Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

4 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट:अंबाला में बाढ़, CM बोले- अलर्ट रहें; सभी जिलों को नदियों का सर्वे करने का आदेश




आज हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। अंबाला, यमुनानगर, मेवात और पलवल में यलो अलर्ट जारी किया गया है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, कैथल, जींद, कुरुक्षेत्र और करनाल में 25 से 50% तक बारिश हो सकती है। चरखी दादरी, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे जिलों में 50 से 75% तक बारिश का अनुमान है। हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सभी जिला उपायुक्तों को नदियों का सर्वे करने और आपात स्थिति से निपटने की पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए हैं। नदियों के साथ लगते गांव, बस्तियों, कॉलोनियों के लिए पहले से ही योजना तैयार करने की हिदायत दी है। 24 प्रतिशत अधिक हुई बारिश
हरियाणा में इस बार बारिश सामान्य से 24% ज्यादा हुई है। मौसम विभाग के अनुसार 29 अगस्त तक औसतन 344.6 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक 426.5 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। इस सीजन सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 900 मिमी और महेंद्रगढ़ में 693 मिमी हुई है। वहीं सबसे कम बारिश सिरसा (200 मिमी) और कैथल (289.3 मिमी) में रिकॉर्ड की गई है। टांगरी नदी उफान पर
शुक्रवार को अंबाला में टांगरी नदी उफान पर आकर 17 रिहायशी इलाकों और श्मशान घाट तक पानी भर गया। पंचकुला के मोरनी क्षेत्र में लैंडस्लाइड से सड़कें टूट गईं और इलाका शहरी हिस्से से कट गया। नारनौल में तेज बारिश का असर डीसी कैप्टन मनोज कुमार के सरकारी आवास पर भी दिखा, जहां घर में घुसे पानी को मोटरों से बाहर निकाला गया। हालात को देखते हुए रेलवे ने जम्मू आने-जाने वाली 46 ट्रेनें रद्द और 5 को शॉर्ट टर्मिनेट किया है। आज अंबाला, यमुनानगर, मेवात और पलवल में यलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम
31 अगस्त: 13 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, कैथल, जींद और भिवानी में 25 से 50 प्रतिशत बारिश हो सकती है। वहीं पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, रोहतक, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ में 50 से 75 प्रतिशत तक बारिश का अनुमान है। सोनीपत, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 75 से 100 प्रतिशत बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इस दिन 16 जिलों में यलो अलर्ट भी जारी किया है। 1 सितंबर: को भी बारिश का असर कई जिलों में दिखेगा। इस दिन पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में यलो अलर्ट रहेगा। सिरसा, फतेहाबाद और हिसार में 25 से 50 प्रतिशत बारिश की संभावना है। भिवानी, रोहतक, जींद, कैथल और आसपास के जिलों में 50 से 75 प्रतिशत जबकि यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम और एनसीआर से जुड़े अन्य जिलों में 75 से 100 प्रतिशत तक बारिश की आशंका जताई गई है।

Scroll to Top