- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Wednesday (12 March 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
16 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

12 मार्च, बुधवार को मेष और कन्या राशि के लोगों को नौकरी और बिजनेस में जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। मिथुन राशि के नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। कुंभ राशि के बैंकिंग और फाइनेंस से जुड़े लोगों को उन्नति के मौके मिल सकते हैं।
टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन…
मेष – द टॉवर |
दिन में अचानक बदलाव आ सकते हैं। पारिवारिक मामलों में चुप रहना आपके लिए बेहतर रहेगा। परिवार के बुजुर्गों का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आर्थिक जोखिम सोच-समझकर लें। उनसे बचें। व्यापार में उतार-चढ़ाव के योग हैं। आपको कोई योजना बदलनी पड़ सकती है। मित्रों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। करीबी लोगों की गतिविधियों पर नजर रखें। समझदारी से काम लेना लाभकारी रहेगा।
करियर: नौकरी और बिजनेस में अचानक जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। प्रोजेक्ट में बदलाव हो सकता है। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए दबाव भरा दिन हो सकता है। सहकर्मियों से मतभेद बढ़ सकते हैं। मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। प्रेम: पार्टनर के साथ मतभेद से बचें। अविवाहितों को कोई अनपेक्षित प्रस्ताव मिल सकता है। रिश्तों में अपनापन रखना जरूरी होगा। अचानक किसी पूर्व साथी से मुलाकात संभव है। संचार की कमी से गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। धैर्य और समझदारी से स्थिति संभालें। स्वास्थ्य: ब्लड प्रेशर असंतुलित हो सकता है। चक्कर या थकान महसूस हो सकती है। व्यायाम और ध्यान से राहत मिलेगी। हार्मोनल असंतुलन महसूस हो सकता है। अधिक पानी पीना फायदेमंद रहेगा। लकी रंग: पीला, लकी नंबर: 2
वृष – टेन ऑफ कप्स |
घर में सुखद माहौल रहेगा। आपसी मेल-जोल बढ़ेगा। किसी विशेष अवसर का आनंद मिल सकता है। पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। घर में उत्सव का माहौल रहेगा। धन संबंधी मामले संतोषजनक रहेंगे। व्यापारियों को लाभ मिलेगा। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे। रिश्तेदारों से सकारात्मक बातचीत होगी। महत्वपूर्ण विषय पर परिवार में चर्चा हो सकती है। आत्मविश्वास से भरा दिन रहेगा। मानसिक शांति रहेगी।
करियर: कार्यक्षेत्र में टीमवर्क से सफलता मिलेगी। नई योजना में अच्छी प्रगति होगी। साथ काम करने वालों की मदद मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को सम्मान मिल सकता है। इंटरव्यू देने वालों को सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। प्रेम: पार्टनर के साथ सुखद समय बिताएंगे। विवाह संबंधी चर्चाएं सफल हो सकती हैं। अविवाहित लोगों को अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। किसी खास बात पर गहराई से बात सकती है। स्वास्थ्य: शरीर में ऊर्जा रहेगी। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। मानसिक तनाव कम होगा। शारीरिक थकान कम महसूस होगी। पुराने दर्द में राहत मिलेगी। पाचन तंत्र मजबूत रहेगा। नींद की गुणवत्ता में सुधार होगा। लकी रंग: पिंक, लकी नंबर: 8
मिथुन – द मैजिशियन |
परिवार और कामकाज में अच्छा माहौल रहेगा। महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। कोई शुभ सूचना मिल सकती है। निवेश से जुड़ा फायदा मिल सकता है। मित्रों से सहयोग मिलेगा। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। धन लाभ होगा। व्यापारियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। नया अवसर मिल सकता है। खास व्यक्ति से सुखद बातचीत होगी। नए सामान की खरीदारी संभव है। आत्मविश्वास बना रहेगा।
