Friday, March 14, 2025
More

    Latest Posts

    मंदाकिनी, सुधा चंद्रन को 12वें टीआईआईएफए अवॉर्ड 2024 से सम्मानित किया गया

    पंजाब न्यूज़लाइन, मुंबई, 16 दिसंबर-

    राज कपूर की फिल्म राम तेरी गंगा मैली की एक्ट्रेस मंदाकिनी, डायरेक्टर अकबर खान, एक्ट्रेस सुधा चंद्रन, बिग बॉस फेम अर्शी खान, हेमा शर्मा समेत कई मशहूर हस्तियों की मौजूदगी में 12वें TIIFA अवॉर्ड्स (द इंडियन आइकॉन फिल्म अवॉर्ड्स) 2024 का भव्य आयोजन हुआ. परवाज़ मीडिया ग्रुप के शमीम ए खान द्वारा मुंबई के ऑर्किड होटल में आयोजित की गई, जहां फिल्म और टीवी जगत की कई हस्तियां मौजूद थीं। विशिष्ट अतिथि केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले थे।

    सिनेमा में 50 साल पूरे करने वाले रज़ा मुराद, लेजेंडरी एक्टर निर्माता निर्देशक अकबर खान, लेजेंडरी एक्ट्रेस मंदाकिनी, लेजेंडरी एक्टर दीपक पाराशर, सुधा चंद्रन, वकार शेख (साइलेंस 2 में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर) को यह अवॉर्ड मिला। आदि ईरानी, ​​मधुश्री भट्टाचार्य (मीठी आवाजों की रानी), अर्शी खान (सर्वश्रेष्ठ मनोरंजनकर्ता), डॉली तोमर (सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री फिल्म प्यारी तारावली), मिनी बंसल (फिल्म रुसलान), सैयद सलीम जैदी (भाभी जी घर पे हैं), हेमा शर्मा (बिग बॉस), राज आशू (सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक), मुदस्सर खान (सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफर), मोहम्मद नाजिम (लोकप्रिय टीवी अभिनेता), संतोष पांडे (भोजपुरी स्टार) आदि को सम्मानित किया गया।

    actionpunjab
    Author: actionpunjab

    Latest Posts

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.