Monday, March 17, 2025

Latest Posts

Aaj Ka tarocard Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Tuesday (18 March 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | मंगलवार का टैरोकार्ड राशिफल: 18 मार्च को मेष राशि के लोगों समस्याएं हल होंगी, कर्क राशि के लोगों को मित्रों की मदद से लाभ होगा

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Tarocard Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Tuesday (18 March 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मंगलवार, 18 मार्च को मेष राशि के लोगों की लंबे समय से चल रही समस्याएं हल होंगी। कर्क राशि के लोगों को मित्रों की मदद से लाभ मिल सकते हैं। टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है…

मेष (हाई प्रिस्टेस)

अपनी समस्या का हल ढूंढ लेंगे। बहुत लंबे समय से आप इस परेशानी का सामना कर रहे थे। शांति और समझ से इस समस्या का हल निकल आएगा जो कि सभी के हित में होगा। अब आप पूरी तरह से इस मुद्दे को पीछे छोड़ सकते हैं। दूसरों के कार्य और योगदान की सराहना करेंगे। कोई शुभ कार्य को टाल सकते है।

करियर:

आपको महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले दोबारा सोच-विचार करना होगा। यदि आप किसी योजना पर काम कर रहे हैं तो किसी विश्वासपात्र साथी से सलाह लेना फायदेमंद हो सकता है।

प्रेम:

प्रेम संबंध में संतुलन और समझ की आवश्यकता है। सिंगल लोग अपनी आंतरिक शांति और आत्मविश्वास को विकसित करें, क्योंकि ये प्रेम संबंध में सच्ची समझ और सहयोग की ओर मार्गदर्शन करेगा।

स्वास्थ्य:

स्वास्थ्य के मामले में मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। शारीरिक रूप से यदि आप लगातार थकावट महसूस कर रहे हैं तो थोड़ा आराम करें।

भाग्यशाली रंग: काला

भाग्यशाली अंक: 8

वृषभ (फाइव ऑफ कप्स)

खोई हुई कोई वस्तु मिल जाएगी। अब आप इसे संभाल कर रखें और इसके मिल जाने की खुशी में अपने ईश्वर को धन्यवाद दें। परिवार में नए मेहमान का आगमन घर को और खुशनुमा बना देगा। घर के रेनोवेशन पर पैसा खर्च हो सकते हैं। कुछ लोग नया घर बुक भी कर सकते हैं।

करियर:

कुछ परियोजनाओं में विफल हो सकते हैं। ये समय असफलताओं से सीखने और नई शुरुआत करने का है। सहकर्मियों से सलाह लेकर नए विचारों को लागू करने का समय है।

प्रेम:

प्रेम संबंधों में निराशा हो सकती है, लेकिन याद रखें कि हर असफलता के पीछे कोई बेहतर मौका छिपा है। अपने साथी से खुले दिल से बात करें। सिंगल लोगों के लिए ये समय आंतरिक शांति पाने और अपने पुराने घावों को ठीक करने का है।

स्वास्थ्य:

अपने विचारों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता हैं, तनाव और चिंता की समस्या हो सकती है। इसे हल करने के लिए ध्यान और योग अभ्यास करें। शारीरिक स्वास्थ्य में पैरों या घुटनों में दर्द हो सकता है, अत: आराम और पर्याप्त नींद लेना जरूरी है।

भाग्यशाली रंग: ग्रे

भाग्यशाली अंक: 5

मिथुन (एट ऑफ कप्स)

आप बहुत संतुष्ट महसूस करेंगे, अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जाना चाहेंगे। अच्छे से तैयार होकर अपने दोस्तों के साथ बाहर जाएं और खूब मजा करें। आपका काम ठीक-ठाक चल रहा है। आपके संबंध भी सुधर रहे हैं। मन प्रसन्न रहेगा, उम्मीदें पूरी होंगी, भौतिक वस्तुओं की प्राप्ति होगी। सोच-विचारकर सही निर्णय लेने का साहस जुटाएंगे। बदलाव भले ही कठिन हो, लेकिन ये आपको सकारात्मक परिणाम देगा।

