![]()
पलवल में बंधक बनाकर लूट की गई है। गदपुरी थाना क्षेत्र में नकाबपोश बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। किशोरपुर गांव में दो बदमाश रात करीब 12 बजे दिनेश के घर पहुंचे। दिनेश घर के पीछे चारपाई पर सो रहा था। बदमाशों ने दिनेश को लकड़ी से बांध दिया। उन्होंने हथियार दिखाकर शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। एक बदमाश दिनेश के पास रुका। दूसरा घर में घुसकर लूटपाट करने लगा। करीब 15 मिनट बाद दोनों बदमाश दिनेश को खोलकर पीछे के रास्ते से फरार हो गए। दिनेश ने परिवार को जगाया। घर की तलाशी में पता चला कि बदमाश कैश और सोने के जेवर लूट ले गए। संदूक और कपड़े बिखरे हुए थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। गदपुरी थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर नकाबपोश बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।


