Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

Author name: Action Punjab

Action Punjab
Haryana

नारनौल में सीएम के दौरे को लेकर तैयारियां शुरू:डीसी ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा, 16 को शूरसेन जयंती समारोह में लेंगे भाग

हरियाणा के नारनौल में आगामी 16 नवंबर को नारनौल की नई अनाज मंडी में होने वाले राज्य स्तरीय समारोह को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। महाराजा शूर सैनी जयंती के उपलक्ष में होने वाले इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के कोने-कोने से नागरिकों का आगमन होगा। इन्हीं तैयारियों को लेकर आज उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने कार्यक्रम स्थल का दौरा करके तैयारियों का जायजा लिया। इस मौके पर उनके साथ पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ भी मौजूद थी। डीसी ने इस समारोह के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने रूट प्लान के लिए अधिकारियों के साथ मंत्रणा की। उन्होंने निर्देश दिए कि अलग-अलग रूट पर आने वाले वाहनों पर लिए अलग-अलग पार्किंग व्यवस्था होनी चाहिए ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो।उपायुक्त ने बताया कि यह कार्यक्रम हरियाणा सरकार की ओर से संत महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रसार योजना के तहत आयोजित किया जा रहा है। साफ-सफाई का रहे ध्यान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समारोह स्थल के आसपास और बेहतर तरीके से साफ सफाई की जाए। इस मौके पर उन्होंने मार्केट कमेटी की सचिव नुकूल यादव को निर्देश दिए कि पंडाल के आसपास सफाई करवाएं।इस मौके पर उनके साथ डीएसपी सुरेश कुमार व एक्सईएन बीएंडआर अश्विनी कुमार के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Haryana

Bahadurgarh: होटल की छत से गिरकर जापानी नागरिक की मौत, मारुति कंपनी में इंजीनियर पद पर कार्यरत था मृतक

बहादुरगढ़ में संदिग्ध परिस्थितियों में एक जापानी नागरिक की होटल की छत से गिरकर मौत का मामला सामने आया है।

Haryana

हरियाणा-सीनियर-बास्केटबॉल चैंपियनशिप 15 से 17 नवंबर तक भिवानी में:अंबाला टीम चयन के लिए ट्रायल कल राजीव गांधी खेल परिसर में

भिवानी में आगामी 15 से 17 नवंबर तक आयोजित होने जा रही हरियाणा राज्य सीनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप को लेकर खेल प्रेमियों में उत्साह देखा जा रहा है। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हरियाणा के विभिन्न जिलों की टीमें भाग लेंगी, जिनमें अंबाला की टीम भी हिस्सा लेगी। हरियाणा राज्य बास्केटबॉल एसोसिएशन के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट संदीप सचदेवा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह टूर्नामेंट सीनियर श्रेणी के खिलाड़ियों के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिसमें राज्य के लगभग सभी जिलों से चुनिंदा खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य राज्य में बास्केटबॉल खेल को बढ़ावा देना और युवा खिलाड़ियों को राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर देना है। उन्होंने बताया कि अंबाला टीम के चयन के लिए ट्रायल का आयोजन शनिवार, 8 नवंबर 2025 को शाम 5:00 बजे किया जाएगा। ट्रायल का स्थान राजीव गांधी खेल परिसर, सेक्टर 10, अंबाला शहर रहेगा। चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी और खिलाड़ियों की योग्यता, फिटनेस व प्रदर्शन के आधार पर टीम का गठन किया जाएगा। एडवोकेट सचदेवा ने बताया कि जो भी खिलाड़ी अंबाला का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं, उन्हें समय पर स्थल पर उपस्थित रहना होगा। चयनित खिलाड़ियों को भिवानी में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि अंबाला में बास्केटबॉल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और यह प्रतियोगिता उन्हें अपने कौशल को दिखाने का एक सुनहरा मौका देगी। उन्होंने यह भी बताया कि हरियाणा राज्य बास्केटबॉल एसोसिएशन खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए लगातार प्रयासरत है। ऐसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से खिलाड़ियों को बेहतर प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन कर सकें। अंबाला के स्थानीय खिलाड़ियों और कोचों में भी इस प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह है। कई युवा खिलाड़ी पिछले कई हफ्तों से अपनी तैयारी में जुटे हुए हैं ताकि चयन ट्रायल में वे बेहतरीन प्रदर्शन कर सकें।

Haryana

Bahadurgarh: इस्माइला रेलवे स्टेशन पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस परिजनों की तलाश में जुटी

जीआरपी पुलिस ने इस्माइला रेलवे स्टेशन पर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Haryana

