![]()
झज्जर जिले के क्षेत्र में जलभराव के कारण किसानों की हजारों एकड़ फसल में आज भी बरसात का पानी भरा हुआ है। मुआवजा देने के लिए सरकार की ओर से पोर्टल शुरू किया हुआ है जिस पर खराब फसल का दावा दर्ज कराने की आज सोमवार 15 सितंबर अंतिम तिथि है। झज्जर जिले के किसानों के लिए जलभराव के कारण खराब हुई फसल का ब्योरा देने के लिए आज अंतिम तिथि है। वहीं पोर्टल पर दर्ज दावों के आधार पर विशेष गिरदावरी करा मुआवजा दिया जाएगा। झज्जर जिले में करीब 40 प्रतिशत खेतों में बरसात के पानी से जलभराव है। जिसके कारण जिले भर के हजारों एकड़ किसानों के खेतों में जलभराव की स्थिति आज भी बनी हुई है। जिसके कारण किसानों की फसलें खराब हुई हैं। डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने जानकारी देते हुए बताया कि झज्जर के प्रभावित गांवों के किसानों को अपनी फसल खराबे की जानकारी पोर्टल पर अपलोड करनी है। विशेष गिरदावरी से होगा सत्यापन ऐसे में सरकार द्वारा ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल के किसानों के लिए आज सोमवार 15 सितंबर तक खोला गया है। डीसी ने बताया कि राजस्व अधिकारियों द्वारा ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर प्राप्त दावों का विशेष गिरदावरी के रूप में सत्यापन किया जा रहा है और आकलन के आधार पर निर्धारित मानकों के अनुसार मुआवजा जारी किया जाएगा। प्रभावित किसान द्वारा दावा दर्ज करने के बाद, संबंधित राजस्व अधिकारी/कर्मचारी जैसे पटवारी, कानूनगो, सर्कल राजस्व अधिकारी, जिला राजस्व अधिकारी, उप मंडल अधिकारी (नागरिक), उपायुक्त नुकसान का आकलन करेंगे। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे अपनी फसल क्षति का विवरण जल्द से जल्द पोर्टल पर दर्ज कराएं।


