Thursday, March 20, 2025
More

    Latest Posts

    Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Friday (21 March 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | 21 मार्च का राशिफल: कर्क और धनु राशि वालों का रुका हुआ इनकम सोर्स शुरू होगा, मकर राशि को उम्मीद से ज्यादा फायदा हो सकता है

    • Hindi News
    • Jeevan mantra
    • Jyotish
    • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Friday (21 March 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

    40 मिनट पहले

    • कॉपी लिंक

    21 मार्च, शुक्रवार के ग्रह-नक्षत्र सिद्धि और चर नाम के शुभ योग बना रहे हैं। जिससे वृष राशि के लोगों को फायदा मिलेगा। प्रॉपर्टी खरीदी-बिक्री का काम भी पूरा होगा। कर्क और धनु राशि वालों का रुका हुआ इनकम सोर्स शुरू हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों का ट्रांसफर संबंधी काम पूरा हो सकता है।

    मकर राशि के लोगों को उम्मीद से ज्यादा फायदा मिल सकता है। मीन राशि वाले लोगों की तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर दिखेगा।

    एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन…

    मेष – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में चुनौतियां रहेंगी। अपने व्यवहार और मेहनत से सब ठीक भी कर लेंगे। अपना कोई सपना साकार करने के लिए आत्मविश्वास और मेहनत की जरूरत है। यह गुण आप में हैं। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता संबंधी परीक्षा में बेहतर परिणाम मिलेंगे। नेगेटिव- सबको खुश रखने की बजाय अपने काम पर ध्यान लगाकर रखें। दिखावा करने की प्रवृत्ति से दूर रहें। आर्थिक नुकसान होगा। घर के सदस्यों के सलाह और मार्गदर्शन की अवहेलना करना परिवार को नाराज कर सकता है। व्यवसाय- कारोबार में विस्तार या नई योजनाओं पर काम करने के लिए अच्छा समय है। उचित परिणाम मिलेगा। मार्केटिंग और मीडिया संबंधित बिजनेस गति पकड़ेंगे। अपनी कार्यक्षमता और अपने निर्णयों पर विश्वास रखें। लव- परिवार के साथ कुछ समय व्यतीत करना घर के वातावरण को खुशनुमा रखेगा। प्रेम प्रसंग में निकटता बढ़ेगी। स्वास्थ्य- थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। इम्यूनिटी स्ट्रांग रखें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7

    वृष – पॉजिटिव- लाभदायक स्थिति बनी हुई है। मेहनत के उचित परिणाम हासिल करने के लिए कर्म प्रधान तो होना ही पड़ेगा। अपनी ऊर्जा और क्षमता पहचानें। उनका उपयोग करें। प्रॉपर्टी के खरीद-फरोख्त संबंधी कोई योजना बनाई है तो आज उसकी फलीभूत होने का समय आ गया है। नेगेटिव- समय अनुसार खुद को ढालना भी जरूरी है। पारिवारिक मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप ना करें। तथा अपने व्यक्तित्व को और निखारने का प्रयास करें। कई बार आप काल्पनिक योजनाएं बना लेते हैं, जिसकी वजह से आपके बनते काम बिगड़ जाते हैं। हकीकत का सामना करें। व्यवसाय- बिजनेस में मेहनत के मन मुताबिक परिणाम न मिलने से उदासी हो सकती है। कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने के लिए किसी बड़े इंसान की सलाह लें। साझेदारी के व्यवसाय में पारदर्शिता रखें। दूसरों की बातों में ना आकर अपनी कार्य क्षमता पर ही विश्वास करें। लव- पति-पत्नी के बीच भावनात्मक और भरोसे पूर्ण रिश्ता रहेगा। प्रेम प्रसंग में भी सामंजस्य रहेगा। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। संतुलित दिनचर्या से शारीरिक और मानसिक स्थिति प्रफुल्लित बनी रहेगी। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 9