करियर:

आप कार्यस्थल पर अपने वर्तमान पद या परियोजना से असंतोष महसूस कर सकते हैं। रचनात्मक और स्वतंत्र क्षेत्रों में अवसर तलाशें। अपनी कार्यशैली में नवाचार लाने से सफलता मिलेगी। पुराने असफल प्रयासों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ें।

प्रेम:

रिश्तों में भावनात्मक संतुलन की आवश्यकता है। आप एकतरफा प्रयासों से थक सकते हैं, कुछ बदलाव की सोच सकते हैं। यदि रिश्ता आपको खुशी नहीं दे रहा है तो साफ-साफ बात करें। सिंगल लोग पुराने संबंध को भूलकर नई शुरुआत के लिए तैयार रहें।

स्वास्थ्य:

तनाव से छुटकारा पाने के लिए ध्यान का अभ्यास करें। अनियमित दिनचर्या से पेट और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। मानसिक थकान से बचने के लिए खुद को सकारात्मक गतिविधियों में व्यस्त रखें।

भाग्यशाली रंग: भूरा

भाग्यशाली अंक: 2

कर्क (सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स)

अगर मदद की जरूरत पड़ती है तो आज आपके मित्र पीछे नहीं हटेंगे। अपनों के सहयोग से समस्या आसानी से हल कर लेंगे। ये समय उनको ये बताने का भी है कि उनका सहयोग आपके लिए कितना महत्वपूर्ण है। प्यार जताने में बिल्कुल संकोच न करें। जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। स्टेसस और कठिनाइयों से धीरे-धीरे छुटकारा मिलेगा। नई यात्रा, सीखने और आत्म-सुधार में भी समय बिता सकते है।

करियर:

कार्यस्थल पर आपके प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। ट्रांसफर या नई जॉब का प्रस्ताव मिल सकता है। तकनीकी, शिक्षा और यात्रा से जुड़े क्षेत्रों में तरक्की हो सकती है। अपनी कार्यशैली में सुधार करें।

प्रेम:

रिश्तों में बेहतर तालमेल होगा और शिकवे दूर होंगे। आपके और आपके पार्टनर के बीच की दूरियां कम होंगी। सिंगल लोगों को किसी नए व्यक्ति से जुड़ने का मौका मिल सकता है। अपने रिश्तों में धैर्य रखें और प्यार को प्राथमिकता दें।

स्वास्थ्य:

मानसिक शांति के लिए ध्यान और योग का सहारा लें। यात्रा के दौरान थकावट हो सकती है, इसलिए अपनी दिनचर्या को संतुलित रखें। पीठ दर्द और गर्दन के खिंचाव जैसी समस्याओं से बचने के लिए व्यायाम करें। पर्याप्त नींद लेना आपकी सेहत के लिए जरूरी है।

भाग्यशाली रंग: ऑफ व्हाइट

भाग्यशाली अंक: 6

सिंह (द सन)

आप में से वो लोग जो अपने परिवार से दूर रह रहे थे, अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकेंगे। आप अपनी पुरानी मीठी यादों को ताजा करेंगे। आपके खुले विचारों से परिजनों व मित्रों को बहुत खुशी मिलेगी, वो बदले में आपको बहुत प्यार देंगे। इस समय आपको अपने परिजनों के साथ काम करने से लाभ भी होगा। व्यक्तिगत और सामाजिक जीवन में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

करियर:

कार्यस्थल पर आपको पहचान और सराहना मिलेगी। सृजनात्मक क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को नए प्रोजेक्ट्स का अवसर मिलेगा। मार्केटिंग, मीडिया और शिक्षा क्षेत्रों से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिलने की संभावना है।

प्रेम:

रिश्तों में खुशियों और प्रेम की बहार आएगी। भावनात्मक जुड़ाव रहेगा। सिंगल लोगों के लिए किसी खास व्यक्ति से मुलाकात की संभावना है। अपने दिल की बात को साझा करने में संकोच न करें।

स्वास्थ्य:

