Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

फरीदाबाद में पेंट फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से लगी आग:4-5 केमिकल के ड्रम जले; फायर ब्रिगेड ने एक घंटे में पाया काबू




फरीदाबाद जिले के डबुआ थाना क्षेत्र के सरूर पुर इंडस्ट्रीज एरिया में देर रात की बीतने की सुबह घटना हुई। यहां श्रीराम इंडस्ट्रीज नामक पेंट बनाने की फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। यह हादसा 23/24 सितंबर की रात करीब 3 बजे का है। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। उस समय कंपनी बंद थी और अंदर कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि होने से बच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस संजय कॉलोनी चौकी इंचार्ज कैलाश चंद ने जानकारी दी कि रात को पुलिस को सूचना मिली कि सरूर पुर इंडस्ट्रीज एरिया में स्थित पेंट बनाने वाली कंपनी में आग लग गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। थोड़ी देर बाद फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां भी पहुंचीं। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने पुलिस के सहयोग से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। फायर ब्रिगेड टीम ने फैलने से रोकी आग आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि रात को अचानक कंपनी के अंदर से धुआं और आग की तेज रोशनी दिखने लगी। साथ ही जलने की आवाजें भी सुनाई दे रही थीं। लोगों ने तुरंत डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड दोनों ही मौके पर पहुंचे और समय रहते आग को फैलने से रोक लिया। प्लास्टिक का सामान भी नष्ट हादसे में कंपनी में रखे 4 से 5 छोटे केमिकल ड्रम जल गए और कुछ प्लास्टिक का सामान भी नष्ट हो गया। हालांकि किसी की जान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। आग लगने का सही कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। गनीमत रही कि फायर ब्रिगेड और पुलिस की तत्परता से आग को जल्द काबू कर लिया गया और कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। फिलहाल पुलिस और फायर ब्रिगेड मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

Scroll to Top