Wednesday, March 12, 2025
More

    Latest Posts

    Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Wednesday (12 March 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | 12 मार्च का राशिफल: तुला और वृश्चिक राशि वालों का रुका काम पूरा हो सकता है, मीन राशि वालों की इनकम के नए सोर्स बन सकते हैं

    • Hindi News
    • Jeevan mantra
    • Jyotish
    • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Wednesday (12 March 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

    3 घंटे पहले

    • कॉपी लिंक

    12 मार्च, बुधवार के ग्रह-नक्षत्र सुकर्मा और चर योग बना रहे हैं। जिससे वृष राशि वालों के लिए अच्छा दिन रहेगा। कर्क राशि के लोगों को सितारों का साथ मिलेगा। सिंह राशि के नौकरीपेशा लोगों के टारगेट पूरे हो सकते हैं।

    कन्या राशि वालों को मेहनत के अच्छे नतीजे मिलेंगे। तुला और वृश्चिक राशि वालों का रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। धनु राशि वालों की कोशिशों के मनचाहे नतीजे मिल सकते हैं। मकर राशि वाले लोग प्रॉपर्टी या व्हीकल खरीदने का मन बना सकते हैं। मीन राशि वाले लोगों की इनकम के नए सोर्स बनेंगे।

    एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन…

    मेष – पॉजिटिव- आज पारिवारिक और व्यवसायिक गतिविधियों में बहुत भागदौड़ रहेगी, लेकिन सभी काम व्यवस्थित करने में आपको आनंद आएगा। भावनाओं में बहने की बजाय चतुराई से परिस्थितियों को अपने पक्ष में करना फायदेमंद रहेगा। नेगेटिव- आर्थिक मामलों में सावधानी रखने की जरूरत है। कुछ लोग आपके इमोशनल स्वभाव का फायदा उठा सकते हैं। कोई भी निर्णय लेने से पहले अपनी योजनाओं पर भली-भांति विचार कर लें। युवा ओवरकॉन्फिडेंस की वजह से अपना नुकसान कर बैठेंगे। व्यवसाय- कारोबार में सफलता के लिए मेहनत और कोशिश करनी होगी। ग्लैमर, कला, सौंदर्य प्रसाधन जैसे बिजनेस में मन मुताबिक उपलब्धि मिलेगी। कर्मचारियों की गतिविधियों पर भी नजर रखना जरूरी है। विदेश संबंधी व्यवसाय में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। लव- जीवनसाथी और परिवार का आपके प्रति अच्छा सहयोग रहेगा। प्रेम संबंधों में सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाएं। स्वास्थ्य- एसिडिटी और छाती में जलन जैसी दिक्कत रहेगी। ज्यादा गरिष्ठ और तली-भुनी चीजों का सेवन ना करें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5

    वृष – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अच्छी रहेगी। बातचीत के माध्यम से आज कई मसलों का हल व समाधान मिलेगा। पुश्तैनी जमीन-जायदाद संबंधी कोई काम रुका है, तो उसको हल करने का उचित समय है। मानसिक सुकून के लिए खास मित्रों से मेल-मुलाकात करना सुखद रहेगा। नेगेटिव- अपरिचित लोगों से डील करते समय समझदारी और सावधानी बरतनी जरूरी है इसलिए जल्दबाजी न करें। आलस की वजह से आप कुछ काम नजरअंदाज कर सकते हैं, जिसका असर आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा। व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां बेहतर होंगी। विस्तार संबंधी योजनाओं पर भी विचार होगा। दूरदराज की पार्टियों के साथ संबंधों को और अधिक मजबूत करने का प्रयास करें। यह संबंध भविष्य में लाभदायक साबित होंगे। नौकरी में किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने का अनुभव बेहतर रहेगा। लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच सहयोग और तालमेल की भावना रहेगी। जिससे घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। युवा वर्ग भी डेटिंग का आनंद लेंगे। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। ज्यादा टेंशन लेने से आपके स्वास्थ्य पर इसका असर पड़ सकता है। ब्लड प्रेशर नियमित रूप से चेक करते रहें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7

