Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

Author name: Action Punjab

Action Punjab
Haryana

सिरसा एक्सीडेंट में पंजाब के युवक की मौत:कंबाइन ड्राइवर था, पिता की पहले हो चुकी मृत्यु, एक बेटी का पिता था

सिरसा में एक्सीडेंट के दौरान पंजाब के एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर डायल 112 पहुंची। कुछ देर बाद रोड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचाया। आज वीरवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा। मृतक युवक की पहचान पंजाब के मानसा जिले के राड़ गांव निवासी गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। गुरप्रीत सिंह हरियाणा और सिरसा में कंबाइन चलाने का काम करता था। पिछले डेढ माह से वह सिरसा के रोड़ी में कंबाइन चला रहा था। बुधवार रात को वह कंबाइन बंद करने के बाद बाइक लेकर अपने पंजाब स्थित घर की ओर जा रहा था। रास्ते में रोहण गांव के पास अज्ञात वाहन के साथ उसका एक्सीडेंट हो गया। पुलिस अभी मामले की जांच में जुटी है। इसके बाद उसे अस्पताल में पहुंचाया गया। उसके सिर पर गहरी चोट लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। बड़े भाई समरजीत सिंह ने बताया कि गुरप्रीत सिंह दो भाईयों में छोटा था और एक 7 वर्षीय बेटी का पिता था। उनके पिता पोला सिंह, उनकी भी पहले ही एक्सीडेंट में मौत हो चुकी है।

Haryana

राहुल गांधी के आरोप पर हुई पड़ताल में नया खुलासा: दादरी के जिस मतदाता की सूची दिखाई, वह असली घर में रह रहा है

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से बुधवार को पत्रकारवार्ता में हरियाणा में वोट चोरी के आरोप लगाते हुए कई खुलासे किए गए।

Haryana

तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर एक की मौत:पानीपत के रोहतक बाईपास पर हुआ हादसा, दूसरा युवक घायल

पानीपत के रोहतक बाईपास के पास गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवक बाइक पर सवार होकर काम के लिए चुलकाना जा रहे थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल पहुंचाया। घायल परिवार के प्रवीण ने बताया कि शोदापुर निवासी फारूक अपने साथी मुकेश कश्यप के साथ रोजाना की तरह सुबह काम पर चुलकाना जा रहा था। दोनों रोहतक बाईपास के बाहर मुख्य सड़क पर पहुंचे तभी बाइक सड़क किनारे खड़ी किए थे। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें फारूक की मौत हो गई। जबकि मुकेश घायल हो गया। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…

Haryana

हिसार एयरपोर्ट: लाइसेंस अपग्रेडेशन के लिए डीजीसीए की टीम दो दिवसीय दौरे पर, डीवीओआर सिस्टम किया स्थापित

महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट के लाइसेंस अपग्रेडेशन के लिए डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) की टीम वीरवार को एयरपोर्ट पर पहुंचेगी।

Haryana

बहादुरगढ़ में एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन फिर हुआ खराब:गलत दिखा रहा AQI डेटा, एक साल बाद ठीक हुआ था, दोबारा केलीब्रेशन में गड़बड़ी आई

