Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

Author name: Action Punjab

Action Punjab
Haryana

Haryana: एक और पुलिसकर्मी ने की आत्महत्या, घर पर लगाया फंदा, एएसआई कृष्ण कुमार से मिला सुसाइड नोट

हरियाणा में एक और पुलिसकर्मी के आत्महत्या का मामला सामने आया है। गुरुग्राम में तैनात एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) कृष्ण कुमार ने अपने पैतृक गांव जैनाबाद (रेवाड़ी) स्थित घर में फंदा लगाकर जान दे दी।

Haryana

अंबाला में बेकाबू कार ने मचाई दहशत:कई वाहनों को मारी टक्कर, तेज रफ्तार थी कार

हरियाणा के अंबाला शहर में शुक्रवार देर शाम को एक बेकाबू कार ने कई वाहनों को टक्कर मारकर दहशत फैला दी। घटना सेक्टर-9 थाना क्षेत्र के अंतर्गत मानव चौक के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार कार ने अचानक नियंत्रण खो दिया और कई मोटरसाइकिलों व कारों को टक्कर मार दी। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी ड्राइवर जलबेरा रोड की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहा था। रास्ते में उसने कई जगह लोगों और वाहनों को टक्कर मारी। जब तक लोग कुछ समझ पाते, कार मानव चौक पहुंचकर और भी कई वाहनों से जा टकराई। स्थानीय लोगों ने तुरंत दौड़कर कार को घेर लिया और ड्राइवर को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही सेक्टर-9 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि ड्राइवर नशे की हालत में हो सकता है, हालांकि इसकी पुष्टि मेडिकल जांच के बाद ही होगी। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मानव चौक क्षेत्र में भारी जाम लग गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि गाड़ी इतनी तेज थी कि टक्कर लगते ही कई वाहन साइड में गिर गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल घायलों का इलाज चल रहा है और ड्राइवर से पूछताछ जारी है।

Haryana

एक किलोमीटर की दूरी में छिपा राज: शव मिलने से करीब 36 घंटे पहले हो चुकी थी मनीषा की मौत, CBI गांव में सक्रिय

भिवानी। शिक्षिका 19 वर्षीय मनीषा की मौत मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए वीरवार दोपहर को भी सीबीआई की टीम इलाके में सक्रिय दिखाई दी। सीबीआई की टीम वीरवार दोपहर को गांव मनफरा से ढिगावा और इसके बाद ढिगावा से ढाणी लक्ष्मण व भुंगला की तरफ देखी गई।

Haryana

सोनीपत में आग का गोला बनी सीएनजी कार:बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप; तारों में शार्ट-सर्किट होने से खाक

सोनीपत में गली में खड़ी हुई कार में अचानक आग लग गई और कुछ ही देर में कर आग का गोला बन गई। मौके पर जब तक फायर ब्रिगेड पहुंची तब तक के कार खाक हो चुकी थी। आग लगने से अफरा-तफरी फैल गई। इस हादसे में गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और मालिक ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। इस दौरान डायल 112 पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थानीय थाना पुलिस मामले में जांच कर रही है। खड़ी कार में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी नंदवानी नगर कॉलोनी में सिटी प्लाजा के पास खड़ी कार में अचानक धुआं और लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते कार पूरी तरह आग के गोले में तब्दील हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कुछ ही देर में डायल 112 की टीम और दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। पीड़ित ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप पीड़ित हिमांशु, जो सेक्टर-12 का निवासी और सिटी प्लाजा में दुकानदार है, ने बताया कि उसने रोजाना की तरह गाड़ी पार्क की थी और 15 मिनट बाद लौटने पर देखा कि कार में आग लगी हुई थी। उसने दावा किया कि कार में आग किसी तकनीकी खराबी से नहीं बल्कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण लगी। हिमांशु के अनुसार, कार के ऊपर से गुजर रही बिजली की तार में से चिंगारी गिरी, जिससे आग भड़क गई। आग से जुड़ी अलग-अलग तस्वीर देखिए… दमकल विभाग ने समय रहते काबू पाया, बड़ा हादसा टला फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर तुरंत मोर्चा संभाला और आग पर नियंत्रण पाया। बताया गया कि कार सीएनजी से चलती थी, ऐसे में अगर आग थोड़ी देर और भड़कती रहती तो सिलेंडर फटने से बड़ा धमाका हो सकता था। स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली कि समय रहते आग बुझा दी गई। स्थानीय निवासियों ने बिजली विभाग को ठहराया जिम्मेदार इलाके के निवासियों ने बिजली विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि नंदवानी नगर में कई जगहों पर बिजली की तारें लटक रही हैं और क्षतिग्रस्त हैं, जो किसी भी समय बड़ा हादसा करा सकती हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की कि बिजली लाइनों का निरीक्षण कर जल्द सुधार कार्य करवाया जाए ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। पुलिस जांच में जुटी, कारणों की पड़ताल जारी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आग लगने के सही कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि फायर रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Haryana

मैं DGP शत्रुजीत का चेला हूं: मृतक एएसआई संदीप लाठर के नाम से फर्जी वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर हंगामा