    मिथुन – पॉजिटिव- धार्मिक या सामाजिक समारोह में जाने का अवसर मिलेगा। जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए आप कुछ संकल्प भी लेंगे। बुजुर्गों के आशीर्वाद और अनुभव से बहुत सीखने का मौका मिलेगा। नेगेटिव- अपनी भावनाओं पर काबू रखें क्योंकि इस वजह से आपके कुछ निर्णय गलत भी हो सकते हैं, इसलिए व्यावहारिक नजरिया रखें। संतान की पढ़ाई व करियर से संबंधित कार्यों में खर्चा अधिक होगा। मन में नकारात्मक विचार न आने दें। व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में बहुत काम होने से कुछ व्यवस्था बनाना मुश्किल होगा। निर्णय लेने में भी कुछ असहज महसूस करेंगे। बेहतर होगा कोई भी काम करने से पहले घर के बड़े लोगों की सलाह जरूर लें। नौकरीपेशा लोगों की अधिकारियों से अनबन चल रही है तो उसका समाधान मिल जाएगा। लव- घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। किसी अपोजिट जेंडर वाले के प्रति आकर्षण बढ़ने से पर्सनल लाइफ में दिक्कत उत्पन्न हो सकती है। स्वास्थ्य- अत्यधिक थकान और तनाव की वजह से आत्म बल की कमी महसूस करेंगे। इससे शारीरिक कार्य क्षमता में कमी आएगी। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1

    कर्क – पॉजिटिव- उत्तम ग्रह स्थिति रहेगी। सभी कार्यों को योजना बनाकर करें। सफलता मिलनी तय है। किसी भी भविष्य संबंधी योजना पर विचार होगा। युवाओं को अपने प्रयासों के अनुकूल परिणाम मिलने वाले हैं। किसी धर्मस्थल पर भी जाने का प्रोग्राम बन सकता है। नेगेटिव- दूसरों की व्यक्तिगत बातों पर दखल न दें तो ही उचित है। इससे आपका नुकसान हो सकता है। नकारात्मक परिस्थिति को बहुत ही आसानी से और शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की कोशिश करें। गुस्से से समस्या बढ़ सकती हैं। कॉम्पिटीशन की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करनी होगी। व्यवसाय- कारोबारी मामलों में परिवर्तन करने का मन न बनाएं। कोई निर्णय भी न लें। चल रहे कामों पर ही ध्यान दें। किसी प्रभावशाली पार्टी से बिजनेस में बड़ी डील होने की संभावना है। पब्लिक डीलिंग में फायदेमंद स्थितियां रहेंगी। लव- परिवार के साथ समय बिताने से ताजगी और स्फूर्ति बनी रहेगी। अपोजिट जेंडर वाले दोस्त से मुलाकात होने से पुरानी यादें ताजा होगी। स्वास्थ्य- चेस्ट से संबंधित कोई भी दिक्कत होने पर लापरवाही ना करें। तुरंत इलाज लें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 1

    सिंह – पॉजिटिव- कुछ अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा। अच्छी जानकारियां मिलने से आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। दिन का कुछ समय बच्चों की परेशानियों को समझने और सुलझाने में व्यतीत होगा। सामाजिक गतिविधियों में अपना योगदान देना आपके महत्व को बढ़ाएगा। नेगेटिव- किसी भी अपरिचित व्यक्ति से अपने व्यक्तिगत योजनाएं शेयर ना करें। ना ही किसी तरह की बहस में उलझें। कानूनी कार्यवाही होने की स्थिति बन सकती हैं। घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता रहेगी। व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल पर अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें तथा स्वयं ही सभी निर्णय लें। व्यवसायिक स्थल पर किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप आपके कर्मचारियों के बीच फूट डलवा सकता है। नौकरी में अपने टारगेट को समय पर पूरा करने से राहत मिलेगी। लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। घर का वातावरण सामान्य हो जाएगा। प्रेम प्रसंग में मधुरता रखने के लिए छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज करना होगा। स्वास्थ्य- शरीर में हल्की सी कमजोरी महसूस होगी। लापरवाही न करके अपना उचित इलाज लें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2

    कन्या – पॉजिटिव- आज दिन भर मेहनत करनी पड़ेगी, परंतु उसके परिणाम भी सुखद होंगे। मित्रों तथा संबंधियों के साथ मनोरंजक प्रोग्राम बनेंगे। जिससे आप बहुत ही खुश और प्रफुल्लित महसूस करेंगे। युवा वर्ग का अपने भविष्य को लेकर पूरी तरह गंभीर और एकाग्र रहना सफलता देगा। नेगेटिव- कोई मित्र आपके ही खिलाफ कुछ गलतफहमियां उत्पन्न कर सकता है। दूसरों पर भरोसा न करके अपनी क्षमता पर विश्वास रखें। इस समय पैसे संबंधी किसी भी प्रकार का लेनदेन न करें। युवाओं को किसी विशेष कार्य के परिणाम हासिल करने में प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है। व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में सुधार करने के लिए और अधिक मनन, चिंतन करने की जरूरत है। अपनी मेहनत व कार्य क्षमता में कमी न आने दें। व्यवसाय बढ़ाने के लिए सफल व्यक्तियों का मार्गदर्शन लें। नौकरी में रुचि अनुसार काम न मिलने से मन परेशान हो सकता है। लव- पारिवारिक सुख-शांति रखने के लिए आपके प्रयास कारगर रहेंगे। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात के अवसर सुलभ होंगे। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी कोई पुरानी समस्या दोबारा होने की वजह से थकान और कमजोरी महसूस करेंगे। सबके साथ अपना भी ध्यान रखना आवश्यक है। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 7

