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में बेहतर व्यवस्था रखने के लिए कर्मचारियों के साथ अच्छा तालमेल रखना जरूरी है। आपने जो लक्ष्य निर्धारित किया है, वह आपकी कार्य क्षमता और मेहनत से हासिल हो जाएगा। ऑफिस से संबंधित कार्य में आपका विशेष योगदान रहेगा। लव- पति-पत्नी के बीच मधुर संबंध रहेंगे। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर से दूर रहें, वरना इसका प्रभाव आपकी घर की व्यवस्था पर पड़ सकता है। स्वास्थ्य- संयमित रहें। अनियमित दिनचर्या और खान-पान का आपकी सेहत पर नकारात्मक असर पड़ेगा। आपकी दिनचर्या अस्त व्यस्त हो जाएगी। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

मिथुन – पॉजिटिव- कुछ चुनौतियां रहेंगी, लेकिन समाधान मिलते जाएंगे। अपने रूटीन के साथ देश-विदेश संबंधी जानकारियां भी हासिल होंगी। अपनी क्षमता अनुसार किसी विशेष काम को अंजाम मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नेगेटिव- व्यस्तता के दौरान सेहत और संबंधों का भी ख्याल रखना जरूरी है। संबंधों में मधुरता रखने के लिए आपका विशेष प्रयास जरूरी है। इस समय व्यर्थ की गतिविधियों में समय नष्ट न करें, क्योंकि इसके कोई भी उचित परिणाम हासिल नहीं होंगे। खर्चो पर काबू रखें। व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। कारोबारी महिलाओं को कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानियां तनाव दे सकती हैं। मुश्किल समय में किसी अनुभवी की सलाह लेना उचित रहेगा। नए कार्य को लेकर चल रही गतिविधियों में स्थिरता आएगी। अधिकारी वर्ग से मन मुताबिक सहायता मिलेगी। लव- दांपत्य संबंधों में सामंजस्य रखें। घर की व्यवस्था उचित रहेगी। शाम को दोस्तों के साथ मनोरंजन प्रोग्राम बनेगा। स्वास्थ्य- एसिडिटी से राहत पाने के लिए संयमित खानपान रखें। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन आपको स्वस्थ रखेगा। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7

कर्क – पॉजिटिव- किसी खास काम में चल रहे प्रयासों में कामयाबी मिलने वाली है। भूमि अथवा वाहन से संबंधित कोई कार्यवाही चल रही है, तो वह पूरी हो सकती है। व्यवस्थित रूप से कार्य बनते जाने से आप राहत महसूस करेंगे। किसी धार्मिक स्थल पर भी जाने का प्रोग्राम बन सकता है। नेगेटिव- पारिवारिक सदस्य की मैरिड लाइफ गड़बड़ा सकती है। परिवार में तनाव रहेगा। आपका सुझाव व सहयोग स्थिति को काफी हद तक संभाल सकता है। परिवर्तन संबंधी किसी भी योजना को अभी स्थगित रखें। व्यवसाय- व्यवसाय में चल रही समस्याओं से उबरने के लिए अधिक मेहनत की जरूरत है। टैक्स से जुड़े कागज कंप्लीट रखें। किसी राजनीतिज्ञ व्यक्ति से आपको उचित सहयोग मिल सकता है। नौकरी में अपने लक्ष्य हासिल कर लेंगे। लव- पारिवारिक लोगों का सहयोग रहेगा। युवा अपने प्रेम प्रसंगों के प्रति मर्यादित और गंभीर रहेंगे। स्वास्थ्य- घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य संबंधी नियमों को अपनी दिनचर्या में अवश्य शामिल करें। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 5

सिंह – पॉजिटिव- अनुकूल ग्रह स्थिति है। अनुभवी और बड़े लोगों के संपर्क में अधिक समय बीताएं। आपको जीवन संबंधी सकारात्मक आयाम सीखने के लिए मिलेंगे। संतान के करियर संबंधी गतिविधियों पर विचार-विमर्श होगा। नेगेटिव- दूसरों के मामले में बहुत अधिक अनुशासन और रोक-टोक न करें, क्योंकि इस वजह से लोगों को परेशानी हो सकती है। पड़ोसियों के साथ संबंधों को खराब ना होने दें। बेहतर यही होगा कि समय अनुसार अपने व्यवहार और दिनचर्या में भी परिवर्तन लाएं। व्यवसाय- आज बिजनेस के महत्वपूर्ण कामों में रुकावट आ सकती है। जिसकी वजह से बहुत परेशानियां महसूस होंगी। घबराने की बजाय हिम्मत और साहस से काम लें। कोई समाधान जरूर मिलेगा। ऑफिस में सकारात्मक माहौल रहेगा। कार्य भी तय समय पर पूरे हो जाएंगे। लव- विवाहित संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में भावनात्मक आघात आने से दूरियां बढ़ सकती हैं। स्वास्थ्य- मशीनरी को उपयोग में लाते समय सावधानी बरतें। जोखिम भरे कामों से दूर रहें। दुर्घटना के योग बने हुए हैं। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 7