करियर: नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। इनोवेटिव आइडियाज सफलता दिलाएंगे। इंटरव्यू में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। वर्क प्लेस पर लीडरशिप दिखाने का मौका मिलेगा। सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। प्रेम: नए प्रेम संबंध शुरू हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में रोमांस बढ़ेगा। पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव महसूस होगा। अविवाहितों के लिए शुभ प्रस्ताव आ सकते हैं। साथी से कोई बड़ा सरप्राइज मिल सकता है। पुराने रिश्ते फिर से जुड़ सकते हैं। स्वास्थ्य: सिरदर्द और थकान महसूस हो सकती है। आहार पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। नींद की कमी से बेचैनी हो सकती है। मानसिक तनाव से बचने के लिए ध्यान करें। शरीर में ऊर्जा बनाए रखने के लिए व्यायाम करें। लकी रंग: नीला, लकी नंबर: 3
कर्क – फोर ऑफ स्वॉर्ड्स |
शांति का वातावरण रहेगा। किसी पुराने मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़ा बड़ा फैसला कर सकते हैं। अचानक धन खर्च होने की आशंका है। किसी कार्य को पूरा करने का अवसर मिलेगा। रिश्तेदारों से संवाद सीमित रहेगा। व्यापारिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी। किसी नई जिम्मेदारी का बोझ महसूस हो सकता है। धैर्य रखना लाभदायक रहेगा। आत्मचिंतन का समय रहेगा।
करियर: काम में ठहराव महसूस हो सकता है। जरूरी फैसले लेने में देरी हो सकती है। सहकर्मियों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलेगा। नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने से पहले पुनर्विचार करें। कार्यस्थल पर तनाव महसूस हो सकता है। जल्दबाजी न करें। धीमी गति से सफलता संभव होगी। प्रेम: रिश्तों में दूरी महसूस हो सकती है। पार्टनर के साथ संवाद की कमी रह सकती है। दांपत्य जीवन में भावनात्मक असंतुलन हो सकता है। सिंगल लोगों को प्रस्ताव मिलने में देरी हो सकती है। अविश्वास की भावना रिश्ते में तनाव ला सकती है। शांत रहकर स्थिति को समझने की कोशिश करें। स्वास्थ्य: थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। अनिद्रा की समस्या हो सकती है। मानसिक तनाव से बचने की जरूरत है। पीठ दर्द की समस्या हो सकती है। ब्लड प्रेशर असंतुलित रह सकता है। इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है, खानपान सुधारें। नियमित व्यायाम से स्वास्थ्य में सुधार होगा। लकी रंग: सफेद, लकी नंबर: 7
सिंह – टू ऑफ वांड्स |
किसी योजना पर चर्चा हो सकती है। शुभचिंतक की सलाह महत्वपूर्ण होगी। आपके निकट के लोगों की गतिविधियों पर नजर रखना आवश्यक होगा। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। घर में नए काम की शुरुआत हो सकती है। रिश्तेदारों से मुलाकात संभव है। व्यापार में नई संभावनाएं बनेंगी। अप्रत्याशित खर्च सामने आ सकता है। भावनाओं पर नियंत्रण रखना फायदेमंद होगा।
करियर: नौकरी में बदलाव की योजना बन सकती है। साझेदारी को लेकर निर्णय लेना पड़ सकता है। नए प्रोजेक्ट पर विचार करने का समय है। अधिकारियों से संपर्क मजबूत होगा। कार्यस्थल पर नए दायित्व मिल सकते हैं। प्रेम: रिश्ते में नए आयाम खुल सकते हैं। पार्टनर के साथ भविष्य की योजनाएं बन सकती हैं। शादीशुदा लोग रिश्ते में सामंजस्य रखें। सिंगल लोग किसी विशेष व्यक्ति से प्रभावित हो सकते हैं। रिश्ते को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है। छोटी गलतफहमियों को बढ़ने न दें। स्वास्थ्य: जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है। सिरदर्द और तनाव महसूस हो सकता है। नींद पूरी न होने से शरीर थका हुआ लगेगा। मानसिक रूप से संतुलन रखना जरूरी होगा। एक्सरसाइज और ध्यान से ऊर्जा रहेगी। पुरानी बीमारियों को नजरअंदाज न करें। हाइड्रेशन का ध्यान रखें। लकी रंग: नारंगी, लकी नंबर: 2