बहादुरगढ़ शहर की वायु गुणवत्ता की सही स्थिति जानने के लिए लगाया गया सतत परिवेशीय वायु गुणवत्ता निगरानी प्रणाली (CAAQMS) स्टेशन एक बार फिर तकनीकी खराबी का शिकार हो गया है। करीब एक साल तक बंद रहने के बाद पिछले महीने ही इस स्टेशन को दोबारा चालू किया गया था, लेकिन अब इसकी केलिब्रेशन में गड़बड़ी आ गई है, जिसके कारण यह गलत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) दिखा रहा है। पिछले तीन दिनों से यह स्टेशन बहादुरगढ़ का एक्यूआई ग्रीन जोन यानी 50 से कम दिखा रहा है, जबकि वास्तविकता में शहर का प्रदूषण स्तर 200 से अधिक है। विशेषज्ञों के अनुसार, स्टेशन की तकनीकी गड़बड़ी के कारण डेटा सटीक नहीं मिल पा रहा है। इस संबंध में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने स्टेशन का संचालन कर रही कंपनी को केलिब्रेशन दोबारा करने के निर्देश दिए हैं ताकि डेटा सही और विश्वसनीय रूप में मिल सके। एक साल से बंद पड़ा था, पिछले महीने हुआ था चालू दरअसल, यह स्टेशन पिछले एक साल से बंद पड़ा था। कंपनी और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के बीच एग्रीमेंट नवीनीकरण में देरी के कारण यह संचालन से बाहर था। अक्टूबर माह में तकनीकी सुधार और एग्रीमेंट पूरा होने के बाद इसे पुनः शुरू किया गया था। स्टेशन के शुरू होते ही उम्मीद जगी थी कि अब बहादुरगढ़ की वायु गुणवत्ता का रियल टाइम डेटा मिलेगा और प्रशासन प्रदूषण नियंत्रण के बेहतर निर्णय ले सकेगा। CAAQMS स्टेशन वायु में मौजूद पीएम 2.5, पीएम 10, सल्फर डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड, कार्बन मोनोआक्साइड और अन्य हानिकारक गैसों का स्तर मापने का काम करता है। यह डेटा सीधे केंद्रीय सर्वर पर भेजा जाता है, जिससे दिल्ली-एनसीआर की समग्र वायु गुणवत्ता की निगरानी में मदद मिलती है। खराबी के कारण नहीं मिल रहा वायु स्थिति का वास्तविक आंकड़ा बहादुरगढ़ दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र का हिस्सा होने के कारण यहां की वायु गुणवत्ता का असर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की वायु स्थिति पर भी पड़ता है। यही डेटा आगे चलकर ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत प्रतिबंध लगाने में भी अहम भूमिका निभाता है। लेकिन स्टेशन की खराबी से फिलहाल बहादुरगढ़ की वायु स्थिति का वास्तविक आंकड़ा उपलब्ध नहीं हो पा रहा।​​​​​​​​​​​​​​ ठीक करवाया जा रहा स्टेशन प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी शैलेंद्र अरोड़ा ने बताया कि एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन की केलिब्रेशन में कुछ गड़बड़ी है। उसे ठीक करवाया जा रहा है, इसी वजह से डेटा गलत दिख रहा है। हालांकि पिछले कुछ दिनों में बहादुरगढ़ के प्रदूषण स्तर में सुधार जरूर हुआ है।

Haryana

हरियाणा रोडवेज बस ने 6 छात्राओं को कुचला:यमुनानगर में बस स्टैंड पर स्कूल-कॉलेज जाने वाले स्टूडेंट्स की भीड़ थी, चढ़ने की हड़बड़ी में गिरीं

हरियाणा में यमुनानगर जिले के प्रतापनगर में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां बस में सवार होने की जल्दबाजी में कई स्टूडेंट्स नीचे गिर गईं। इस दौरान 6 छात्राएं बस के नीचे कुचली गईं। बस का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। बताया जा रहा है कि एक छात्रा का पेट पूरी तरह से कुचला गया। बाकियों के भी काफी चोटें आई हैं। हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ। प्रतापनगर बस स्टैंड पर काफी स्टूडेंट्स अपने स्कूल-कॉलेज जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। तभी पांवटा साहिब से दिल्ली जाने वाली बस पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस अभी पूरी तरह रुकी नहीं थी। इसी बीच स्टूडेंट्स की भीड़ उसमें चढ़ने लगीं। बस ने जैसे ही टर्न लिया, अचानक धक्का लगा और छात्राएं नीचे गिरीं। ये छात्राएं घायल, 3 गंभीर 6 स्टूडेंट बस के पिछले टायरों के नीचे आकर कुचली गईं। इनमें गांव कुटीपुर की आरती, प्रताप नगर की अर्चिता, टिब्बी की रहने वाली मुस्कान, बहादुरपुर की निवासी संजना और प्रतापनगर की रहने वाली अंजलि व अमनदीप शामिल हैं। इनमें से 3 की हालत गंभीर है। इन्हें पहले प्रतापनगर के कम्युनिटी हेल्थ सेंटर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद यमुनानगर सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। स्टूडेंट्स ने किया हंगामा घटना के बाद कॉलेज स्टूडेंट्स ने बस अड्डे पर हंगामा शुरू कर दिया है। दूसरे स्टेशनों से आने वाली सभी बसों को यमुनानगर जाने से रोक दिया गया। प्रतापनगर थाने के SHO नर सिंह और डायल-112 के सब इंस्पेक्टर कंवरपाल ने स्टूडेंट को समझाने का प्रयास किया। ड्राइवर बोला- स्टूडेंट्स जल्दबाजी में थे रोडवेज बस के ड्राइवर अनिल ने बताया कि जैसे ही वह पांवटा साहिब से बस लेकर प्रतापनगर बस स्टैंड पहुंचे, बस में सवार होने की जल्दबाजी में स्टूडेंट बस की चपेट में आ गए। ड्राइवर अनिल व बस कंडक्टर कमल को पुलिस थाने में बैठाया गया है। SHO नरसिंह ने बताया कि दोनों का मेडिकल कराया जाएगा। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…

