Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

CM के आगमन से पहले फतेहाबाद DMC का कार्यभार छीना:अतिक्रमण हटाओ अभियान से आए थे सुर्खियों में; बीजेपी जिलाध्यक्ष की भी नहीं मानी




फतेहाबाद में सीएम नायब सैनी के आगमन से पहले एचसीएस अधिकारी संजय बिश्नोई से जिला नगर आयुक्त (DMC) का अतिरिक्त कार्यभार वापस ले लिया गया है। संजय बिश्नोई जिले में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने के चलते सुर्खियों में आए थे। उनके नेतृत्व में फतेहाबाद शहर, टोहाना, भूना में दुकानों के बाहर शेड और अवैध निर्माण तोड़ा गया था। संजय बिश्नोई पूर्व सीएम स्व.भजनलाल परिवार के रिश्तेदार हैं। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान उन पर बीजेपी जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा की भी नहीं मानने के आरोप लगे थे। 30 अक्टूबर को फतेहाबाद आएंगे सीएम जानकारी के मुताबिक, 30 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी फतेहाबाद आएंगे। यहां वे सरदार पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाएंगे। इसको लेकर तैयारियां की जा रही हैं। सरकार की ओर से जारी आदेश की कॉपी फतेहाबाद-सिरसा के डीटीओ बने रहेंगे 2019 बैच के एचसीएस अधिकारी संजय बिश्नोई फतेहाबाद और सिरसा के जिला परिवहन अधिकारी (DTO) भी हैं। साथ ही वह पिछले दो साल से अधिक समय से डीएमसी का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाल रहे थे। हालांकि, उनके पास दोनों जिलों के डीटीओ के चार्ज बने रहेंगे। पूर्व विधायक के इशारे पर काम करने के आरोप संजय बिश्नोई पर उनके रिश्तेदार पूर्व विधायक दुड़ाराम के इशारों पर काम करने के आरोप लगते रहे हैं। विपक्षी दलों के नेता और विभिन्न व्यापारिक संगठन उन पर ऐसे आरोप लगाते रहे हैं। 2 अक्टूबर को दशहरे के दिन फतेहाबाद शहर के बाजार दोपहर 12 बजे तक बंद रखकर व्यापारी संगठनों ने रोष जताया था। उस दौरान भी डीएमसी संजय बिश्नोई के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगे थे।

Scroll to Top