शारीरिक रूप से आप ऊर्जावान और फिट महसूस करेंगे। सूरज की रोशनी में समय बिताना लाभकारी होगा। मानसिक रूप से खुश और सुकून महसूस करेंगे। हालांकि त्वचा से संबंधित समस्याओं का ध्यान रखें।

भाग्यशाली रंग: सुनहरा

भाग्यशाली अंक: 3

कन्या (द चैरियट)

अच्छे दोस्त आपको सही सलाह देंगे। अपनी जीवनशैली को सुधारने के लिए अपने दोस्तों से बातचीत करें। कुछ रहस्यों के खुल जाने से और कुछ गलतफहमियों से आप कुछ तनाव में आ सकते हैं। अपने रास्ते में आने वाली बाधाओं को जीतना जरूरी है। अपनी गति को बनाए रखते हुए अनुशासन और आत्मनियंत्रण का पालन करें। बाहरी परिस्थितियों पर नियंत्रण पाकर आप नई ऊंचाइयों को छू सकते हैं।

करियर:

कार्यस्थल पर आपको अपनी मेहनत और दृढ़ता के साथ चुनौतीपूर्ण प्रोजेक्ट्स संभालने का मौका मिलेगा। मार्केटिंग, सेल्स और परिवहन क्षेत्रों से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। व्यवसाय विस्तार के लिए निर्णय ले सकते हैं।

प्रेम:

रिश्तों में एक नया मोड़ आ सकता है। आप और आपके साथी के बीच बेहतर तालमेल बनेगा। यात्रा का अवसर मिल सकता है, जिससे रिश्ते में ताजगी आएगी। सिंगल लोगों के लिए किसी खास व्यक्ति से मिलने की संभावना है। अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करने का समय है।

स्वास्थ्य:

शारीरिक रूप से सक्रिय रहना होगा। यात्रा के कारण थकावट हो सकती है, मानसिक तनाव से बचने के लिए ध्यान और गहरी सांस लेने के व्यायाम करें। पेट से संबंधित परेशानियों के लिए हल्का भोजन करें।

भाग्यशाली रंग: पीला

भाग्यशाली अंक: 5

तुला (टेन ऑफ वांड्स)

घर हो या कार्य स्थल आपका आकर्षक व्यक्तित्व सबको रिझा लेगा। आज पूरी कोशिश करें कि आप समय पर अपना काम खत्म कर लें। कुछ कार्य बोझिल लग सकते हैं, लेकिन आपकी दृढ़ता और सही रणनीति हर कठिनाई को हल करने में मदद करेगी। अपनी प्राथमिकताओं को व्यवस्थित करें। दूसरों की सहायता लेने से न हिचकिचाएं। धन लाभ हो सकता है।

करियर:

कार्यस्थल पर अधिक जिम्मेदारियां आपके सामने होंगी। मल्टी टास्किंग से बचें और प्राथमिकता के अनुसार कार्य करें। प्रबंधन, लॉजिस्टिक्स और कॉर्पोरेट क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेने का समय है। टीमवर्क का सहारा लेने से बेहतर परिणाम मिलेंगे।

प्रेम:

साथी के साथ अपने मन की बात शेयर करें। किसी पुराने मुद्दे को सुलझाने का प्रयास करें। सिंगल लोगों के लिए ये समय प्रतिकूल है, ताकि वे अपने भविष्य के संबंधों को लेकर स्पष्ट हो सकें।

स्वास्थ्य:

मानसिक तनाव आपके स्वास्थ्य पर प्रभाव डाल सकता है। काम के दबाव के बीच खुद को आराम देने का प्रयास करें। मांसपेशियों में खिंचाव और पीठ दर्द से परेशान हो सकते हैं। नियमित स्ट्रेचिंग और मेडिटेशन से राहत मिलेगी। संतुलित आहार और पर्याप्त नींद पर ध्यान दें।

भाग्यशाली रंग: मैरून

भाग्यशाली अंक: 3

वृश्चिक (थ्री ऑफ कप्स)