कन्या – पॉजिटिव- अपनी योग्यता पर भरोसा रखें। किसी से मदद की उम्मीद न रखकर खुद अपने काम निपटाने की कोशिश करें। बेहतर नतीजे मिलेंगे। बेहतरीन विचार शैली और दिनचर्या आपके व्यक्तित्व में निखार लाएगी। नेगेटिव- नकारात्मक विचारों को हावी न होने दें, वरना आपकी कार्य क्षमता प्रभावित होगी। पैसे के लेनदेन को लेकर आपसी संबंधों को खराब ना करें। धैर्य और संयम रखना जरूरी है। मानसिक शांति और सुकून के लिए अध्यात्म और मेडिटेशन अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें। व्यवसाय- पार्टनरशिप के बिजनेस में तालमेल की कमी से व्यवस्था बिगड़ सकती है। पब्लिक डीलिंग, ग्लैमर, कंप्यूटर अभी से जुड़े क्षेत्रों में बेहतरीन स्थिति बनी रहेगी। विदेशी व्यापार फायदे की स्थिति में रहेंगे। कोई ऑफिशियल यात्रा का प्रोग्राम बनेगा, जो फायदेमंद होगा। लव- दांपत्य जीवन सुखमय और व्यवस्थित रहेगा। घर और व्यवसाय में उचित तालमेल रहेगा। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें और मौसम के अनुकूल दिनचर्या रखें। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 2

तुला – पॉजिटिव- कोई भी खास निर्णय लेने में पिता या पिता तुल्य व्यक्ति का विशेष सहयोग और समर्थन मिलेगा। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। दोपहर बाद सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में समय व्यतीत होगा। जिससे आत्मिक अनुभूति भी मिलेगी। नेगेटिव- कोई व्यक्तिगत समस्या चल रही है तो किसी की मदद लेनी पड़ सकती है। निश्चित ही आपको उचित समाधान मिलेगा। यह समय धैर्य और संयम रखने का भी है। फिलहाल आपको अपनी मेहनत द्वारा किए गए प्रयासों के मनोनुकूल परिणाम नहीं मिलेंगे। व्यवसाय- शेयर्स, तेजी-मंदी जैसे व्यवसाय में रुचि रखने वाले लोगों के लिए ग्रह स्थिति सकारात्मक बनी हुई है। जमीन-जायदाद संबंधी व्यवसाय में बड़ी डील होने की संभावना है, इसलिए इन कार्यों पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित रखें। सरकारी लोग किसी भी तरह के प्रलोभन में न आएं। लव- नकारात्मक लोगों से दूर रहें। अपने घर परिवार पर ध्यान दें। युवाओं का विपरीत लिंगी के लोगों के प्रति आकर्षण रहेगा। स्वास्थ्य- छोटी-मोटी समस्याएं रहेंगी। योगा, मेडिटेशन जैसी गतिविधियों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। इससे आप शारीरिक और मानसिक रूप से प्रफुल्लित महसूस करेंगे। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5

वृश्चिक – पॉजिटिव- कुछ राजनीतिक या सामाजिक गतिविधियों में अपनी उपस्थिति रखें। इससे आपका वर्चस्व कायम होगा। लोकप्रियता बढ़ेगी। विद्यार्थियों और युवाओं को भविष्य संबंधी गतिविधियों में निश्चित सफलता मिलने की संभावना है। नेगेटिव- अपनी मेहनत के परिणाम विलंब से मिले तो चिंता ना करें तथा उचित समय का इंतजार करें। किसी भी तरह के सरकारी कार्यों को अधूरा न छोड़ें, वरना कोई कार्यवाही हो सकती है। ईगो और गुस्से पर काबू रखना जरूरी है। व्यवसाय- कारोबार में नए काम शुरू करने का उत्तम समय है। इसमें कामयाबी मिलेगी। जोखिम भरे निवेश से दूर रहें। नौकरी में सहयोगियों के साथ गलत बात पर विवाद की स्थिति बन सकती है। लव- पारिवारिक वातावरण प्रेम पूर्ण और खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमी से दूरियां आ सकती हैं। स्वास्थ्य- अत्यधिक काम की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। स्वास्थ्य को नजर अंदाज करना आपकी मुश्किलों को बढ़ा सकता है, इसलिए सचेत रहें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

धनु – पॉजिटिव- पुराने गिले शिकवे चल रहे हैं तो उन्हें सुलझाने का अच्छा मौका है। रुकी हुई या उधार पेमेंट मिल जाने से तनाव दूर होगा। अपने व्यक्तित्व को और निखारने की कोशिश करेंगे। बच्चों की भावनाओं को समझते हुए उनकी गतिविधियों में सहयोग करना उनके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। नेगेटिव- विरोधी आपके लिए कुछ परेशानियां खड़ी कर सकते हैं। यह आपके ऊपर निर्भर करता है कि उन पर कैसे विजय हासिल करना है। इस समय युवाओं के पास योजनाएं तो बहुत है लेकिन उन्हें क्रियान्वित करने में मुश्किल रहेगी। अपने सामर्थ्य से ज्यादा कार्यभार अपने ऊपर ना लें। व्यवसाय- समय अनुकूल है। नौकरीपेशा व्यक्तियों को शुभ सूचना मिल सकती है। अस्त-व्यस्त चल रही व्यवसायिक गतिविधियों में व्यवस्था बनाने के लिए आपके प्रयास सफल रहेंगे। सिर्फ अपने कार्य को योजनाबद्ध तरीके से करने की जरूरत है। स्टाफ की मदद भी मिलेगी। लव- परिवार के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है, शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालें। प्रेम संबंध गहरे रहेंगे। स्वास्थ्य- जोखिम भरे कामों दिलचस्पी न लें। वाहन भी सावधानी से चलाएं। गिरने या चोट लगने जैसी आशंका बन रही है। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5