फरीदाबाद में बिना परमिट चल रही बस और कैब जब्त:CM फ्लाइंग टीम ने ट्रांसपोर्ट विभाग के साथ की छापेमारी, 54 हजार का चालान किया

हरियाणा के फरीदाबाद में सीएम फ्लाइंग और रीजनल ट्रांसपोर्ट विभाग की टीम ने हाईवे पर चलने वाली प्राइवेट बसों के साथ कैब पर कार्रवाही की। टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाही करते हुए 3 बस के साथ एक कैब का 54 हजार रूपए का चालान किया। चारों वाहनों को विभाग ने जब्त करके आगे की कार्रवाही शुरू कर दी है। दिल्ली बदरपुर बार्डर पर छापेमारी शुक्रवार की सुबह सीएम फ्लाइंग और रीजनल ट्रांसपोर्ट विभाग की टीम ने बदरपुर बार्डर और बल्लभगढ़ बस डिपो के पास छापेमारी की। इस दौरान उन्होंने बल्लभगढ़, मथुरा, आगरा, दिल्ली की तरफ जाने वाली बसों की चेकिंग की गई। टीम ने बसों के कागजात को चेक किया । जिसके बाद तीन बस और कैब का 54 हजार रूपए का चालान किया गया। दोनों बसों पर 21-21 हजार रूपए का जुर्माना किया गया।जबकि कैब पर 11 हजार का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा एक बस में खामियां पाए जाने पर उस पर 1500 रूपए का जुर्माना हुआ है। बिना परमिट चल रही बसे जब्त सीएम फ्लाइंग के डीएसपी शाकिर हुसैन ने जानकारी देते हुए बताया कि उनको जानकारी मिली कि नेशनल हाईवे बिना परमिट के कुछ बसे औक कैब चल रही है। जिसको लेकर उन्होंने ट्रांसपोर्ट विभाग की टीम के साथ मिलकर छापेमारी की है। इस दौरान बिना बस परमिट के चल रही दो बसों को काबू किया गया है। दोनों बसे बस अड्‌डा चौक पर सवारी बिठा रही थी। सभी वाहनों को जब्त कर लिया गया और बस अड्‌डा परिसर में जमा करा दिया गया है।

Haryana

हिसार में SI की हत्या: हुड़दंग का विरोध करने पर 8 -10 लोगों ने डंडों से पीटा, ईंट से हमला कर मौत के घाट उतारा

हिसार के बारह क्वार्टर एरिया में गली में हुड़दंग का विरोध करने पर 8 से 10 लोगों ने हरियाणा पुलिस के सब इंस्पेक्टर की ईंट और डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

Haryana

मानेसर लैंड स्कैम में पूर्व सीएम हुड्‌डा को झटका:हाईकोर्ट ने याचिका डिसमिस की; CBI स्पेशल कोर्ट में होगी सुनवाई, आरोप तय होंगे

