Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

झज्जर में बाइकों की टक्कर में दो की मौत:दुल्हेड़ा–खरमाण रोड पर हुआ दर्दनाक हादसा, एक लड़की और लड़के ने तोड़ा इलाज के दौरान दम




झज्जर जिले के बादली क्षेत्र में आज रविवार शाम करीब करीब 8 बजे गांव दुल्हेड़ा-खरमाण रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक किशोर और एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक और एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक युवती को पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, गांव खरमाण निवासी यश (16 वर्ष) पुत्र संदीप और उसका बड़ा भाई नवयुग (18 वर्ष) अपनी बाइक पर जा रहे थे। दूसरी बाइक पर इसी गांव की सिमरन (15 वर्ष) पुत्री मनोज और उसकी बड़ी बहन निशिका (25 वर्ष) सवार थीं। दुल्हेड़ा–खरमाण रोड पर दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे चारों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिनमें से दो की मौत हो चुकी है। पुलिस मौके पर जांच में जुटी घायल यश को जीवन ज्योति अस्पताल बहादुरगढ़ लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी बड़ी भाई नवयुग को हल्की चोटें आई हैं और वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है। वहीं घायल बहनों में निशिका की पीजीआई रोहतक में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि सिमरन का उपचार जारी है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। सूचना मिलने पर थाना बादली पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

Scroll to Top