    मिथुन – पॉजिटिव- अपनी कार्यप्रणाली में परिवर्तन लाने से व्यवस्थित दिनचर्या बनेगी। अन्य गतिविधियों पर भी ध्यान दे पाएंगे। राजनीतिक क्षेत्र में आपके संपर्क कुछ महत्वपूर्ण लोगों के साथ और अधिक घनिष्ठ होंगे। शाम के समय लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। नेगेटिव- कोई भी विषम परिस्थिति बनने पर घबराना नहीं है, उनका डटकर सामना करें। अपनी व्यक्तिगत कार्यों के साथ-साथ पारिवारिक गतिविधियों में भी समय व्यतीत करना आपका दायित्व है। पॉलिसी और निवेश संबंधी मामलों में अभी ज्यादा पैसा ना लगाएं। व्यवसाय- पब्लिक डीलिंग, मार्केटिंग, मीडिया आदि से संबंधित व्यवसाय फायदेमंद स्थिति में रहेंगे। निजी कामों में व्यस्तता से बिजनेस के काम घर से ही होते रहेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। युवाओं को किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। लव- परिवार के बीच सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों को मधुर बनाने के लिए समय जरूर निकालें। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। इंफेक्शन की समस्या से बचने के लिए साफ-सफाई का ध्यान जरूर रखें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2

    कर्क – पॉजिटिव- कई तरह की गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। महत्वपूर्ण लोगों से लाभदायक संपर्क बनेंगे। आपका खुशनुमा मिजाज घर के माहौल को अच्छा रखेगा। युवाओं को अपने किसी प्रयास को साकार करने का उचित समय है। नेगेटिव- सही समय पर सही निर्णय लेना और उस पर काम करना बहुत जरूरी है। दोस्तों के साथ आलस्य में समय खराब न करें। प्रॉपर्टी या व्हीकल लेने की योजना बन रही है, तो फिर सोच-विचार कर लें। व्यवसाय- रुका हुआ इनकम सोर्स फिर से शुरू हो सकता है। बिजनेस संबंधित योजना बनेगी। आने वाले दिनों में इसके अच्छे नतीजे मिलेंगे। युवाओं को अपनी शिक्षा के अनुरूप कोई बेहतरीन जॉब मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों का स्थान परिवर्तन संबंधी कोई कार्य हो सकता है। लव- दांपत्य जीवन में उचित सामंजस्य बना रहेगा। युवा वर्ग प्रेम संबंधों में पड़कर अपने करियर के साथ समझौता ना करें। स्वास्थ्य- घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। डायबिटिक लोग भी अपना विशेष ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 4

    सिंह – पॉजिटिव- अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखने के लिए कुछ प्लानिंग करेंगे और उसमें कामयाब रहेंगे। आपको अपने अंदर मानसिक शांति व भरपूर ऊर्जा महसूस होगी। युवाओं को अपनी किसी प्रतियोगिता में मनोनुकूल परिणाम मिलने से प्रसन्नता मिलेगी। नेगेटिव- अपनी किसी विशेष योजना को क्रियान्वित करने में कुछ व्यवधान आ सकते हैं। नेगेटिव परिस्थितियों से घबराएं नहीं तथा अपनी योग्यता पर विश्वास रखें। किसी के साथ रुपए-पैसे को लेकर विवाद की स्थिति न बनने दें। व्यवसाय- कार्यस्थल और मार्केट में अपने संपर्क सूत्रों को और अधिक बढ़ाएं। पब्लिक रिलेशन आपके लिए व्यवसाय संबंधी नए स्त्रोत खोल सकते हैं। व्यावसायिक मामलों में सभी निर्णय खुद लें और लेनदेन में पक्के बिल का ही प्रयोग करें। किसी भी कर्मचारी पर ज्यादा भरोसा रखना उचित नहीं है। लव- पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक संबंधों में और अधिक मिठास लाएगी। किसी पुराने मित्र के मिलने से खुशनुमा यादें ताजा होंगी। स्वास्थ्य- इस समय वर्तमान वातावरण से अपना बचाव रखना जरूरी है। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए भरपूर प्रयास करें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7

    कन्या – पॉजिटिव- आपका अपनी अव्यवस्थित दिनचर्या में सुधार लाने के लिए किए गए प्रयासों में काफी हद तक सफलता मिलेगी। अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से करने में समर्थ होंगे। दोपहर बाद फाइनेंस संबंधी समस्या हल होगी। नेगेटिव- आय की अपेक्षा खर्चों की अधिकता से चिंता हो सकती है। नकारात्मक लोग आपके कामों में विघ्न डालने का प्रयास करेंगे। बेहतर होगा ऐसे लोगों से संपर्क न रखें। किसी भी परिस्थिति में खुद पर निराशा और चिंता हावी न होने दें। व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियों में सुधार आएगा। मार्केटिंग संबंधी कार्यों से आज कुछ फायदेमंद ऑर्डर मिल सकते हैं। व्यवसायिक पार्टियों के साथ संपर्क में रहें। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को अधिक कार्यभार की वजह से परेशानी हो सकती है। लव- दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद और सानिध्य बना रहेगा। लव पार्टनर के साथ मिलने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य- प्रकृति में बदलाव आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। स्वास्थ्य में कमी को अनदेखा न करें। दिनचर्या व्यवस्थित रखना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 4