मानेसर लैंड स्कैम में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट से झटका लगा है। हाईकोर्ट ने आज सुनवाई के दौरान पूर्व सीएम की याचिका को डिसमिस कर दिया है। अब पंचकूला सीबीआई की विशेष अदालत में पूर्व सीएम के खिलाफ आरोप तय हो सकेंगे। इसको लेकर सीबीआई पहले ही कोर्ट में चालान पेश कर चुकी है। आरोप तय होने के बाद पूर्व सीएम हुड्डा ट्रायल चलेगा। अब भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर आरोप तय करते हुए सीबीआई की विशेष अदालत मामले की सुनवाई करेगी। बता दें सुप्रीम कोर्ट ने मानेसर लैंड स्कैम में सीबीआई जांच का निर्देश दिया था। अदालत ने पाया कि अधिग्रहण प्रक्रिया को रद्द करने का तत्कालीन हुड्डा सरकार का 2007 का फैसला दुर्भावनापूर्ण था और इसे धोखाधड़ी माना। सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को बिचौलियों द्वारा कमाए गए अनुचित लाभ की जांच करने और राज्य सरकार को “एक-एक पाई वसूलने” का निर्देश दिया था। हुड्‌डा ने ये लगाई थी याचिका हुड्डा ने पंचकूला विशेष सीबीआई अदालत के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें मामले की सुनवाई स्थगित करने की उनकी याचिका खारिज कर दी गई थी। इससे उनके और अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने का रास्ता साफ हो गया था।हुड्डा की ओर से दायर याचिका में विशेष सीबीआई अदालत के 19 सितंबर को पारित आदेश को रद्द करने की मांग की गई। सीबीआई अदालत ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी और अगली सुनवाई पर आरोप तय करने का निर्देश भी दिया था। सुप्रीम कोर्ट के फैसले का दिया हवाला हाईकोर्ट में पूर्व सीएम हुड्डा की ओर से वकीलों ने तर्क दिया कि निचली अदालत का आरोप तय करने का फैसला अवैध था, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने कुछ सह-आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही पर रोक लगा दी थी। इसलिए, अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करना “मुकदमे को अलग-अलग हिस्सों में बांटने” के समान होगा, जो अवैध था। हुड्‌डा सहित कई पूर्व अधिकारी आरोपी हुड्डा की ओर से पेश वकीलों ने तर्क दिया कि विशेष अदालत ने उनकी अर्जी केवल इस आधार पर खारिज कर दी कि सर्वोच्च न्यायालय ने केवल उन आरोपियों की कार्यवाही पर रोक लगाई है, जिन्होंने विशेष अनुमति याचिकाएं दायर की थीं। हुड्डा सहित कई पूर्व अधिकारियों और अन्य व्यक्तियों को इस मामले में आरोपी बनाया गया है, जो विशेष सीबीआई अदालत में लंबित है। केस में 34 के खिलाफ 80 हजार पन्नों की चार्जशीट केंद्रीय एजेंसी ने सितंबर 2015 में जांच शुरू की थी और 2018 में हुड्डा समेत 34 लोगों के खिलाफ 80,000 पन्नों का आरोपपत्र दाखिल किया था। सीबीआई ने आरोप लगाया कि सरकारी उद्देश्यों के नाम पर गुरुग्राम जिले के मानेसर और आसपास के गांवों के किसानों से सस्ते दामों पर सैकड़ों एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया गया। बाद में रियल एस्टेट कंपनियों, बिल्डरों और कॉलोनाइजरों को बेहद रियायती दरों पर जमीन के लाइसेंस जारी कर दिए गए। इसी साल जनवरी में सीबीआई ने मामले के शीघ्र निपटारे की मांग करते हुए तर्क दिया था कि पिछले चार वर्षों से आरोपियों के पक्ष में स्थगन आदेश जारी है।

Haryana

हरियाणा में उत्तरी हवाओं का असर: दिन व रात का तापमान लुढ़कने से ठंड बढ़ी, आने वाले सप्ताह तक मौसम शुष्क व साफ

पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के साथ ही हवाओं की दिशा बदलकर उत्तरी हो गई है।

Haryana

गुरुग्राम में पहुंची रेजांगला शहादत माटी कलश यात्रा:फर्रुखनगर में शहीदों को किया नमन; अहीर रेजिमेंट गठन की मांग तेज

रेजांगला शहादत माटी कलश यात्रा का गुरुवार शाम को फर्रुखनगर पहुंचने पर स्वागत किया गया। राजीव गांधी चौक पर स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर शहीदों को नमन किया। इस यात्रा का नेतृत्व रेजांगला शहादत माटी कलश यात्रा के संयोजक रमेश राव पायलट, अखिल भारतीय यादव सभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश यादव, कार्यकारी अध्यक्ष पुष्पा यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बी.एस. यादव और महासचिव सुनील यादव ने किया। यात्रा में शामिल लोगों ने बताया कि यह यात्रा 13 अप्रैल को बिहार के छपरा से शुरू हुई थी और 18 नवंबर को नई दिल्ली के जंतर मंतर पर समाप्त होगी। इसका उद्देश्य देश के हर नागरिक में सैनिकों के प्रति सम्मान जगाना और रेजांगला के वीरों की शौर्यगाथा को जन-जन तक पहुंचाना है। यात्रा के प्रदेश मुख्य महासचिव बलवान फौजी ने केंद्र सरकार से अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग की। उन्होंने कहा कि यह मांग केवल लोगों की भावना नहीं, बल्कि शहीदों के सम्मान का प्रतीक भी है। फर्रुखनगर में युवाओं, शिक्षण संस्थानों और सामाजिक संगठनों ने मिलकर यात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर यादव कल्याण सभा फर्रुखनगर के अध्यक्ष मास्टर जीतराम यादव, नगरपालिका अध्यक्ष बीरबल सैनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल सैनी, मार्केट कमेटी चेयरमैन दौलतराम सैदपुर, नपा उपाध्यक्ष प्रदीप यादव, चेयरमैन संदीप यादव एडवोकेट, महाबीर मास्टर, जेपी मास्टर, रामबीर यादव पार्षद, पदमश्री एडवोकेट, विनय पार्षद, सैनी पंचायत जिलाध्यक्ष मुकेश मुर्की, पवन जैन, शिवचरण सीमार, राजसिंह प्रधान, मोतीलाल नम्बरदार, मानसिंह चेयरमैन, राजबीर शास्त्री, सुनील राव प्रधान, कृष्ण पंडित, देवेंद्र पार्षद और श्रीपाल पार्षद सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Haryana