परिवार और दोस्तों को उनकी मदद के लिए धन्यवाद कहें। उनके प्रति आप जितना प्यार दिखाएंगे, आपको उतनी ही खुशी होगी। अपने प्रियजनों को कुछ देना चाहिए। उन्होंने भी तो आपको इतना कुछ दिया है। आज का दिन उत्सव और खुशियों से भरपूर रहेगा। किसी सामाजिक आयोजन में भाग लेने का मौका मिलेगा। नए लोगों से मिलने और नेटवर्किंग का समय अनुकूल हैं।

करियर:

कार्यस्थल पर टीम वर्क के जरिए आपको बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। इवेंट मैनेजमेंट, मार्केटिंग और क्रिएटिव फील्ड में काम करने वालों के लिए दिन लाभकारी रहेगा। नई परियोजना के लिए विचार-मंथन करें, जिससे प्रगति के नए रास्ते खुलेंगे।

प्रेम:

रिश्तों में आज हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। साथी के साथ रोमांटिक शाम बिताने का मौका मिलेगा। यदि आप सिंगल हैं तो किसी खास व्यक्ति से मिलने के संकेत हैं। दोस्तों के माध्यम से नया प्रेम संबंध आरंभ हो सकता है। पुराने मतभेद सुलझाने का अवसर मिलेगा।

स्वास्थ्य:

मानसिक रूप से आप खुद को उत्साहित महसूस करेंगे। तनाव से दूर रहने के लिए सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा लें। अधिक मीठा खाने से बचें और हाइड्रेटेड रहें। जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए हल्का व्यायाम करें।

भाग्यशाली रंग: फिरोजी

भाग्यशाली अंक: 2

धनु (हर्मिट)

आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में या निजी काम के लिए किसी यात्रा पर जा सकते है, कार्यों मै कुछ बाधा आ सकती है। कोई प्लानिंग कुछ दिनों के लिए टल सकती है या फिर आपकी योजना पूरी तरह से बदल सकती है, लेकिन इस बदलाव के कारण आप नाराज न हों। एकांत में समय बिताएं। जीवन की अनिश्चितताओं को धैर्यपूर्वक स्वीकार करें। कामयाब होंगे, फिलहाल सब्र करना जरूरी है।

करियर:

लेखन, शोध या फ्रीलांस से जुड़े कार्य में प्रगति हो सकती है। किसी पुराने प्रोजेक्ट को नए दृष्टिकोण के साथ पुनः शुरू करने का मौका मिलेगा। सहकर्मियों से मार्गदर्शन लेने के बजाय स्व-विवेक का उपयोग करें।

प्रेम:

रिश्तों में आज आत्मनिरीक्षण की आवश्यकता होगी, क्योंकि मतभेद हो सकता है। सिंगल लोग अपनी भावनाओं को स्पष्ट करने के बाद प्रेम की दिशा में कदम उठाएं। बातचीत और धैर्य से संबंधों में सुधार होगा।

स्वास्थ्य:

अनिद्रा की समस्या हो सकती है, इसलिए सोने के समय की नियमितता बनाए रखें। पैरों और जोड़ों में हल्की जकड़न हो सकती है, जिसे स्ट्रेचिंग से दूर किया जा सकता है। स्वच्छ और पौष्टिक भोजन से स्वास्थ्य में सुधार होगा।

भाग्यशाली रंग: स्लेटी

भाग्यशाली अंक: 7

मकर (किंग ऑफ कप्स)

आप सोचेंगे कि आप जिंदगी में कहां तक सफल हुए हैं और इसके लिए आपको कितनी मेहनत करनी पड़ रही है। आप ये भी सोचेंगे कि अब आगे जिंदगी आपको कहां ले जाएगी। इस आत्मविश्लेषण से आपको अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफलता मिलेगी। अपनी सफलताओं के लिए अपने आप को प्रोत्साहित करें। सहनशीलता अपनाएं। आत्मविश्वास से भरी सोच आपको कठिन परिस्थितियों में समाधान खोजने में मदद करेगी। दूसरों के साथ भावनात्मक सहानुभूति बनाए रख सकते हैं।

करियर:

