Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

Author name: Action Punjab

Action Punjab
Haryana

बुजुर्गों का सम्मान, सबसे बड़ी सेवा : परी

भास्कर न्यूज | अम्बाला कैंट स्थित कांग्रेस भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर सभी कांग्रेस जन एकत्रित हुए। जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ढिल्लों परी ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और शांति के मार्ग तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के संदेश जय जवान, जय किसान से प्रेरणा लेते हुए हमें देश की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री ने अपने सादगीपूर्ण जीवन, दृढ़ नेतृत्व और अटूट देशभक्ति से हम सभी को प्रेरित किया। उनका दिया हुआ नारा जय जवान, जय किसान आज भी देश के विकास और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। इसके साथ ही आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिशा-निर्देशों के अनुसार महात्मा गांधी की जयंती को सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिलकर स्वतंत्रता सेनानियों व वरिष्ठ कांग्रेसजनों के निवास स्थान पर जाकर उनका सम्मान किया। मौके पर 87 वर्षीय मातु राम मित्तल, 86 वर्षीय डॉ. जग नारायण तिवारी, 77 वर्षीय देवेन्द्र चौहान, 76 वर्षीय सोम प्रकाश बख्शी एवं राज रानी धमीजा को सम्मानित किया।

Haryana

रेवाड़ी में दशहरे पर युवक की पीट-पीटकर हत्या:तीन आरोपी घर से ले गए, श्मशान घाट पर पीटा; ट्रॉमा सेंटर में छोड़ा

रेवाड़ी के आदर्श नगर में दशहरे के दिन एक 41 वर्षीय युवक जगमोहन की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि तीन युवक उसे घर से बाइक पर ले गए और श्मशान घाट के पास बेरहमी से पीटा। प्रारंभिक जांच में मामला किसी पुराने लेन-देन के विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। परिजनों के अनुसार, आरोपी जगमोहन को घर से बाइक पर बैठाकर ले गए थे। कुछ घंटों बाद जगमोहन का शव खून से लथपथ हालत में मिला। बताया गया कि आरोपी उसे श्मशान घाट पर पीटने के बाद ट्रॉमा सेंटर में छोड़कर फरार हो गए। आरोपी चरस-गांजे के अवैध कारोबार में शामिल परिजनों ने आरोप लगाया कि आरोपी चरस और गांजे के अवैध कारोबार में शामिल थे। हालांकि, हत्या की असली वजह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। रामपुरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस बोली- जल्द होगी आरोपियों की गिरफ्तारी थाना प्रभारी विद्यासागर ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी युवकों की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Haryana

रिटायर्ड शिक्षक दंपती से बड़ी ठगी: 14 दिन रहे हाउस अरेस्ट, डर के मारे भतीजे के आने पर भी नहीं खोला गेट

साइबर ठगों ने रिटायर्ड शिक्षक दंपती को 14 दिन तक हाउस अरेस्ट रखा और 1.33 करोड़ रुपये खातों में ट्रांसफर करा लिए।

Haryana

फरीदाबाद के सूरजकुंड में दीपावली मेले का शुभारंभ:सीएम बोले-आत्मनिर्भर भारत केवल नारा नहीं, स्वदेशी के रास्ते बनेगी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

फरीदाबाद जिले के सूरजकुंड में पांच दिवसीय आत्मनिर्भर स्वदेशी दीपावली मेले में प्रदेश भर के कारीगरों, उद्यमियों ने स्टाल्स लगाए हैं। गुरुवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फीता काटकर शुभारंभ किया।मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि आत्मनिर्भरता व स्वदेशी रास्ता ही देश को आर्थिक शक्ति बनाने में मदद करेगा, इसलिए इसी थीम पर इस मेले का आयोजन किया जा रहा है। आत्मनिर्भरता से देश को मिलेगी मजबूती उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का लक्ष्य 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। आज हम चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं। स्वदेशी के आंदोलन से हमें तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने में मदद मिलेगी।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से 2 अक्टूबर तक स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके तहत हरियाणा में इस मेले सहित कई आयोजन किए जा रहे हैं। एमएसपी बढ़ाकर दिया विपक्ष को जवाब मुख्यमंत्री ने किसानों से जुड़े मुद्दों पर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो पार्टियां पहले सरकार पर एमएसपी खत्म करने का आरोप लगाती थीं, उन्हें अब करारा जवाब मिला है। सरकार ने एमएसपी में बढ़ोतरी कर साबित किया है कि वह किसानों की भलाई के लिए कटिबद्ध है। स्वदेशी अपनाने से बढ़ेंगे लाखों रोजगार उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता केवल नारे तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक राष्ट्रीय आंदोलन है। स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा देने से न केवल देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत होगी, बल्कि लाखों लोगों को रोजगार मिलेंगे। इस मौके पर सीएम के साथ कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, राज्य मंत्री राजेश नागर, बल्लभगढ़ विधायक मूलचंद शर्मा भी मौजूद थे।