फर्जी सरकारी कार्यालय मामला, नीली-बत्ती गाड़ी से बढ़ा शक:सिरसा पुलिस को मुहर-ई-मेल मिली, पोस्टर में लिखा-कन्यादान-क्लेम मिलेगा, रोजगार उपलब्ध होगा

सिरसा में समाधान ग्रामीण वेलफेयर एंड इम्प्लायमेंट सर्विस लिमिटेड (भारत सरकार) का फर्जी कार्यालय पाए जाने के मामले में पुलिस आवेदकों की तलाश में जुटी है। कार्यालय से पुलिस को कुछ मुहरें भी मिली है। अभी तक कार्यालय का हेड बताने हिसार का राममेहर व अन्य सहयोगी भी सामने नहीं आया है। इस कार्यालय पर शक ऐसे हुआ कि नीली बत्ती लगी सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी अक्सर कार्यालय के नीचे खड़ी रहती थी। इसकी सूचना पुलिस के पास जा पहुंची। जांच में वो गाड़ी, रोहतक के युवक की मिली। तभी शक हो गया। जब पुलिस ने कार्यालय में जांच की तो विभाग से अनुमति के कोई दस्तावेज नहीं मिले और न ही हेड व सहयोगी मौजूद मिला। इसकी सूचना सहयोगी को दी गई, पर वह नहीं आया। ऐसे में पुलिस ने कार्यालय पर अनुमति न पाए जाने पर उसके गेट पर ताला लगाकर बंद करवा दिया। तब से कार्यालय बंद है। पुलिस पता लगाएगी कि यह कार्यालय कब से चल रहा था और कितने लोगों से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के फार्म भरवाने के नाम पर पैसे लिए गए हैं। सूत्रों की मानें तो इस कार्यालय की मेल आईडी भी बनाई हुई थी। उसी मेल के जरिए लोगों को मैसेज भेजे जाते थे और फीमेल स्टाफ को भी इसी मेल के जरिए कागजी प्रक्रिया के तहत रखे हुए थे, ताकि किसी को शक न हो। समाज कल्याण विभाग की टीम ने भी समाधान कार्यालय का दौरा किया है। शुक्रवार को यह टीम अपनी रिपोर्ट कार्यालय में पेश करेगी। इसे पुलिस ने फर्जीवाड़ा मानते हुए राममेहर के खिलाफ सिविल लाइन थाना पुलिस ने धारा 318(2), 205 BNS के तहत केस दर्ज कर लिया। यूं पूरा मामला जानिएं पुलिस जांच में यह सामने आया है कि बोलेरो गाड़ी रोहतक के किसी युवक के नाम पंजीकरण है। जब पुलिस ने युवक से पूछताछ की तो बताया कि उससे यह गाड़ी लीज-किराए पर ली हुई है। उसे नहीं पता कि क्या करवाया है। कार्यालय में कुछ मुहर भी पाई गई है और राममेहर ने मेल भी बनाई गई थी। कुछ पोस्टर भी छपवाए हुए है। जिसमें स्कीम व जानकारियां ऐसी थी कि आसानी से किसी को पता न चल सकें।पोस्टर में लिखा है कि मुख्यालय द्वारा संचालित, जिनके पास दो या इससे कम एकड़ जमीन है प जिसकी उम्र 18 से 40 साल के बीच है। किसी भी जाति से संबंधित हो। मुख्यालय द्वारा सक्रीय सदस्यता शुल्क (आजीवन) 1100 रुपए फीस निर्धारित है। जो मुख्यालय का सदस्य होगा, वह विभिन्न स्कीमों का लाभ ले सकेगा। पोस्टर में ये स्कीम और जानकारियां दी, जिससे पता चल पाना मुश्किल मुख्यालय द्वारा प्रत्येक गांव में करीब 200 फार्म ही पंजीकरण है। ग्रामीण एरिया में लड़की की शादी में 21 हजार रुपए कन्यादान राशि निर्धारित है। यह राशि तीन लड़कियों को मिलेगी। मुख्यालय से पंजीकृत हर व्यक्ति को दुर्घटनाग्रस्त होने पर 50 हजार व मृत्यु पर एक लाख रुपए क्लेम मिलेगा। लाभार्थी को अंशदान के रूप में 30 रुपए महीना देना होगा। बेरोजगार युवक-युवतियों को पंजीकरण करवाना होगा, जिनको रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा। मुख्यालय का उद्देश्य युवाओं को जागरूक व शिक्षित करना है।

Scroll to Top