![]()
हरियाणा के नारनौल में जननायक जनता पार्टी की एक आवश्यक मीटिंग पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान राजकुमार खातोद ने की। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी राकेश जाखड़ थे। राकेश जाखड़ ने बताया कि 5 सितंबर को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, प्रदेश अध्यक्ष ब्रज शर्मा नारनौल में कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। प्रभारी राकेश धनखड़ ने बताया कि पार्टी के संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश देंगे और कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श करके संगठन में ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को जगह दी जाएगी। पार्टी के आगामी नीतियों के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया जाएगा और भारतीय जनता पार्टी सरकार की विफलताओं पर भी चर्चा की जाएगी। बापू बेटे की कांग्रेस पार्टी की भी पोल खोली जाएगी। कैसे भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर हुडा परिवार काम कर रहा है। जिला प्रधान राजकुमार खातोद ने प्रभारी को विश्वास दिलाया कि महेंद्रगढ़ के चारों विधानसभा से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे। प्रोग्राम को सफल बनाने के लिए चारों हल्का प्रधानों व सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दे दी गई है और पार्टी के सिर्फ नेताओं का गर्म जोशी के साथ स्वागत किया जाएगा। इसको लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। इस अवसर पर राव ओमप्रकाश इंजीनियर, महेन्द्र बडेसरा, जिला प्रवक्ता विजय छिलरो, नारनौल हल्का प्रधान सुरेंद्र पटिकारा, बेदू राता अटेली हल्का प्रधान, दिनेश तंवर हल्का प्रधान महेंद्रगढ़, नांगल चौधरी हल्का प्रधान प्रमोद ताखर, वीरेंद्र घटाशेर, वकील विजय पाल बडेसरा,सुरेश शास्त्री, सोनिया धनखड़, अशोक सैनी, अजय चौधरी वकील, सिकन्दर गहली, राज ,कुमार जांगड़ा, राम कुमार मकसूसपुर, संदीप भाखर नगर पार्षद, विष्णु डाबर, हजारी लमोरा, आदि मौजूद थे। वहीं सोनिया धनखड़ के नेतृत्व में आज कई युवाओं ने पार्टी ज्वाइन की।