नेतृत्व क्षमता निखरेगी। आप प्रबंधन, शिक्षण या काउंसलिंग से जुड़े हैं तो सफलता के नए आयाम खुलेंगे। किसी कठिन प्रोजेक्ट को सुलझाने में आप महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। सहकर्मियों का विश्वास जीत सकते हैं।

प्रेम:

साथी के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ने का प्रयास करें। अविवाहित लोगों के लिए किसी पुराने मित्र के साथ रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। खुलकर संवाद करना प्रेम संबंधों को गहराई देगा।

स्वास्थ्य:

मानसिक शांति बनाए रखने के लिए मेडिटेशन करें। तनाव से बचने के लिए संगीत और प्रकृति के साथ समय बिताएं। पीठ दर्द की समस्या हो सकती है, इसलिए योग आसन और नियमित व्यायाम पर ध्यान दें।

भाग्यशाली रंग: ओलिव

भाग्यशाली अंक: 5

कुंभ (पेज ऑफ कप्स)

आज आपका साहस और भाग्य आपको सफलता दिलाएंगे। आज आत्मनिर्भरता का दिन है, दूसरों के निर्णयों से प्रभावित न हों। पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें, आपका भाग्य भी आपका साथ देगा। खुद पर भरोसा रखें, संभावनाएं और सकारात्मक ऊर्जा आपके व्यक्तित्व को निखारेगी। किसी जरूरी काम के लिए आपको पैसों का इंतजाम करना पड़ेगा।

करियर:

रचनात्मक कार्यों में आपकी पहचान बनेगी। मीडिया, डिजाइन और आर्ट से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतर रहेगा। यदि आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज कोई साक्षात्कार दे सकते है। आपको जॉब भी मिल सकती है।

प्रेम:

रिश्तों में नएपन आएगा। किसी से बात करना चाहते हैं तो पहल करने में संकोच न करें। अविवाहित लोगों के लिए दिन रोमांटिक अवसर लेकर आ सकता है। विवाहित दंपतियों का एक-दूसरे के प्रति स्नेह और विश्वास बढ़ेगा।

स्वास्थ्य:

मानसिक शांति के लिए ध्यान और संगीत का सहारा लें। त्वचा संबंधी समस्याओं पर ध्यान देने की आवश्यकता है। दिनचर्या में संतुलन बनाकर थकावट से बचें। पानी का पर्याप्त सेवन और पौष्टिक आहार आपके लिए जरूरी है।

भाग्यशाली रंग: सफेद

भाग्यशाली अंक: 1

मीन (द मून)

कुछ बाहरी परिस्थितियां आपको भ्रमित कर सकती हैं, लेकिन खुद पर विश्वास रखते हुए सही रास्ते का चयन करें। सोच-समझकर की गई प्लानिंग भी काम नहीं आएगी। मित्रों के साथ और साहस से सफलता हासिल कर पाएंगे। आध्यात्मिक कार्य में रूचि बढ़ेगी। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। किसी भी स्थिति में जल्दी निर्णय लेने से बचें, सही राह पर चलें।

करियर:

आपको न केवल अपने लक्ष्य को स्पष्ट करना है, बल्कि अपनी दिशा का चयन भी करना है। महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले बारीकी से सोचें। यदि आप किसी परियोजना पर काम कर रहे हैं तो किसी विश्वासपात्र साथी से सलाह लेना फायदेमंद हो सकता है।

प्रेम:

प्रेम संबंधों में ज्यादा इमोशनल हो सकते है। साथी की भावनाओं को समझने में किसी की मदद मिल सकती है। दिल और दिमाग शांत रखें। विश्वास को पहले विकसित करें, क्योंकि ये प्रेम संबंधों में सच्ची समझ की ओर मार्गदर्शन करेगा।

स्वास्थ्य:

स्वास्थ्य के मामले में मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है। फिजिकली फिट रहेंगे, लेकिन पाचन तंत्र के स्वास्थ्य के लिए हल्का भोजन लें।

भाग्यशाली रंग: केसरिया

भाग्यशाली अंक: 4

खबरें और भी हैं…
actionpunjab
Author: actionpunjab

Latest Posts

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.

What do you like about this page?

0 / 400

06:01