    तुला – पॉजिटिव- अपनी कार्य करने की प्रणाली और नीतियों पर दोबारा विचार करें। उचित परिणाम मिलेंगे। निकट संबंधी से मनमुटाव चल रहा है, तो आज सकारात्मक तरीके से उसे सुलझाने का प्रयास करें। निश्चित सफलता मिलेगी। किसी सामाजिक या धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा। नेगेटिव- बाहरी या अपरिचित लोगों को अपने पारिवारिक मामले में दखल न देने दें। इससे तनाव हो सकता है। घर के बुजुर्गों का सम्मान करें। निजी मामले में किसी पर विश्वास न करके सारे फैसले खुद लें। व्यवसाय- कारोबार में अपने लक्ष्य पर फोकस करें। मीडिया और मार्केटिंग संबंधी व्यवसाय में उपलब्धियां बन रही हैं। अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम हासिल नहीं होंगे। प्राइवेट संस्थाओं से संबंधित बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। कारोबार में सामर्थ्य से ज्यादा पैसा न फंसाएं। लव- पारिवारिक जीवन को खुशनुमा रखें। लव लाइफ अच्छी रहेगी। अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। स्वास्थ्य- तनाव और एंग्जाइटी से बचने के लिए मेडिटेशन और योग का सहारा लेना बहुत जरूरी है। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

    वृश्चिक – पॉजिटिव- घर में खास मेहमानों के आने से व्यस्तता रहेगी। रोजमर्रा की व्यस्त दिनचर्या में से थोड़ा समय सुकून और मौज मस्ती के लिए निकाल लेंगे। कहीं पैसा फंसा हुआ है तो उसकी वापसी की कोशिशें तेज होंगी। नेगेटिव- कोई काम अपने मुताबिक न होने पर गुस्से में आने से बचें। समय अनुसार व्यवहार और दिनचर्या में लचीलापन लाना जरूरी है। अनजान लोगों के साथ किसी भी प्रकार का व्यवहार ना करें तो उचित रहेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ चुनौतियां और समस्याएं रहेंगी। मेहनत करते रहें। दोपहर बाद अचानक सारे काम अपने आप बनने शुरू हो जाएंगे। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों की फायदेमंद डील हो सकती है। ऑफिस के कागजी कामों में बहुत सावधानी रखें। लव- जीवनसाथी और परिवार के लोगों की सलाह आपके लिए बेहतरीन साबित होगी। इससे आपके काम सुचारू अच्छी तरह बनते जाएंगे। प्रेम प्रसंग में मनमुटाव की स्थिति बनेगी। स्वास्थ्य- कब्ज और गैस से पेट में दर्द महसूस होगा। हल्का और जल्दी पचने वाला खाना खाएं। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6

    धनु – पॉजिटिव- कार्यक्षेत्र हो या परिवार हर चीज को अपने हिसाब से करने की बजाय खुद को समय के अनुसार ढालना होगा। इससे सभी काम व्यवस्थित रूप से बनते जाएंगे। घर के रखरखाव या सुधार संबंधी योजना बन सकती है। नेगेटिव- युवा वर्ग भविष्य के सुनहरे सपने बनाते समय अपनी वर्तमान स्थिति को ना भूलें। निजी और पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने में दिक्कतें आ सकती हैं। धैर्य शांति से फैसले लेने पर स्थितियां बहुत हद तक संभल जाएंगी। घर के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। व्यवसाय- बिजनेस के महत्वपूर्ण काम तय समय पर पूरे हो जाएंगे। जोखिम भरे कामों में दिलचस्पी न लें। इनकम सोर्स बढ़ सकते हैं। रियल एस्टेट से जुड़े कारोबार में लाभदायक समय चल रहा है। ऑफिस में दूसरों के साथ किसी भी प्रकार के विवाद में न उलझें। लव- पारिवारिक व्यवस्था को उचित बनाए रखने में आपकी कोशिशें जरूरी हैं। व्यर्थ के प्रेम संबंध में अपना समय और पैसा बर्बाद न करें। स्वास्थ्य- बदलते मौसम से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें रहेंगी। किसी भी समस्या को लापरवाही में न लें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

