Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

भिवानी मोहित आत्महत्या मामले का आरोपी पकड़ा:6 माह पहले हुआ था झगड़ा, जान से मारने या सुसाइड की दी थी धमकी




भिवानी के थाना सदर पुलिस ने गांव मानहेरू निवासी मोहित की आत्महत्या मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। भिवानी के गांव मानेहरू निवासी बिजेंदर ने थाना सदर पुलिस को एक शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि 22 अप्रैल 2025 को शिकायतकर्ता व उसके बेटे मोहित का आरोपियों के साथ झगड़ा हो गया था। इसी रंजिश को रखते हुए आरोपी लगातार शिकायतकर्ता के बेटे मोहित को स्वयं मर जाने, नहीं तो जान से मारने की धमकी देते थे। जो आरोपियों की इन्हीं धमकियों से तंग आकर 28 अप्रैल को मोहित ने आत्महत्या कर ली थी। इस शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत केस थाना सदर भिवानी में दर्ज किया था। मानेहरू से गिरफ्तार किया आरोपी
थाना सदर भिवानी के सहायक उप निरीक्षक विजेंद्र सिंह ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में दर्ज केस में एक आरोपी को गांव मानहेरू से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान भिवानी के न्यू भारत नगर निवासी रमन के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां न्यायालय ने आरोपी को जिला कारागार भेजने के आदेश दिए हैं। वहीं पुलिस टीम ने केस में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Scroll to Top