कन्या – द लवर्स |
परिवार में सामंजस्य रहेगा। सबके साथ अच्छा समय बीतेगा। घरेलू जिम्मेदारियों में वृद्धि हो सकती है। महत्वपूर्ण चर्चा घर के माहौल को प्रभावित कर सकती है। व्यापार में लाभ की संभावना है। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर मन असमंजस में रहेगा। निवेश से जुड़े मामलों में सतर्कता आवश्यक है। मित्रों से सहयोग मिलेगा। पुराने विवाद का हल निकल सकता है। सकारात्मक दृष्टिकोण रखें। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी।
करियर: नई जिम्मेदारी मिल सकती है। सहकर्मियों के साथ तालमेल रहेगा। मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। इंटरव्यू में सफलता मिलने की संभावना है। नौकरी बदलने का विचार आ सकता है। बॉस से तारीफ मिलेगी। टीम वर्क में सफलता मिलेगी। प्रेम: रिश्ते में नयापन महसूस होगा। पार्टनर के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। गलतफहमियों को दूर करने का सही समय है। सिंगल लोगों को नया प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। दांपत्य जीवन में समझदारी रखें। प्रेम में गहराई महसूस होगी। स्वास्थ्य: हार्मोनल असंतुलन से परेशानी हो सकती है। शुगर से जुड़े लोग विशेष ध्यान रखें। नींद की कमी से दिनभर थकान रहेगी। गेस्ट्रिक समस्या से बचने के लिए खान-पान में सुधार करें। योग और ध्यान से मानसिक शांति मिलेगी। नियमित व्यायाम से ऊर्जा बनी रहेगी। लकी रंग: हरा, लकी नंबर: 6
तुला – नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स |
किसी बात को लेकर चिंता हो सकती है। पुरानी यादें मन को बेचैन कर सकती हैं। किसी सदस्य की सेहत को लेकर बेचैनी हो सकती है। घरेलू फैसलों में उलझन महसूस होगी। आर्थिक स्थिति पर ध्यान देने की जरूरत है। अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। व्यापार में कोई नई चुनौती सामने आ सकती है। योजनाओं को सावधानी से लागू करें। करीबी रिश्तों में बातचीत की कमी महसूस होगी। दिन की शुरुआत बोझिल लग सकती है, लेकिन शाम तक स्थिति बेहतर होगी। आत्मविश्वास बनाए रखें।
करियर: कार्यस्थल पर असमंजस की स्थिति बन सकती है। सहयोगियों से उम्मीद के अनुसार समर्थन नहीं मिलेगा। अधूरे प्रोजेक्ट को लेकर मानसिक दबाव रहेगा। समय मैनेजमेंट में कठिनाई महसूस हो सकती है। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को कागजी कार्यवाही में देरी हो सकती है। प्रेम: पार्टनर की किसी बात से मन परेशान हो सकता है। अनदेखी करने से मतभेद बढ़ सकते हैं। प्रेमी के व्यवहार में बदलाव महसूस होगा। शादीशुदा जीवन में धैर्य से काम लें। संबंधों में पारदर्शिता रखना आवश्यक होगा। मन में अनिश्चितता रह सकती है। स्वास्थ्य: अनिद्रा से दिनभर सुस्ती महसूस हो सकती है। अत्यधिक तनाव से सिरदर्द हो सकता है। मानसिक बेचैनी रह सकती है। अत्यधिक विचार करने से रक्तचाप असंतुलित हो सकता है। जोड़ों में दर्द की समस्या परेशान कर सकती है। लकी रंग: पर्पल, लकी नंबर: 9
वृश्चिक – एस ऑफ स्वॉर्ड्स |
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। अनपेक्षित खर्च से बचें। व्यापारियों के लिए नए सौदे फायदेमंद रहेंगे। घरेलू मामलों में निष्पक्ष निर्णय लेना आवश्यक होगा। रिश्तेदारों से मुलाकात संभव है। घर में अनुशासन बढ़ाने की जरूरत महसूस होगी। दिन के अंत तक परिस्थितियां आपके पक्ष में होंगी। आत्म निर्णय की क्षमता मजबूत होगी।