Haryana

Panipat: दशहरे के दिन दिन दो पक्षों में हुआ झगड़ा, एक युवक की छाती में लगा चाकू, हुआ घायल

दशहरा उत्सव के दौरान दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में चाकूबाजी की घटना में रविंद्र नामक युवक घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए समालखा सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Haryana

पलवल में सीआईए टीम ने सात आरोपी को पकड़ा:मां-बेटे को गोली मार किया था घायल, पुलिस ने जब्त किए हथियार और बाइक

पलवल जिले में सीआईए टीम ने होडल के बकसुआ पट्टी में मां-बेटे को गोली मारकर घायल करने के मामले में सात नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चार देसी कट्टे और वारदात में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देवेंद्र उर्फ लाला, मोहित, सिद्धार्थ, भरत उर्फ भरतू, गणपत, मनीष और अंकित के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी गणपत ने गिरफ्तारी के दौरान भागने का प्रयास किया, जिससे वह चोटिल हो गया। 26 सितंबर को क्या हुआ था? होडल थाना अंतर्गत बकसुआ पट्टी निवासी रन सिंह ने 28 सितंबर को इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि 26 सितंबर की रात करीब दस बजे उनका बेटा रोहित नल लगाने के लिए गड्ढा खोद रहा था। तभी दो बाइकों पर सवार होकर सात युवक वहां पहुंचे। आरोप है कि गणपत ने रोहित को जान से मारने की नीयत से गोली चलाई। जब रोहित गड्ढे से निकलकर भागा, तो देवेंद्र उर्फ लाला ने उसके पैर में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर रोहित की मां गीता घर के बाहर आईं, तो गणपत ने उन पर भी गोली चला दी, जो उनके हाथ में लगी।इसके बाद जब शिकायतकर्ता रन सिंह खुद घर से बाहर निकले, तो मनीष और सिद्धार्थ ने उन पर भी फायरिंग की। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच क्राइम ब्रांच होडल टीम को सौंप दी थी। सीआईए प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए इन सभी आरोपियों के खिलाफ पहले से ही आधा दर्जन से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Haryana

Haryana: भरभराकर कर गिरी छत, एक परिवार के दबे चार लोग, एक की हालत गंभीर

गुरुवार सुबह अचानक छत का एक बड़ा हिस्सा तेज धमाके के साथ ढह गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर घायलों को बाहर निकाला।

Haryana

हांसी में जला 52 फीट ऊंचा रावण का पुतला:112 साल पुरानी है परंपरा, लकड़ियां उठाने दौड़ पड़े लोग

हिसार में विजयदशमी का पर्व उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। 112 साल पुरानी पंचायती रामलीला समिति के ऐतिहासिक ग्राउंड और नई ऑटो मार्केट में रावण दहन के कार्यक्रम आयोजित हुए। इस दौरान हजारों की भीड़ उमड़ी और ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष से पूरा माहौल गूंज उठा। पंचायती रामलीला ग्राउंड में लगभग 35 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। वहीं, नई ऑटो मार्केट में आदर्श ड्रामेटिक क्लब द्वारा 52 फीट ऊंचे रावण के पुतले को अग्नि के हवाले किया गया। विधायक विनोद भयाना इन कार्यक्रमों के मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने रावण दहन से पहले जनता को संबोधित करते हुए दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दीं और बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया।। बड़े संख्या में पहुंचे लोग नई ऑटो मार्केट में रावण का विशाल पुतला धधकते ही रंग-बिरंगी आतिशबाजी से आसमान रोशन हो उठा। इस दौरान दर्शकों में खासा उत्साह देखा गया और बड़ी संख्या में लोग परंपरा के अनुसार जलते रावण की लकड़ियां उठाने के लिए दौड़ पड़े। त्योहार के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। डीएसपी विनोद शंकर और थाना शहर प्रभारी सदानंद की देखरेख में पुलिस बल की विशेष तैनाती की गई थी। सभी स्थलों पर बैरिकेडिंग लगाकर भीड़ को नियंत्रित किया गया और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी गई

Haryana

Haryana: पुलिसकर्मियों को खुद डायल 112 पर करनी पड़ी कॉल, भड़के किसान, जानें क्या था मामला?

डीएपी वितरण के समय किसानों को लाइन में लगाते समय पुलिस कर्मी ने एक युवक के सिर पर डंडा मार दिया।

Scroll to Top