![]()
रोहतक में मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 29 से 31 अगस्त तक 3 दिवसीय जिला स्तरीय खेलों का आयोजन राजीव गांधी खेल स्टेडियम में किया जा रहा है। खेलो रोहतक के दूसरे दिन बॉक्सिंग व कबड्डी के मुकाबले करवाए जाएंगे, जिसके लिए खिलाड़ी जमकर पसीना बहा रहे है। जिला स्तरीय खेलों में लड़के व लड़कियां दोनों भाग ले रहे है। खेलों का शुभारंभ हॉकी के मैदान से पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने किया, जबकि समापन 31 अगस्त को साई बॉक्सिंग हॉल में किया जाएगा। समापन समारोह में सभी खेलों के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। बॉक्सिंग व कबड्डी खेलते दिखेंगे खिलाड़ी
खेलो रोहतक के दूसरे दिन बॉक्सिंग व कबड्डी की प्रतियोगिता करवाई जाएंगी, जिसमें खिलाड़ी पसीना बहाते हुए नजर आएंगे। दोनों खेल राजीव गांधी स्टेडियम के इंडोर हॉल में होंगे। दोनों प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिल रहा है। कल करवाए जाएंगे 3 खेल
जिला स्तरीय खेलों के दौरान 31 अगस्त को बचे हुए 3 खेल करवाए जाएंगे, जिनमें साइकिलिंग, हैंडबॉल एवं वॉलीबॉल शामिल है। तीनों खेलों के संपन्न होने के बाद विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। समापन समारोह में डीसी सचिन गुप्ता के अलावा मंत्री अरविंद शर्मा के आने की संभावना भी है। स्टेडियम में खिलाड़ियों को उपलब्ध करवाई सुविधा
राजीव गांधी खेल परिसर में सभी खेलों के लिए आवश्यक प्रबंध करवाए गए है। जिला में खेलो इंडिया की तर्ज पर खेलो रोहतक खेल प्रतियोगिताएं करवाई जा रही है और खिलाड़ियों को ग्राउंड में ही पीने के पानी, मोबाइल शौचालय की सुविधा दी गई है। साथ ही पार्किंग का उचित प्रबंध किया गया है।