मकर – पॉजिटिव- आज कुछ खास लोगों से मुलाकात का अवसर मिलेगा। नई जानकारियां हासिल होंगी। योजनाबद्ध तरीके से अपनी कार्यप्रणाली को व्यवस्थित करें। युवाओं को अपने प्रयासों के अनुरूप बेहतर परिणाम मिलेंगे और कोई समस्या भी सुलझती नजर आएगी। नेगेटिव- अपनी योग्यता और मेहनत पर विश्वास रखें। किसी पर भी अत्यधिक विश्वास करना उचित नहीं है। शॉपिंग पर जाने से परहेज करें, क्योंकि अभी समय और पैसा व्यर्थ होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। महिलाओं को अत्यधिक कार्यभार की वजह से कुछ दिक्कतें रहेंगी। व्यवसाय- व्यवसाय में विस्तार की योजनाओं पर काम शुरू होगा। आपके विरोधी लक्ष्य से भटकाने की कोशिश कर सकते हैं। अपने कार्यों पर फोकस रहना आपको कामयाबी ही देगा। नौकरी में रुके प्रोजेक्ट में गति आ सकती है। लव- वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। घर में हंसी-खुशी समय बीतेगा। प्रेम संबंधों में लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य- नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी न होने दें। इसका असर आपकी कार्य क्षमता पर पड़ सकता है। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5

कुंभ – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में अपने खास कामों की रूपरेखा बना लें। इससे आपका विशेष प्रयोजन हल हो सकता है। साथ ही आपको अपनी काबिलियत प्रदर्शित करने के मौके मिलेंगे। घर के रखरखाव में सुधार लाने संबंधी काम भी होंगे। नेगेटिव- रोजमर्रा की व्यस्तता और तनाव से राहत पाने के लिए कुछ समय आत्म मनन और चिंतन में भी जरूर व्यतीत करें। किसी पारिवारिक सदस्य की नकारात्मक गतिविधि का पता चलने से कुछ चिंता की स्थिति रहेगी। अपने व्यक्तित्व को निखारने में भी ध्यान दें। व्यवसाय- व्यवसाय में लाभप्रद स्थिति बन रही है। सफलता पाने के लिए कार्य क्षेत्र में नई रणनीति बनाकर काम करना पड़ेगा। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के कारोबार में ज्यादा निवेश न करें, वरना पैसा डूब सकता है। इसमें कोई नया काम शुरू करने की बजाय वर्तमान व्यवसाय पर ही ध्यान दें। लव- घर के वरिष्ठ व्यक्तियों का सहयोग व आशीर्वाद आपके गृहस्थ जीवन को सुखमय बनाकर रखेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- जोड़ो व घुटनों का दर्द बढ़ सकता है। भारी और गेस्ट्रिक खाना खाने से बचें। व्यायाम पर ध्यान दें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

मीन – पॉजिटिव- आज आप बच्चों के भविष्य को लेकर कुछ नई योजनाएं बनाएंगे। जो आगे चलकर बहुत फायदेमंद साबित होंगी। अपने काम को नया रूप देने के लिए कुछ रचनात्मक गतिविधियों में रुचि लेंगे। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। नेगेटिव- मित्रों दोस्तों के साथ विरोधाभासी स्थिति बन सकती है, सावधान रहें। नकारात्मक परिस्थितियों में धैर्य न खोएं। अपना मनोबल मजबूत रखें। विद्यार्थी पढ़ाई में व्यस्त रहें। थोड़ी सी भी लापरवाही आपके परीक्षा परिणाम को प्रभावित करेगी। व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आपको मेहनत के अनुकूल उचित परिणाम मिलेंगे। आपके लिए गए निर्णय सही साबित होंगे। ऑफिशियल फाइलें तथा पेपर वर्क समय रहते पूरा कर लें, वरना पेनल्टी लग सकती है। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोग अपने क्लाइंट के साथ अच्छा व्यवहार रखें। लव- व्यस्तता के बावजूद अपने दांपत्य जीवन के लिए समय निकालना जरूरी है। घर की व्यवस्था उचित रहेगी। स्वास्थ्य- खानपान के प्रति विशेष रूप से ध्यान रखें। गले में कुछ इन्फेक्शन और बुखार जैसी स्थिति महसूस हो सकती है। लापरवाही ना करें। भाग्यशाली रंग- मेहरून, भाग्यशाली अंक- 3