![]()
हरियाणा सरकार ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के कर्मचारियों को सौगात दी है। सरकार ने वेतन में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की। ये आदेश 1 जून 2025 से लागू होगा। इसको लेकर हरियाणा सरकार की ओर से लेटर जारी कर दिया गया है। लेटर में लिखा है कि सैलरी बढ़ोतरी के इस प्रस्ताव पर वित्त विभाग ने अपनी सहमति जता दी है, जिसमें मजदूरी दरों में 5% की वृद्धि के साथ संशोधन कर उसे 50 रुपए कर दिया गया है। प्रदेश में HKRN के करीब 1.18 लाख कर्मचारी हैं। सरकार ने जारी किया ऑर्डर… एक साल में ये दूसरी बढ़ोतरी
इससे पहले HKRN के कर्मचारियों की जून महीने में 5 प्रतिशत सैलरी बढ़ चुकी है। इससे कर्मचारियों की सैलरी में 900 रुपए से लेकर करीब 1200 रुपए तक की बढ़ोतरी हुई थी। ये आदेश 1 जून से लागू हुए थे। 2023 में 10 से 20% की हुई थी बढ़ोतरी
इससे पहले साल 2023 में HKRN कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी की गई थी। जिसके तहत थर्ड लेवल में 10 साल के अनुभव वाले कर्मचारी को मिलने वाली सैलरी का बेस रेट 20,700 रुपए तक कर दिया गया था। सेकेंड लेवल (10 साल अनुभव) की नौकरी की सैलरी का बेस रेट 22,000 और फर्स्ट लेवल का बेस रेट 18,100 रुपए हो गया था। ——— ये खबर भी पढ़ें… हरियाणा के HKRN कर्मचारियों को हटाने का लेटर वायरल:लिखा- HSSC पक्की भर्ती करे; CM बोले- हम किसी कर्मचारी को नहीं हटा रहे सोशल मीडिया पर वायरल हुए हरियाणा सरकार के एक लेटर ने युवाओं में खलबली मचा दी। इस लेटर में दावा किया गया कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (HKRNL) में कार्यरत 5 साल कम अनुभव वाले कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जाएगा। इसके बाद HKRN नई भर्तियां नहीं करेगा, बल्कि HSSC को नियुक्तियां करने के लिए कहा गया है। पूरी खबर पढ़ें…