Haryana

बहादुरगढ़ में सरपंच पति का रास्ता रोककर मारपीट:चचेरे भाइयों के साथ हुए विवाद का केस दर्ज कराने पर पीटा, दी धमकी

बहादुरगढ़ के गांव मेहंदीपुर डाबौदा में सरपंच के पति पर हमला करने का मामला सामने आया है। कुछ दिन पहले उसके चचेरे भाईयों के साथ हुई मारपीट का केस दर्ज कराने पर आरोपियों ने उसका रास्ता रोककर मारपीट की है। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी है। पीड़ित की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मेहंदीपुर डाबौदा निवासी पीड़ित संदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी रेशमा देवी गांव की सरपंच हैं। कुछ दिन पहले उसके चाचा के बेटे जतिन के साथ गांव के ही दो भाई अमित व मंजीत ने लाठी-डंडों से मारपीट की थी। इस मामले में संदीप ने थाना सदर बहादुरगढ़ में मुकदमा दर्ज करवाया था। बुधवार को कार से बहादुरगढ़ जाते समय हुआ हमला संदीप ने बताया कि वह बुधवार को वह अपने दोस्त दिनेश के साथ कार में बहादुरगढ़ किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। जब वे गांव नूना माजरा स्थित एचडीएफसी बैंक के पास पहुंचे, तो एक कार ने उनका रास्ता रोक दिया। कार में अमित अपने तीन दोस्तों के साथ सवार था। गली-गलौच करते हुए की मारपीट, फिर दी धमकी संदीप ने बताया कि कार से उतरते ही अमित ने उसका गला पकड़ लिया और गाली-गलौच करते हुए कहा कि तेरी हिम्मत कैसे हुई मेरे खिलाफ मुकदमा करवाने की। इसके बाद अमित व उसके दो साथियों ने लात-घूंसों और मुक्कों से उस पर हमला कर दिया। हमले के दौरान आरोपियों ने उसे बार-बार जान से मारने की धमकी दी। इसी बीच उसके साथी दिनेश ने किसी तरह उसे छुड़वाया। भीड़ एकत्रित होने पर आरोपी धमकी देते हुए अपनी गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गए। संदीप को चोटें आने पर उसके दोस्त दिनेश ने उसे सरकारी अस्पताल बहादुरगढ़ में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित ने थाना सदर बहादुरगढ़ पुलिस को लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Haryana

बहादुरगढ़ के नफे राठी हत्याकांड में आज होगी सुनवाई:तीन गवाह बुलाए, एक के हो रखे जमानती वारंट, 25 सितंबर से शुरू हुई थी गवाही

