Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

यमुनानगर में आज सांसद कुमारी सैलजा का दौरा:कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश, हुड्डा खेमे में खलबली; पंजाबी धर्मशाला में जुटेंगे नेता व कार्यकर्ता




कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा आज यमुनानगर पहुंच रही हैं। वे जगाधरी स्थित पंजाबी धर्मशाला में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी, जहां वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करेंगी। इस दौरान स्थानीय मुद्दों, पार्टी की रणनीति और आगामी योजनाओं पर विचार-विमर्श होगा। यह कार्यक्रम यमुनानगर में कांग्रेस की शहरी और ग्रामीण इकाइयों के नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के बाद पहला बड़ा आयोजन है। संगठन को मजबूत करने पर जोर जानकारी के अनुसार, कुमारी सैलजा कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने और कांग्रेस की नीतियों को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए प्रेरित करेंगी। हाल ही में यमुनानगर में शहरी इकाई के लिए देवेंद्र सिंह और ग्रामीण इकाई के लिए नरसिंह को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। दोनों ही सैलजा खेमे से ताल्लुक रखते हैं, जिसके कारण इस दौरे को विशेष महत्व दिया जा रहा है। सैलजा इन नवनियुक्त जिलाध्यक्षों के साथ विशेष चर्चा करेंगी ताकि संगठनात्मक ढांचे को और सशक्त किया जा सके। हुड्डा खेमे में असंतोष, गुटबाजी की चर्चा सैलजा के दौरे से कांग्रेस के हुड्डा खेमे में खलबली मची है। नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति से हुड्डा समर्थक असंतुष्ट हैं, और कई नेता व कार्यकर्ता इस कार्यक्रम से दूरी बनाए हुए हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि यह दौरा यमुनानगर में कांग्रेस के भीतर गुटबाजी को और उजागर कर सकता है। कुछ कार्यकर्ताओं का मानना है कि सैलजा का यह दौरा स्थानीय स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा है। कार्यक्रम की तैयारियां पूरी यमुनानगर शहरी प्रधान देवेंद्र सिंह और ग्रामीण प्रधान नरसिंह ने बताया कि पंजाबी धर्मशाला में दोपहर साढ़े तीन बजे होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि सभी कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता इस आयोजन में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम में स्थानीय मुद्दों जैसे बेरोजगारी, बुनियादी ढांचे की कमी, और जल संकट पर चर्चा होने की संभावना है, जो यमुनानगर की जनता के लिए महत्वपूर्ण हैं।

Scroll to Top