    मकर – पॉजिटिव- कोई भी अहम फैसला लेते समय भावनाओं पर काबू रखें। बुद्धि बल और चतुराई का इस्तेमाल करें। निश्चित आपको उम्मीद से ज्यादा फायदा मिलेगा। परिवार और संबंधियों के लिए भी उचित समय निकाल लेंगे। आपसी मेलजोल से खुशी मिलेगी। नेगेटिव- जल्दबाजी और बिना सोचे-समझे कोई फैसला न लें, वरना खुद के लिए मुसीबत खड़ी कर लेंगे। थोड़ा समय बच्चों के साथ भी बीताएं। उनकी समस्याओं को सुलझाने में मदद करें। रुपए-पैसों के मामले में कुछ नुकसान होने की स्थिति बन रही है। व्यवसाय- व्यवसाय में नई योजना पर काम करने के लिए समय ठीक नहीं है। जो लोग कला, फैशन, मनोरंजन के बिजनेस से जुड़े हुए हैं उन्हें मनचाहा फायदा मिल सकता है। ऑफिस के कार्यों में दिक्कत आने पर किसी सहयोगी की सलाह आपके लिए सहायक रहेगी। लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच सहयोगात्मक और सामंजस्य पूर्ण तालमेल रहेगा। शाम को परिवार के साथ मनोरंजक प्रोग्राम बनेगा। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मनोबल बनाए रखने के लिए मेडिटेशन और ध्यान करें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 2

    कुंभ – पॉजिटिव- परिवार से संबंधित प्लानिंग करने या काम करने के लिए अनुकूल समय है। आर्थिक स्थिति को बेहतर करने की कोशिशें सफल होंगी। प्रभावशाली लोगों के साथ संपर्क बनेंगे। जो कि आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। नेगेटिव- दिन के बीच में समस्याएं आएंगी। भाइयों के साथ मतभेद होने की स्थिति बन सकती है। शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालने की कोशिश करें। विपरीत परिस्थितियों में किसी भी प्रकार की भावनाओं के आवेश में न आएं। कोई भी फैसला ठंडे दिमाग से लें। व्यवसाय- बिजनेस में नई गतिविधियां शुरू करने का विचार है, तो अनुकूल समय है। प्रॉपर्टी संबंधित कोई डील हो सकती है। कागजात अच्छी तरह जांच-परख लें। मार्केटिंग संबंधी कार्यों को अभी स्थगित रखना उचित है क्योंकि कोई फायदा नहीं होगा। लव- पति-पत्नी के बीच संबंध मधुर रहेंगे, जिससे घर की सुख-शांति भी बनी रहेगी। व्यर्थ की प्रेम संबंध में अपना समय नष्ट ना करें। स्वास्थ्य- खांसी-जुकाम व बुखार की समस्या परेशान कर सकती है। वर्तमान मौसम के बदलाव से अपना बचाव करें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2

    मीन – पॉजिटिव- आज दिन भर भागा-दौड़ी की स्थिति रहेगी। आपकी तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। सिर्फ अत्यधिक मेहनत की जरूरत है। विद्यार्थियों को भी आशा के अनुरूप परिणाम मिलने से सुकून और खुशी मिलेगी। नेगेटिव- आज किसी भी तरह की उधारी ना करें तो बेहतर है क्योंकि वापसी की संभावना नहीं है और भावुकता में आकर आप अपना नुकसान भी कर सकते हैं। इसलिए दिल की अपेक्षा दिमाग से निर्णय लें। बच्चों के साथ कुछ समय जरूर निकालें और उनका मार्गदर्शन भी करते रहे। व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में बदलाव संबंधी कुछ योजनाएं बनेंगी और योजनाबद्ध तरीके से काम करना आपको मन मुताबिक सफलता भी देगा। कोई भी बड़ा निर्णय लेते समय अपनी शुभचिंतकों की राय को अनदेखी करने की भूल न करें। प्रॉपर्टी के बिजनेस में महत्वपूर्ण डील हो सकती है। लव- घर की व्यवस्था को लेकर पति-पत्नी के बीच कुछ मनमुटाव रह सकता है। समय रहते इनका निवारण कर ले, अन्यथा परिस्थितियां बिगड़ सकती हैं। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सिर्फ अपनी दिनचर्या हो विचारों को सकारात्मक बनाकर रखें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 9

    actionpunjab
    Author: actionpunjab

    Latest Posts

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.