करियर: कार्यक्षेत्र में तुरंत निर्णय लेने की आवश्यकता होगी। अधिकारियों से तारीफ मिलेगी। सहकर्मियों के साथ विचारों में मतभेद हो सकता है। स्वतंत्र रूप से काम करने वालों को महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त हो सकता है। नई तकनीक अपनाने की जरूरत पड़ेगी। प्रेम: प्रेमी के साथ भविष्य को लेकर बातचीत होगी। शादीशुदा लोगों को रिश्ते में तालमेल बैठाने की जरूरत होगी। एक-दूसरे की बातों को नजरअंदाज करने से समस्या बढ़ सकती है। रिश्ते में स्थिरता लाने के लिए विश्वास रखना जरूरी होगा। पार्टनर से जुड़ा कोई राज सामने आ सकता है। स्वास्थ्य: गले में खराश या आवाज में भारीपन आ सकता है। खानपान में बदलाव करना फायदेमंद रहेगा। योग और ध्यान से राहत मिलेगी। पुरानी स्वास्थ्य समस्या परेशान कर सकती है। अधिक तनाव से बचने की कोशिश करें। आराम को प्राथमिकता दें। लकी रंग: सी ग्रीन, लकी नंबर: 5
धनु – टू ऑफ पेंटाकल्स |
सामंजस्य बनाए रखना जरूरी होगा। कार्यों में व्यस्तता रहेगी। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर असमंजस रह सकता है। बुजुर्गों की सलाह से समाधान मिलेगा। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। नए निवेश से पहले अच्छी तरह सोचें। व्यापारियों को पैसों के मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होगी। बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंताएं बढ़ सकती हैं। किसी करीबी इंसान से मुलाकात होगी। दिनभर व्यस्तता रहेगी, अंत में राहत महसूस होगी।
करियर: कार्यक्षेत्र में एक साथ कई काम संभालने पड़ सकते हैं। मल्टीटास्किंग क्षमता का परीक्षण होगा। नई जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। साथ काम करने वालों से तालमेल बनाए रखना होगा। वित्तीय क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। नौकरी बदलने का विचार कर सकते हैं। प्रेम: रिश्तों में संतुलन रखना जरूरी होगा। साथी के साथ समय बिताने की कोशिश करें। गलतफहमियों को बातचीत से हल किया जा सकता है। शादीशुदा लोगों को रिश्ते में पारदर्शिता लानी होगी। भावनाओं को स्पष्ट रूप से व्यक्त करें। अविवाहित लोगों को नया प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। स्वास्थ्य: शारीरिक थकावट महसूस हो सकती है। अत्यधिक काम के दबाव से तनाव बढ़ सकता है। मानसिक शांति के लिए ध्यान करना फायदेमंद रहेगा। जोड़ों के दर्द की शिकायत हो सकती है। भरपूर नींद लेना आवश्यक होगा। हाइड्रेशन पर ध्यान दें। नियमित व्यायाम से शरीर को सक्रिय रखें। लकी रंग: हरा, लकी नंबर: 9
मकर – क्वीन ऑफ कप्स |
परिजनों की जरूरतों को समझना जरूरी होगा। घर के वरिष्ठ सदस्यों से भावनात्मक जुड़ाव महसूस होगा। आर्थिक मामलों में संतुलन रखें। व्यापारियों को ग्राहक की अपेक्षाओं पर ध्यान देना होगा। धन के लेन-देन में सतर्कता रखें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। घरेलू जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। शुभ समाचार मिल सकता है। आत्मिक शांति के लिए आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। मन को सुकून मिलेगा।
