Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

हरियाणा के MLA से हाथापाई, प्रिविलेज से शिकायत वापस:अरोड़ा बोले- सीएम कर रहे अपने कार्यकर्ताओं की तरफदारी; गैर-जिम्मेदार बात कर रहे सीएम




हरियाणा के कांग्रेस MLA अशोक अरोड़ा ने विधानसभा की विशेषाधिकार समिति यानी प्रिविलेज कमेटी से अपनी शिकायत वापस ले ली है। अरोड़ा ने मामले में सीएम नायब सैनी पर अपने कार्यकर्ता की तरफदारी करने का आरोप लगाया है। अरोड़ा ने सीएम नायब सैनी पर गैर-जिम्मेदार बात करने का आरोप भी लगाया। दरअसल, 23 मई को नगर परिषद (नप) हाउस की मीटिंग में कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा और भाजपा पार्षद प्रतिनिधि के बीच हाथापाई हो गई थी। मीटिंग में बाहरी व्यक्ति, पार्षद प्रतिनिधि और मीडिया की एंट्री बैन थी। जैसे ही मीटिंग शुरू हुई तो कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने भाजपा पार्षद प्रतिनिधि नरेंद्र शर्मा निंदी के मीटिंग में बैठने का विरोध जताया था। सदन में सफाई दी- अरोड़ा कुरुक्षेत्र के थानेसर से MLA अशोक अरोड़ा ने कहा कि उनके साथ हुई हाथापाई की शिकायत प्रिविलेज कमेटी को दी थी। इस मामले में कमेटी अपनी जांच कर रही है, लेकिन इस बीच सीएम नायब सैनी अपनी सफाई दे रहे हैं। अब उन्होंने विधानसभा सदन से दूसरी बार अपने कार्यकर्ताओं की तरफदारी की। सीएम के बयान से आहत अरोड़ा ने आरोप लगाते हुए कहा कि सीएम सैनी ने सदन में कार्यकर्ताओं का पक्ष लेते हुए कह दिया कि वे (कार्यकर्ता) अपनी पत्नी को छोड़ने के लिए बैठक में पहुंचे थे। सीएम के बयान उनको काफी धक्का लगा है। इससे पहले भी सीएम ये बयान दे चुके हैं। उनके बयान से आहत होकर उन्होंने शिकायत वापस ले ली।

Scroll to Top