झज्जर जिले के बहादुरगढ़ से पूर्व विधायक एवं इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष रहे नफे सिंह राठी हत्याकांड में पंचकुला स्थित सीबीआई की विशेष कोर्ट में आज सुनवाई होगी। अदालत ने तीन गवाहों को समन भेज रखे हैं। इनमें से एक के तो पिछली तारीख पर न आने की वजह से जमानती वारंट जारी हो रखे हैं। पिछली बार कोर्ट में एक गवाह के बयान दर्ज किए थे। एक गवाह की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, ऐसे में उसे आज दोबारा से गवाही के लिए बुलाया गया है। इससे पहले इस केस में एक गवाह को एक्जामिन किया जा चुका है। दरअसल, नफे राठी हत्याकांड में कोर्ट की ओर से गत एक सितंबर को हुई सुनवाई के दौरान गवाही शुरू करने के आदेश दिए गए थे। ऐसे में इस केस में गवाही 25 सितंबर को शुरू हुई थी। अब तक एक गवाह के बयान रिकार्ड हुए हैं और एक को एक्जामिन किया जा चुका है। कार पर की थी अंधाधुंध फायरिंग इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष रहे पूर्व विधायक नफे सिंह राठी की हत्या 25 फरवरी 2024 को बराही रेलवे फाटक के पास की गई थी। वारदात में उनके साथ पार्टी कार्यकर्ता जयकिशन दलाल की भी मौत हो गई थी, जबकि ड्राइवर राकेश और निजी गनमैन संजीत घायल हुए थे। स्वजनो की मांग पर यह केस सीबीआई को ट्रांसफर हो गया था। 2 मई 2024 को इस केस को सीबीआई ने अपने हवाले लेकर जांच शुरू की थी। 4 माह से चल रही थी हत्या की प्लानिंग ​​​​​​​जून माह में सीबीआई ने चार्जशीट पेश की थी, जिसमें खुलासा हुआ था कि कुख्यात बदमाश ने नफे सिंह राठी की हत्या करवाई है। हत्याकांड की प्लानिंग चार माह पहले से चल रही थी और शूटरों ने लगातार तीन दिन तक नफे सिंह का पीछा किया था। आठ बार घात लगाई, लेकिन मौका बराही फाटक पर मिला था, जिस पर बदमाशों ने राठी की कार पर अंधाधुंध फायरिंग कर उसकी हत्या करके फरार हो गए थे। गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू ने रची थी साजिश ​​​​​​​चार्जशीट के अनुसार, हत्या की साजिश विदेश में बैठे गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू ने रची थी। उसने यूके से जीपीएस ट्रैकर के जरिए नफे सिंह की कार की लाइव लोकेशन शूटरों को दी। यह ट्रैकर फर्जी आधार कार्ड से एक्टिवेट किया गया था। तीन दिनों में नंदू ने आठ से अधिक बार लोकेशन भेजी। शूटर कभी कार्यालय, कभी रोहतक के गांव कारौर, कभी बहादुरगढ़ के आरआर फॉर्म, तो कभी घर तक पहुंचे, लेकिन हमला नहीं कर सके। अंततः बराही रेलवे फाटक बंद मिलने पर अंधाधुंध फायरिंग की थी। यूके में बसे चार बदमाश भगौड़े घोषित ​​​​​​​यूके में बसे कुख्यात बदमाश कपिल सांगवान उर्फ नंदू, शूटर अतुल गुलिया, नकुल सांगवान व एक अन्य आरोपी खुशप्रीत लाठर फिलहाल फरार हैं, जिन्हें कोर्ट द्वारा भगौड़ा घोषित कर रखा है। कोर्ट में जेल से ही गिरफ्तार चारों आरोपियों की वीसी के जरिए पेशी हुई।

Haryana

यमुनानगर में ट्रेन से कटे व्यक्ति की हुई शिनाख्त:पांच बच्चों का पिता, घर से था लापता, बर्तन पॉलिश का काम करता था

यमुनानगर में ट्रेन की चपेट में आने से मौत का शिकार हुए व्यक्ति की तीन दिन बाद शिनाख्त हो गई है। बुधवार देर शाम उसके परिजन जीआरपी थारे में पहुंचे और मृतक की पहचान बनाई। मृतक की शिनाख्त विजय(35) पुत्र कुबेर निवासी शांति कॉलोनी के रूप में हुई है। विजय पांच बच्चों का पिता था और बरतन पॉलिश का काम किया करता था। विजय के परिजनों ने बताया कि वह भी नहीं जानते ही वह रेलवे ट्रैक पर क्या करने के लिए गया था। वह रविवार की सुबह से ही घर से लापता था, जिसकी वे लगातार तीन दिन से तलाश कर रहे थे। रविवार की शाम को ट्रेन से हुआ हादसा जीआरपी थाना से मामले के जांच अधिकारी एसआई बोधराज ने बताया कि रविवार की शाम करीब पांच बजे उन्हें स्टेशन मास्टर की तरफ से सूचना प्राप्त हुई थी, कि खजूरी गांव के नजदीक गाल गाड़ी की रेलवे लाइन पर एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। सूचना मिलते ही वे टीम के साथ मौके पर पहुंचे, तो देखा कि एक युवक का शव कटी फटी हालत में ट्रैक पर पड़ा है। तलाशी लेने पर उसके पास से ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला था, जिससे उसकी शिनाख्त हो पाए। देखने में मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष लग रही थी। शिनाख्त का किया जा रहा प्रयास पूछताछ में आसपास के लोगों ने बताया कि युवक रेलवे ट्रैक को क्रॉस कर रहा था, उसी समय यह हादसा हुआ है। युवक के शव को कब्जे में लेकर कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के पोस्टमॉर्टम कक्ष में रखवा दिया था और उसकी शिनाख्त के लिए आसपास के क्षेत्र में प्रयास किया जा रहा था। ऐसे में बुधवार को उनके पास कुबेर कॉलोनी से कुछ लोग पहुंचे, जिनके परिवार का एक सदस्य रविवार से लापता था। उन्होंने ने उक्त लोगों को शव की फोटो दिखाई और पहचान बताई। उसके बाद शिनाख्त के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी मे ंरखे शव को दिखाकर शिनाख्त कराई। पोस्टमार्टम के बाद सौंपा जाएगा शव मृतक की पहचान विजय के रूप में हुई। फिलहाल परिजनों से पूछताछ की जा रही है। वहीं पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को शव सौंपा जाएगा, ताकि मौत का असल कारण पता लगाया जा सके। विजय पांच बच्चों का पिता था और बरतन पॉलिश का काम किया करता था

