Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

फरीदाबाद में इंजीनियर के परिवार से ठगे तीन करोड़:24 फीसदी रिटर्न देने का दिया था झांसा, गुडगांव का निवासी है आरोपी




हरियाणा के फरीदाबाद में गुडगांव के एक शख्स ने इंजीनियर और उसके दोस्तों के 3 करोड़ रूपए हड़प लिए। आरोपी ने पहले पैसा निवेश करने पर 24 प्रतिशत ब्याज के साथ रिटर्न का वादा किया और बाद में कंपनी का पार्टनर बनाकर पूरी रकम को हड़प गया। आरोपी पर पहले भी लखनऊ और मुंबई में भी इस तरह के केस दर्ज दर्ज हो चुके हैं। सारन थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सारन थाना पुलिस को जवाहर कालोनी के रहने वाले विनय कुमार गोयल ने शिकायत दी है। जिसमें उन्होंने बताया कि वह पिछले 15 सालों से एक कंपनी इंंजीनियर है। साल 2019 में फरीदाबाद के रहने वाले कुनाल मेहता से अपनी कंपनी के काम लिए दिल्ली में मिला था। कुनाल ने अपनी कंपनी में मेसर्स कंसलटेंसी सर्विसेस में पैसा लगाने का लालच दिया और 24 प्रतिशत ब्याज के साथ लौटाने का भरोसा दिया। विनय ने कुनाल के कहने पर उसकी कंपनी में 2 लाख रूपए लगा दिए। जिसके बाद भरोसा जमाने के लिए कुनाल ने समय पैसे वापस कर दिए। इसके बाद साल 2022 से लेकर 2024 तक विनय ने अपने करीब 85 लाख,अपने भाई अजय गोयल के 87 लाख और दोस्तों के 01 करोड़ 28 लाख कुनाल की कपंनी के खातों में ट्रांसफर कर दिए। विनय गोयल ने बताया कि कुनाल ने एल्फेंटाइन ग्लोबल वेंट्रूज एलएलपी नाम से एक नई कंपनी बनाई । इस कंपनी में मेरे पत्नी और भाई को पार्टनर बना दिया। कुनाल ने साजिश के तहत नई कंपनी के खातों को पुरानी कंपनी में ट्रांसफर कर दिए। कुछ समय के बाद उसने पत्नी और भाई को कंपनी से बहार कर दिया। साल 2024 में विनय को पता चला कि कुनाल कंपनी के पैसों को किसी दूसरी कंपनी इजीवीएल में ट्रांसफर कर रहा है। उन्होंने अपने पैसे मांगने शुरू किए तो वह कंपनी में घाटा होने का हवाला देता रहा है। बाद में फोन उठाने बंद कर दिए और पैसे मांगने पर उनको जान से मारने की धमकी देने लगा। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस कमीश्नर ऑफिस में शिकायत दी। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर सारन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Scroll to Top