Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

जीटी पर ट्रक ड्राइवर ने पेड़ से लगाया फंदा:कुरुक्षेत्र ग्रीन बेल्ट में लटका मिला, भाई के शादी नहीं करने से था परेशान




कुरुक्षेत्र में दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-44 (जीटी रोड) के पास एक युवक ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। सेक्टर-2 की ग्रीन बेल्ट में पेड़ पर चुन्नी के साथ उसका शव लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान 30 साल के शिव कुमार निवासी पिपली के रूप में हई। शिव कुमार ट्रक ड्राइवर था। शिव कुमार अपने पीछे पत्नी सोनम तीन बच्चे बेटा सत्यम, बेटी कृति और जूही को छोड़ गया। शिव कुमार मूल रूप से बिहार के मोतिहारी जिले के तपसी परसोना गांव का रहने वाला था। भाई के शादी नहीं करने से था परेशान
ओमप्रकाश यादव ने बयान में खुलासा किया कि उसके सबसे छोटे भाई बीरबल की शादी से इनकार करने की जिद ने शिव को मानसिक रूप से तोड़ दिया था। इस वजह से शिव कुमार लगातार तनाव में जी रहा था। उसने शराब पीना भी शुरू कर दिया था। इससे परेशान होकर उसने कल सुबह उसने पेड़ से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। इत्तफाकिया रिपोर्ट दर्ज की थाना सदर थानेसर के जांच अधिकारी ASI नरेश कुमार ने बताया कि मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट या संदिग्ध डॉक्यूमेंट नहीं मिला है। उसके भाई ओम प्रकाश के बयान पर इत्तफाकिया रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।

Scroll to Top