Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

गुरुग्राम पुलिस ने मेवात से मुख्य आरोपी दबोचा:गाय चुराते समय चलाई थी गोलियां, 8 साल तक रहा फरार




गुरुग्राम जिला पुलिस ने 8 साल पुराने सशस्त्र डकैती और गौ-तस्करी के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। मेवात के ग्वारका के शाकिर को प्रोडक्शन वारंट पर हिरासत में लिया गया। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ करने के बाद पुलिस की टीम ने कोर्ट में पेश कर फरीदाबाद की नीमका जेल में भेज दिया है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना 8 अप्रैल 2017 की है। गाय चुराते समय चलाई थी गोलियां जानकारी के अनुसार नरहेड़ा के सरजीत ने थाना पटौदी में शिकायत दर्ज कराई थी। रात में 8-10 हथियारबंद बदमाशों ने उनके घर के सामने से एक गाय को चुरा लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने गोलियां चलाई। थाना पटौदी में सशस्त्र डकैती का मामला दर्ज किया गया। पुलिस को पहली सफलता 2018 में मिली। गुरुग्राम क्राइम ब्रांच ने एक अन्य मामले में असरूद्दीन उर्फ असरू को पकड़ा। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस पूछताछ में उसने घटना में अपनी भागीदारी स्वीकार की। 31 जुलाई 2018 को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। हाल ही में चौकी शहर पटौदी पुलिस को सूचना मिली। इस पर मुख्य आरोपी शाकिर का प्रोडक्शन वारंट लिया गया। पूछताछ में अपराध में उसकी संलिप्तता साबित हुई। एक दिन की पुलिस रिमांड के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे नीमका जेल, फरीदाबाद भेजने का आदेश दिया। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

Scroll to Top