हरियाणा पुलिस के साइबर सेल के एएसआई संदीप कुमार लाठर की आत्महत्या के मामले में सोशल मीडिया पर एक फर्जी वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Haryana

हरियाणा में कल खुले रहेंगे रजिस्ट्री ऑफिस:धनतेरस पर सरकार का फैसला; जिलों के सभी DC को लेटर जारी, सख्ती से होगा पालन

हरियाणा में कल लोग अपनी प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री करा सकेंगे। लोगों की मांग को देखते हुए सरकार ने ये फैसला लिया है। इसको लेकर एक ऑर्डर भी जारी किया गया है। इस ऑर्डर में लिखा है कि सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि राज्य के सभी उपायुक्तों को सूचित किया जाए कि सभी उप-पंजीयक कार्यालय 18 अक्टूबर अर्थात् शनिवार को खुले रहेंगे, ताकि लोग धनतेरस के शुभ दिन पर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सके। इसलिए सभी जिला उपायुक्त अपने क्षेत्र में सभी उप-पंजीयकों और संयुक्त उप-पंजीयकों को कड़ाई से अनुपालन करें। इसे सबसे जरूरी माना जा सकता है। यहां पढ़ें ऑर्डर की कॉपी…

Haryana

मृतक एएसआई संदीप लाठर के नाम से फर्जी वीडियो वायरल, डीजीपी शत्रुजीत कपूर को 'चेला' बताने का दावा

एएसआई संदीप कुमार का पुराना वीडियो वायरल, बोले- मैं डीजीपी शत्रुजीत कपूर का चेला हूं

Haryana

गुरुग्राम में सरकार के तीसरे कार्यकाल का समारोह:कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह बोले-सरकार के कामकाज से जनता खुश

गुरुग्राम में भाजपा सरकार के तीसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। सेक्टर 44 के अपैरल हाउस में आयोजित इस कार्यक्रम में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान पंचकुला में आयोजित मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के संबोधन का लाइव प्रसारण भी किया गया। उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने विकास, सुशासन और सेवा के सिद्धांतों को धरातल पर उतारते हुए हरियाणा को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। राव ने कहा कि हरियाणा प्रदेश आने वाले वर्षों में “विकसित भारत” निर्माण की दिशा में अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा। हरियाणा सरकार ने महज़ एक वर्ष के भीतर 217 में से 46 वादों को पूर्ण कर अंत्योदय के अपने संकल्प की दिशा में आगे कदम बढ़ाएं हैं। वर्तमान में158 वादों पर कार्य तेज़ी और पारदर्शिता के साथ प्रगति पर है। औद्योगिक क्रांति चल रही है कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज गुरुग्राम तकनीक, निवेश, शहरी बुनियादी ढांचे और रोजगार के अवसरों के मामले में पूरे उत्तर भारत का विकास इंजन बन चुका है। मारुति सुजुकी, सुजुकी मोटर साइकल, यूनो मिंडा और फ्लिपकार्ट जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों के बड़े निवेशों ने हरियाणा को औद्योगिक क्षेत्र में विश्वस्तरीय पहचान दिलाई है। आईएमटी खरखौदा, सोहना और अन्य इलाकों में स्थापित हो रहे मेगा प्रोजेक्ट्स द्वारा लाखों रोजगार सृजित हो रहे हैं। टूरिस्ट हब बनेगा गुरुग्राम राव नरबीर ने कहा कि जंगल सफारी जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं से गुरुग्राम को टूरिज्म हब बनाने की दिशा में भी सरकार निरंतर आगे बढ़ रही है। वहीं ग्लोबल सिटी, इलेक्ट्रॉनिक मेन्युफैक्चरिंग क्लस्टर और मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक हब जैसी परियोजनाओं ने प्रदेश को लॉजिस्टिक्स, इन्फ्रास्ट्रक्चर तथा निर्यात के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित करने के लिए रोजगार सब्सिडी योजना शुरू की गई है और छोटे व मीडियम उद्योगों के लिए नीतिगत सुधार किए गए हैं। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नई मिसाल राव ने कहा कि वन एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए 21.52 करोड़ पौधारोपण, प्राण वायु देवता पेंशन योजना, शहरी एवं इको टूरिज्म का विकास, और बीड़ शिकारगाह में एशिया का प्रथम गिद्ध प्रजनन केंद्र जैसे प्रयासों से राज्य की जैव विविधता को बढ़ाया गया है। गिद्ध संरक्षण, ऑक्सीजन वन, हाथी पुनर्वास केंद्र जैसी पहल से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मिसाल कायम की गई है। सैनिकों के लिए नई स्कीमें शुरू की राव नरबीर सिंह ने कहा कि सैनिकों और उनके परिवारजनों के सम्मान के लिए प्रदेश सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। शहीद जवानों के परिवारों को अनुकंपा के आधार पर नौकरियां दी जा रही हैं, साथ ही उनकी सहायता राशि बढ़ाकर एक करोड़ रुपए तक कर दी गई है। भूतपूर्व सैनिकों और उनकी विधवाओं को मासिक आर्थिक सहायता बढ़ाई गई है और घायल जवानों के लिए विशेष अनुदान की व्यवस्था की गई है। 113 पात्र लाभार्थियों को वितरित किए डॉक्यूमेंट्स इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत 113 पात्र लाभार्थियों को उनके आवास स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए गए। राव नरबीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई यह योजना देशभर में लाखों परिवारों के जीवन में खुशहाली ला रही है। जिन लाभार्थियों को आज प्रमाण पत्र मिले हैं, वे “नए हरियाणा, नए भारत” के उस संकल्प के साक्षी हैं जिसमें प्रत्येक नागरिक को सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। यह रहे उपस्थित इस अवसर पर मेयर राजरानी मल्होत्रा, एमसीजी की एडिशनल कमिश्नर अंकिता चौधरी, एडीसी वत्सल वशिष्ठ, जिला परिषद के सीईओ सुमित कुमार, निगम से संयुक्त आयुक्त रविंद्र मलिक, डीआईपीआरओ बिजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

