![]()
पलवल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में बुधवार को राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का आगाज हुआ। इस तीन दिवसीय आयोजन में कबड्डी और तीरंदाजी की प्रतियोगिताएं होगी। प्रदेशभर से 1100 से अधिक खिलाड़ी इसमें हिस्सा ले रहे हैं। डीसी ने तीरंदाजी में लिया भाग जिला उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने 70 मीटर की तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ खुद तीर चलाकर किया। खिलाड़ियों ने मार्चपास्ट के जरिए अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने की सलाह डीसी ने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने और नशे से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि खेल नशे का एंटीडोज है। युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी करियर बनाना चाहिए। उन्होंने सभी को रोजाना एक घंटा व्यायाम के लिए निकालने की सलाह दी। कार्यक्रम में ये रहे शामिल कार्यक्रम में सीटीएम अप्रतिम सिंह, खेल उप-निदेशक राम मेहर, जिला खेल अधिकारी खुशवंत सिंह और हरेंद्रपाल राणा समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। खेल महाकुंभ के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।