    तुला – पॉजिटिव- आज कोई रुका काम बन जाने से पिछले कुछ समय से चल रहे तनाव से राहत मिलेगी। अपने अंदर भरपूर आत्मविश्वास और ऊर्जा महसूस करेंगे। विद्यार्थियों को भी प्रतियोगी परीक्षा में उचित परिणाम पाने की बेहतर संभावना है। नेगेटिव- मित्रों या नजदीकी रिश्तेदारों की गतिविधियों से अनजान न रहें। पीठ पीछे आपको कोई नुकसान पहुंचा सकता है। समाज में बदनामी की भी आशंका है। बेहतर होगा किसी तरह के विवाद में न पड़ें और अपनी योजनाएं किसी से शेयर न करें। व्यवसाय- कारोबार के सिलसिले में बहुत भागदौड़ रहेगी। मार्केट में आपकी योग्यता और मेहनत से उपलब्धियां मिल सकती हैं। इनके परिणाम आपको धीमी गति से मिलेंगे। कर्मचारी या साथी से कहासुनी होने की आशंका है। लव- घर के बुजुर्गों का अनुशासन और देखरेख घर की व्यवस्था को उचित रखेगा। लव अफेयर्स के मामले में एक दूसरे के प्रति सम्मान की भावना रखें। स्वास्थ्य- पैर दर्द और नसों के खिंचाव की समस्या परेशान करेगी। एक्सरसाइज, योगा के लिए भी समय जरूर निकालें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 9

    वृश्चिक – पॉजिटिव- आज कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। उनके साथ समय व्यतीत करने से सुकून और खुशी मिलेगी। बड़े लोगों के अनुभवों को जरूर लें। रुका हुआ खास काम पूरा हो सकता है। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर गंभीर रहेंगे। नेगेटिव- किसी के दबाव में आकर कोई निर्णय जल्दबाजी में न लें। सोच-समझकर धैर्य से चीजें अच्छी तरह व्यवस्थित होंगी। फालतू झंझट में न पड़ें। आपका लक्ष्य हाथ से निकल सकता है। विद्यार्थी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दें। व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियों में सुधार होगा। इस समय अतिरिक्त आय का कोई स्रोत बन सकता है। कार्यक्षेत्र में नया काम शुरू करने से पहले उसके बारे में पूरी स्टडी कर लें। व्यवसायिक निवेश करते समय अनुभवी व्यक्ति के साथ सलाह-मशवरा अवश्य करें। लव- घर के सदस्यों के साथ मौज मस्ती तथा मनोरंजन में भी समय बीतेगा। प्रेम संबंधों में गहराई बढ़ेगी। स्वास्थ्य- खांसी-जुकाम, बुखार से शारीरिक कमजोरी रहेगी। खान-पान में लापरवाही न करें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 7

    धनु – पॉजिटिव- आज अपने सपनों को साकार करने के लिए अनुकूल समय है। कोशिशों के मनचाहे नतीजे मिल सकते हैं। नजदीकी रिश्तेदारों के साथ गेट-टुगेदर का प्लान बन सकता है। सुकून मिलने से खर्चों की अधिकता का भी दुख नहीं होगा। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को कोई उम्मीद नजर आएगी। नेगेटिव- अपने व्यक्तिगत कार्यों में खुद को व्यस्त रखें। दूसरों के मामले में न उलझें। वार्तालाप करते समय अनुचित शब्दों का प्रयोग करने पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। मतभेद होने से पुलिस थाने जाने की भी नौबत आ सकती है। व्यवसाय- व्यवसाय में बहुत अच्छी स्थिति बनी रहेगी। कई सोर्स से आर्थिक लाभ होगा। कोई भी डिसीजन लेने से पहले उस पर अच्छी तरह सोच-विचार करें। एक गलत फैसला आपके फायदे को नुकसान में बदल सकता है। सरकारी नौकरी में किसी दूसरे डिपार्टमेंट में जाना पड़ सकता है। लव- परिवार के बीच उचित संबंध रहने से घर में अच्छी व्यवस्था रहेगी। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर से दूरी रखना जरूरी है। स्वास्थ्य- गेस्ट्रिक चीजों से परहेज करें। इनकी वजह से पेट में दर्द हो सकता है। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3