Haryana

नायब सैनी सरकार का एक साल पूरा: सीएम ने किया बुढ़ापा पेंशन में बढ़ोतरी का एलान, अब मिलेंगे 3200 रुपये

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार का पहला साल पूरा होने के अवसर पर प्रदेश में बुढ़ापा पेंशन में बढ़ोतरी की गई है। 

Haryana

सोनीपत में दूषित पानी पीने से दर्जनों प्रवासी मजदूर बीमार:उल्टी-दस्त से हॉस्पिटल में महिला और बच्चे भी एडमिट; फूड प्वाइजनिंग की संभावना

सोनीपत में दूषित पानी पीने से प्रवासी मजदूरों की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। शुक्रवार सुबह से अग्रसेन चौक के पास स्थित काॅलाेनियों में रहने वाले दर्जनों मजदूर और उनके बच्चे उल्टी-दस्त की शिकायत लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने आशंका जताई है कि दूषित पानी या फूड प्वाइजनिंग के कारण यह हालात बने हैं। वहीं निजी और सरकारी हॉस्पिटल में लगातार इलाज चल रहा है। सभी मजदूरों को एक जैसे लक्षण नजर आ रहे हैं। दर्जनों प्रवासी मजदूरों की बिगड़ी तबीयत अग्रसेन चौक के नजदीक राजीव कॉलोनी, शिव कॉलोनी अन्य कई कॉलोनी में किराए के मकानों में रहने वाले प्रवासी मजदूरों की हालत दूषित पानी पीने के बाद बिगड़ गई। सुबह से ही कई महिलाएं, पुरुष और बच्चे उल्टी-दस्त की शिकायत लेकर सिविल अस्पताल और निजी अस्पतालों में पहुंचने लगे। डॉक्टरों ने तत्काल उपचार शुरू किया, वहीं अस्पताल प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखी है। शिव कॉलोनी की रहने वाली अनीता पत्नी सिकंदर, गढ़ी से पूजा, ऋषि कुंज के रहने वाले हिमांशु सहित काफी महिला और बच्चे परेशानी से जूझ रहे हैं। हॉस्पिटल में पहुंचे मरीजों की अलग-अलग तस्वीर खाना बनाने और पीने में किया गया दूषित पानी का उपयोग राजीव कॉलोनी की रहने वाली 20 वर्षीय पूनम की मां का कहना है कि रात के समय उन्होंने रोटी सब्जी खाया था। उसके बाद रात को ही उनकी बेटी की तबीयत खराब होने लगी थी और उल्टी दस्त शुरू हो गए। वहीं अन्य मजदूरों ने बताया कि घर में आने वाले पानी से खाना बनाया और वही पानी पीने में भी इस्तेमाल किया। इसके कुछ देर बाद ही सबकी तबीयत बिगड़ने लगी। कई लोगों को तेज उल्टी और पेट दर्द की शिकायत हुई। मजदूरों का कहना है कि पानी में दुर्गंध और गंदलापन भी था, लेकिन मजबूरी में उसे ही इस्तेमाल करना पड़ा। अस्पताल में चल रहा इलाज, कई महिलाएं और बच्चे भर्ती सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि अब तक दर्जनों मरीज उल्टी-दस्त की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचे हैं। इनमें कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। सभी मरीजों का इलाज चल रहा है और कई की हालत स्थिर है। डॉक्टरों का कहना है कि मरीजों के सैंपल लेकर जांच की जा रही है ताकि बीमारी का सही कारण पता चल सके। हॉस्पिटल प्रशासन कारण जानने में जुटा हॉस्पिटल प्रशासन ने बताया कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि उल्टी-दस्त का कारण फूड प्वाइजनिंग है या दूषित पानी। पानी के सैंपल लेने के बाद ही क्लियर हो पाएगा।वहीं मजदूरों के टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल इलाके के लोगों को उबला या फिल्टर किया हुआ पानी पीने की सलाह दी गई है। मामले को लेकर अभी तक किसी ने प्रशासन या पुलिस को औपचारिक शिकायत नहीं दी है। हेल्थ विभाग ने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Scroll to Top