Haryana

डिप्टी स्पीकर की बैठक के बाद रेंजर की पिटाई:फॉरेस्ट गार्ड और दरोगा सस्पेंड, दोनों पर FIR भी दर्ज, कुरुक्षेत्र SDM दफ्तर की घटना

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में डिप्टी स्पीकर की हाई लेवल मीटिंग के बाद SDM दफ्तर अचानक जंगल में तब्दील हो गया। यहां फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के 2 कर्मियों ने अपने सीनियर अधिकारी (रेंजर) को थप्पड़ जड़ दिए। इन कर्मियों ने अधिकारी के साथ गाली-गलौज करते हुए कुर्सी से हमला कर जख्मी कर दिया। यह घटना 30 अक्टूबर को पिहोवा के SDM दफ्तर के ऊपर बने कमरे में हुई। रेंजर ने मामले की शिकायत पुलिस को दी थी। उनकी शिकायत पर पुलिस ने 4 अक्तूबर को गार्ड और महिला दरोगा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी हुई। डिप्टी स्पीकर ने बुलाई थी बैठक रेंजर वीरेंद्र सिंह ने पुलिस को बयान दिया कि 30 अक्टूबर को पिहोवा के SDM ऑफिस में डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने सभी विभागाध्यक्षों की बैठक बुलाई थी। इसमें हरियाणा सरकार की तमाम घोषणाओं पर तेजी से काम के निर्देश दिए गएथे। इसमें फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के कई लंबित कार्यों पर गहन चर्चा हुई और उनका जल्द निपटारा करने के निर्देश दिए गए। अचानक अंदर आ गए बैठक खत्म होने के बाद वे दरोगा धर्म सिंह, पंकज, टेकचंद व अन्य के साथ CM विंडो और अन्य विभागीय कार्यों पर चर्चा कर रहे थे। इसी दाैरान गार्ड राजू और दरोगा राजबाला अचानक दफ्तर में घुस आए और पर्सनल मिलने की बात कहकर धर्म सिंह को बाहर खींच लिया। गाली-गलौज करते हुए हमला किया अंदर आते ही दोनों कर्मी उनके साथ गाली-गलौज करने लगे। उन्होंने उन्हें समझाने की कोशिश की तो राजबाला ने उनको थप्पड़ जड़ दिए। राजू भी उनके साथ हाथापाई करने लगा और कुर्सी उठाकर मार दी। अंदर मौजूद स्टाफ ने उनको उन दोनों से बचाया। दोनों कर्मियों ने उनको झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी। वे पहले भी उनके खिलाफ झूठी शिकायतें दे चुके हैं। पुलिस ने केस दर्ज किया थाना सिटी पिहोवा के SHO नरेश कुमार ने बताया कि रेंजर की शिकायत पर पुलिस ने गार्ड राजू और दरोगा राजबाला के खिलाफ BNS की धारा 115, 121(1), 132, 3(5) और 351(3) के तहत FIR दर्ज कर ली। अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों कर्मियों को किया सस्पेंड उधर, दोनों कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की गई। जिला वन अधिकारी (DFO) ऋषि राज ने बताया कि रेंजर के साथ मारपीट करने के आरोप में अधिकारियों ने कर्मी राजू और राजबाला को सस्पेंड कर दिया है। कर्मियों की ओर से रेंजर के खिलाफ भी शिकायत दी गई है। जिसकी जांच चल रही है और जांच के बाद कार्रवाई होगी।

Scroll to Top