    मकर – पॉजिटिव- कोई प्रॉपर्टी या व्हीकल खरीदने का मन बन सकता है। घर में रिश्तेदारों का आनाजाना लगा रहेगा। कुछ विपरीत परिस्थितियां सामने आएंगी, लेकिन आपका आत्मविश्वास आपको उनसे जूझने की क्षमता देगा। नेगेटिव- सामाजिक गतिविधियों में योगदान जरूर दें। व्यक्तिगत कार्यों में व्यस्तता से दोस्तों और संबंधियों को नजरअंदाज बिल्कुल न करें। आलस की वजह से आपकी कार्य क्षमता प्रभावित हो सकती हैं। लेनदेन के मामलों में कुछ रुकावट रहेगी। व्यवसाय- व्यवसायिक कार्यों में योजना बनाकर अपने कामों को अंजाम दें। बहुत सोच-समझकर निर्णय लेने की जरूरत है। निश्चित उचित परिणाम मिलेंगे। अपनी सामर्थ्य से ज्यादा उधारी न करें। ऑफिस से संबंधित महत्वपूर्ण पेपर कम्प्लीट रखें। लव- गृहस्थ जीवन में तनाव रहेगा, इसलिए छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज करना ही उचित है। प्रेम प्रसंगों में नजदीकियां बढ़ेंगी। मुलाकात करने का भी अवसर मिल सकता है। स्वास्थ्य- पाचन संबंधी समस्या से बचने के लिए असंतुलित खानपान से परहेज रखें। कुछ समय व्यायाम में भी जरूर व्यतीत करें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8

    कुंभ – पॉजिटिव- दिनचर्या व्यस्त रहने के बावजूद घर-परिवार की सुख-सुविधाएं और देखरेख के लिए समय निकाल लेंगे। व्यक्तिगत कार्य संबंधी रूपरेखा बनेगी। इस समय अपनी कार्य क्षमता पर पूर्ण विश्वास रखकर अपनी योजनाओं पर काम करें। सफलता मिलेगी। नेगेटिव- किसी करीबी संबंधी से मनमुटाव चल रहा है, तो समय रहते सुलझाना बहुत जरूरी है। अचानक कुछ ऐसे खर्चे सामने आएंगे जिन पर कटौती करना संभव नहीं होगा। धैर्य और संयम से काम लें। वाहन खरीदने का विचार है, तो उसे टालना उचित रहेगा। व्यवसाय- कामकाज में लापरवाही न करें। बहुत अच्छे ऑर्डर मिल सकते हैं। पार्टनरशिप के काम में पारदर्शिता रखने से व्यवस्था में सुधार होगा। नौकरीपेशा लोगों का उच्चाधिकारियों के साथ बहस में पड़ना नुकसानदायक रहेगा। लव- पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। मनोरंजन में समय बीतेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। डायबिटिक व्यक्ति दिनचर्या व्यवस्थित रखें और लापरवाही न करें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3

    मीन – पॉजिटिव- किसी काम को करने से पहले उससे संबंधित जानकारी हासिल करें। फिर उस पर कार्य करें। इससे बेहतर परिणाम मिलेंगे। इनकम के नए सोर्स बनेंगे। घर में बुजुर्गों का प्यार और आशीर्वाद शांतिपूर्ण माहौल बनाकर रखेगा। रुके काम पूरा करने में सफलता मिल सकती है। नेगेटिव- आवश्यकता से अधिक किसी पर निर्भर रहना आपको कमजोर बना सकता है। यात्रा संबंधी गतिविधियों को स्थगित रखें। इसमें समय खराब होने के अलावा तनाव भी बढ़ेगा। प्रॉपर्टी या व्हीकल खरीदी-बिक्री का फैसला बहुत सोच-समझकर लेना होगा। कुछ समय धर्म-कर्म के मामलों में भी जरूर दें। व्यवसाय- व्यवसाय में किसी दोस्त की मदद से अटका हुआ प्रोजेक्ट आगे बढ़ाने में कामयाबी मिलेगी। आंतरिक व्यवस्था में परिवर्तन लाने से अच्छे परिणाम हासिल होंगे। विदेश से संबंधित व्यवसाय में नुकसान होने जैसी स्थिति बन रही है, इसलिए कोई भी डील करते समय सावधान रहना होगा। लव- शादीशुदा जीवन सुखद रहेगा। बड़े लोगों की मदद और आशीर्वाद से घर में सकारात्मक ऊर्जा रहेगी। लव पार्टनर की भावनाओं को नजरअंदाज न करें। स्वास्थ्य- तनाव से खुद को दूर रखने की कोशिश करें। गैस और कब्ज की दिक्कत से राहत के लिए खानपान संतुलित रखना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3

    actionpunjab
    Author: actionpunjab

    Latest Posts

    Don't Miss

    Stay in touch

    To be updated with all the latest news, offers and special announcements.