Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

नूंह में सरपंच के खिलाफ केस दर्ज:चुनावी रंजिश को लेकर पड़ोसी के साथ मारपीट का आरोप,दो को आई चोट




नूंह जिले के नगीना थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव नाई नंगला में एक व्यक्ति के घर में घुसकर मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने गांव की महिला सरपंच,उसके पति और समर्थकों खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि सरपंच ने अपने समर्थकों के साथ पथराव करने के साथ ही घर में घुसकर तोड़फोड़ की है। इस झगड़े में पिता–पुत्री को चोट आई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 9 दिन बाद 7 नामजद और 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चुनावी रंजिश को लेकर हुआ झगड़ा गांव नाई नंगला के रहने वाले अफसर हुसैन पुत्र फतेह मोहम्मद ने बताया कि गांव की सरपंच आरिशा व उसके परिवार के लोग उनसे पंचायत चुनाव को लेकर रंजिश रखते आ रहे है। रंजिश की वजह उन्हें वोट नहीं देना है। इसको लेकर वह कई बार उनके साथ मारपीट कर चुके है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले सरपंच के परिवार और उनके बच्चों में कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद मामला शांत हो गया। पीड़ित ने बताया कि 25 सितंबर को वह अपने घर पर मौजूद थे। उसी दौरान दोपहर करीब 2 बजे सरपंच आरिशा, उसका पति तफज्जुल, महबूब, अहसान, आबिदा, सफी और सोहेल सहित 10 से 12 लोग अपने हाथों लाठी डंडा लेकर घुस गए और उनके साथ मारपीट की। घर में घुसकर तोड़फोड़ करने का आरोप आरोप है कि उक्त आरोपियों ने घर में घुसकर बेटी अनीशा, पत्नी इस्लामी व मेरे तीनो छोटे बच्चों पर लाठी डंडों व धारदार हथियार से हमला कर दिया। जब आरोपियों का विरोध किया गया तो आरोपियों ने जमकर पथराव किया और घर में तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं आरोपियों ने अफसर और उसकी बेटी के साथ लाठी डंडों से बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया। शिकायतकर्ता का आरोप है तफज्जुल ने जेब में रखे 1500 रुपये भी निकाल लिए और परिवार की महिलाओं को गंदी गंदी गालियां दी। किसी तरह आरोपियों से बचकर एक कमरे में घुसकर अपनी जान बचाई और डायल 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। पहले भी कर चुके है झगड़ा पीड़ित अफसर ने बताया कि आरोपी उनके साथ पहले भी मारपीट की वारदात को अंजाम दे चुके है। उक्त बार बार हमारे घर पर आकर हमला करते है । जब वह खेतों की तरफ जाते हैं तो आरोपी उनके साथ गाली गलौज करने के साथ ही अश्लील हरकतें करते हैं। विरोध करने पर कई बार आरोपियों ने झगड़ा कर दिया। जिसकी शिकायत अगस्त महीने में एसपी नूंह को दी थी। पुलिस के मुताबिक शिकायत पर 7 नामजद और 10 से 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Scroll to Top