करियर: प्रोफेशनल लाइफ में धैर्य और सूझबूझ से काम लेना होगा। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। लीडरशिप रोल में सफलता मिलेगी। नए प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिलेगा। फाइनेंस से जुड़े लोगों को बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। प्रेम: प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी। जीवनसाथी का व्यवहार प्रेमपूर्ण रहेगा। सिंगल लोगों को नया साथी मिल सकता है। शादीशुदा लोगों को रिश्ते में आत्मीयता बढ़ाने के प्रयास करने होंगे। भावनाओं को सही तरीके से व्यक्त करने से रिश्ता और गहरा होगा। स्वास्थ्य: शरीर में कमजोरी महसूस हो सकती है। इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने के लिए सही आहार लें। अनिद्रा की समस्या परेशान कर सकती है। पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए हल्का भोजन करें। दिनचर्या में व्यायाम शामिल करना लाभदायक होगा। लकी रंग: लैवेंडर, लकी नंबर: 5
कुंभ – किंग ऑफ पेंटाकल्स |
परिवार में स्नेह और आपसी सहयोग बढ़ेगा। घर में किसी बड़े निर्णय पर चर्चा हो सकती है। संतान की उपलब्धियों से गर्व महसूस होगा। बुजुर्गों की देखभाल पर ध्यान देना जरूरी होगा। आर्थिक मामलों में स्थिरता रहेगी। कोई निवेश फायदेमंद साबित हो सकता है। व्यापार में नई रणनीतियां लाभ दिलाएंगी। रिश्तेदारों से जुड़ी कोई नई सूचना मिल सकती है। घरेलू संपत्ति से जुड़े मामले आगे बढ़ सकते हैं। दिनभर व्यस्तता रहेगी, लेकिन संतोषजनक परिणाम मिलेंगे।
करियर: प्रबंधन और प्रशासन से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। टेक्नोलॉजी और इंजीनियरिंग क्षेत्र के लोगों के लिए लाभकारी दिन रहेगा। बैंकिंग और फाइनेंस से जुड़े लोगों को उन्नति के अवसर मिल सकते हैं। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए अनुकूल समय है। प्रेम: रिश्ते में आपसी समझ और विश्वास मजबूत होगा। साथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। अविवाहित लोगों को परिवार से समर्थन मिल सकता है। शादीशुदा लोगों के बीच आपसी तालमेल बेहतर रहेगा। पार्टनर के साथ महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा सकता है। रिश्ते को नई दिशा देने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य: शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी, लेकिन अधिक काम से थकान महसूस हो सकती है। डायबिटीज के मरीजों को खानपान पर विशेष ध्यान देना होगा। तनाव से बचने के लिए ध्यान और योग करें। हड्डियों की कमजोरी महसूस हो सकती है, कैल्शियम युक्त आहार लें। भरपूर नींद लें और खुद को आराम देने का समय निकालें। लकी रंग: गहरा भूरा, लकी नंबर: 8
मीन – द डेविल |
परिवार में विचारों का टकराव हो सकता है। घर में किसी मुद्दे को लेकर बहस हो सकती है। संतान को लेकर चिंता रहेगी। बुजुर्गों की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी होगा। धन संबंधित मामलों में सतर्कता आवश्यक है। निवेश से जुड़ा कोई निर्णय जल्दबाजी में न लें। व्यापार में अनावश्यक जोखिम से बचें। किसी पुराने मित्र से मतभेद हो सकता है। सामाजिक छवि को लेकर सावधानी रखें। अनियोजित खर्च परेशानी बढ़ा सकता है।
करियर: कार्यक्षेत्र में गलतफहमी के कारण तनाव हो सकता है। अधिकारियों के साथ संबंध मधुर रखने की कोशिश करें। किसी बड़े प्रोजेक्ट को लेकर असमंजस की स्थिति बन सकती है। निर्णय लेने में धैर्य रखना जरूरी होगा। कार्यस्थल पर गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। प्रेम: प्रेम संबंधों में असुरक्षा की भावना हो सकती है। किसी पूर्व साथी से मुलाकात संभव है। वैवाहिक जीवन में बेवजह के विवाद से बचें। साथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। पुरानी गलतियों को दोहराने से बचें। रिश्तों में धैर्य और समझदारी जरूरी होगी। स्वास्थ्य: मानसिक तनाव बढ़ सकता है। जंक फूड से दूरी रखें। स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। भावनात्मक अस्थिरता महसूस हो सकती है। थकान और कमजोरी बनी रह सकती है। अधिक भागदौड़ से शरीर में दर्द महसूस हो सकता है। लकी रंग: काला, लकी नंबर: 2