![]()
हरियाणा से भाजपा की राज्यसभा सांसद किरण चौधरी 26 अगस्त मंगलवार को भिवानी के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे तोशाम विधानसभा में दो कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी। बता दें कि पूर्व सीएम बंसीलाल का जन्म 26 अगस्त 1927 को भिवानी जिले के गांव गोलागढ़ में हुआ था। इसके बाद वे 4 बार (1968-72 ,1972-75, 1986-87 एवं 1996-99) को हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे। कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार राज्यसभा सांसद मंगलवार को सुबह 11 बजे गांव गोलागढ़ में स्वर्गीय चौधरी बंसीलाल की 99वीं जयंती समारोह में शिरकत करेंगी। जबकि दोपहर बाद ढाई बजे तोशाम के पंचायत घर में व्यापार मंडल द्वारा आयोजित बैठक को संबोधित करेंगीं।


