Haryana Crime: बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद, युवक को आरोपियों ने उतारा मौत के घाट, पेट में घोंपा चाकू
रविवार देर रात बाइक खड़ी करने के विवाद में 30 वर्षीय ट्रक चालक पंकज की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए।
रविवार देर रात बाइक खड़ी करने के विवाद में 30 वर्षीय ट्रक चालक पंकज की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए।
भिवानी जिले की लोहारू नगर पालिका कार्यालय परिसर में प्रधानमंत्री स्व-निधि योजना के अंतर्गत लोक कल्याण मेले का आयोजन किया गया। इस मेले का उद्देश्य गरीब और छोटे व्यापारियों को योजना का लाभ पहुंचाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। मेले का शुभारंभ नगर पालिका सचिव तेजपाल तंवर ने किया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप तायल की देखरेख में कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रदेश सरकार के कदम की सराहना नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप तायल ने केंद्र और प्रदेश सरकार के इस कदम की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह योजना पथ विक्रेताओं और पटरी व्यवसायियों को सीधा लाभ पहुंचाएगी, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकेंगे। इस अवसर पर एनयूएलएम (NULM) की जिला प्रबंधक ज्योति पांचाल ने उपस्थित पथ विक्रेताओं को योजना की विस्तृत जानकारी दी। योजना के तहत ऋण राशि में बदलाव उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री स्व-निधि योजना के तहत ऋण राशि में बदलाव किया गया है। पहले 10 हजार, 20 हजार और 50 हजार रुपए तक का ऋण मिलता था, जिसे अब बढ़ाकर 15 हजार, 25 हजार और 50 हजार रुपए कर दिया गया है। सरकार द्वारा चलाई योजना की लाभार्थियों को सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से आगामी 2 अक्तूबर तक प्रदेशभर में लोक कल्याण मेलों का आयोजन किया जा रहा है। 6 हजार रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं का पंजीकरण उन्होंने बताया कि जिला भिवानी में अब तक लगभग 6 हजार रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं का पंजीकरण किया जा चुका है, जिनमें से 4993 पथ विक्रेताओं को लोन वितरित किया जा चुका है। योजना के पुनः आरंभ होने से रेडी-पटरी संचालकों के लिए फिर से लोन लेने का रास्ता खुल गया है। योजना के तहत सबसे पहले लाभार्थी को 15 हजार रुपए का लोन मिलेगा। यदि वह इसे समय पर चुका देता है तो अगली बार उसे 25 हजार रुपए का लोन मिलेगा। इसी प्रकार समय पर 25 हजार रुपए का भुगतान करने पर 50 हजार रुपए तक का लोन उपलब्ध कराया जाएगा। आधार कार्ड और बैंक खाता होना जरूरी उन्होंने स्पष्ट किया कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए आधार कार्ड और बैंक खाता होना अनिवार्य है। आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है और लाभार्थी किसी भी सीएससी सेंटर में जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त नगर पालिका की सीपीयू शाखा में भी आवेदन निशुल्क किया जाएगा। मेले में विभिन्न बैंकों और विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। लाभार्थियों को आवेदन के लिए किया प्रेरित इनमें पंजाब नेशनल बैंक से मैनेजर अमर सिंह, केनरा बैंक से रमेश राणा, कोऑपरेटिव बैंक से महिपाल, यूको बैंक से इशाल गुप्ता, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से सज्जन, तथा अन्य संबंधित विभागों के कर्मचारी और ग्राहक उपस्थित रहे। इन अधिकारियों ने भी योजना की जानकारी देते हुए लाभार्थियों को आवेदन करने के लिए प्रेरित किया। छोटे व्यापारियों के लिए वरदान बताया मेले में पहुंचे लाभार्थियों ने भी सरकार की योजना को गरीब और छोटे व्यापारियों के लिए वरदान बताया। उनका कहना था कि पहले उन्हें व्यापार बढ़ाने के लिए महंगे ब्याज पर साहूकारों से कर्ज लेना पड़ता था, लेकिन अब बैंक से आसानी से कम ब्याज पर लोन मिलना उनके लिए बड़ी राहत है। लोक कल्याण मेले में उत्साह का माहौल देखने को मिला और भारी संख्या में पथ विक्रेताओं ने योजना से जुड़ने के लिए जानकारी प्राप्त की। लोगों ने केंद्र और प्रदेश सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस प्रकार की योजनाओं से छोटे व्यापारी और कमजोर वर्ग आत्मनिर्भर बनेंगे तथा उनका जीवन स्तर सुधरेगा।
हरियाणा के सोनीपत के गांव चौहान जोशी में कैंसर पीड़ित की मौत के बाद सोमवार सुबह अचानक हंगामा खड़ा हो गया। परिजन शव को अंतिम संस्कार को ले जाने वाले थे कि इसी बीच पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और शव को कब्जे में लिया गया।
हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में जिला प्रशासन की ओर से रात्रि ठहराव कार्यक्रम का प्रत्येक माह आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को गांव पालड़ी पनिहारा में रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने न केवल ग्रामीणों की समस्याएं सुनी, बल्कि गांव के विकास से जुड़े ग्रामीणों के सुझावों को भी सुना। इस मौके पर 36 समस्याओं की सुनवाई की गई। सरकार का संकल्प, जनता द्वार पहुंचे प्रशासन कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि रात्रि ठहराव कार्यक्रम केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि सरकार का यह संकल्प है कि प्रशासन जनता के द्वार तक पहुंचे और उसकी समस्याओं को समझे। उन्होंने कहा कुछ समस्याएं ऐसी होती हैं, जिनका स्थानीय स्तर पर समाधान संभव होता है, ऐसे में ग्रामीण एकजुटता के साथ ग्रामीण विकास में सहभागी बने। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जन शिकायतों का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। कई गांवों के लोगों की सुनी समस्याएं कार्यक्रम में पालड़ी पनिहारा के अलावा आसपास के गांवों से आए ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं जैसे सड़क, जल निकासी, बिजली, गलियों का निर्माण आदि समस्याओं पर खुलकर चर्चा की। डीसी ने मौके पर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश देकर कई समस्याओं का तुरंत समाधान कराया। इससे ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति विश्वास और गहरा हुआ। कार्यक्रम में 36 ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखी। गांव के किसान गजराज सिंह को एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी द्वारा बाजरे की उत्तम खेती करने में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर उपायुक्त महोदय ने उनको प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। स्टॉल लगाकर योजनाओं की दी जानकारी रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा जागरूकता स्टॉल लगाए गए, जिनमें स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय, शिक्षा, पशुपालन व बिजली विभाग प्रमुख रहे। डीसी ने सभी विभागों की सरकार की जनहितकारी नीतियों को दर्शाती प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए आमजन को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने ग्रामीणों को साइबर फ्रॉड से बचाव तथा नशामुक्त जीवन की आवश्यकता पर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अपराधों से बचाव के लिए समाज को सजग रहना जरूरी है और किसी भी फ्रॉड की स्थिति में तुरंत 1930 नंबर पर शिकायत करें। इसके अलावा 112 की जानकारी दी। कार्यक्रम में ये रहे शामिल इस अवसर पर जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी उदय सिंह, एसडीएम कनिका गोयल, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेन्द्र सारवान, तहसीलदार अजय कुमार, खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी नवदीप सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी अलका सहित गाँव की सरपंच माया देवी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
हरियाणा के पानीपत में एक स्कूल में दूसरी कक्षा के मासूम को उलटा लटका कर पीटने का मामला अभी शांत नहीं हुआ था। इसी बीच ऐसी ही एक और घटना हुई है।
जीरकपुर स्थित एक होटल के बाहर दो गुटों में विवाद हो गया। इसी बीच अचानक किसी ने गोली चला दी। इस दौरान गुरविंदर के सिर में गोली जाकर लगी, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। वहीं, गांव नगल के 21 वर्षीय गुरविंदर सिंह और मुकेश गंडासी लगने से बुरी तरह घायल हो गया। उनका इलाज जीएमसीएच-32 चंडीगढ़ में चल रहा है। दोनों फिलहाल बयान देने की हालत में नहीं हैं। बलटाना चौकी इंचार्ज गुरप्रीत सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही टीमें गईं। वहां से दो कारतूस के खोल बरामद हुए हैं। घायलों के परिजनों ने भी अब तक कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। फिलहाल पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है। झगड़े की असली वजह घायलों के बयान मिलने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। होटल में कहासुनी के बाद फायरिंग पुलिस जांच के अनुसार, होटल की पार्किंग का ठेका दीपक नामक युवक के पास है। रविवार रात मुकेश और उसका एक साथी होटल पहुंचे, जहां किसी बात को लेकर उनकी दीपक से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ा तो दीपक और उसके साथियों ने मुकेश व उसके साथी की पिटाई कर दी। इस घटना के बाद मुकेश वहां से चला गया, लेकिन कुछ समय बाद करीब रात सवा दो बजे वह अपने अन्य साथियों के साथ वापस आया और दीपक के गुट पर हमला बोल दिया। हमले के दौरान किसी ने अचानक फायरिंग कर दी, जिससे गुरविंदर के सिर में गोली लग गई। वहीं, झगड़े में गंडासी से वार लगने पर मुकेश भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद होटल मालिक ने तुरंत एम्बुलेंस बुलाकर दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। गुरविंदर की हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस की सारी टीमें मौके पर पहुंची वारदात की जानकारी मिलते ही डीएसपी जसपिंदर सिंह, एसएचओ सतिंदर सिंह और बलटाना चौकी इंचार्ज गुरप्रीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से दो खाली कारतूस बरामद किए। साथ ही, मोहाली से फोरेंसिक टीम भी पहुंची थी। हमलावर पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गए। उनकी पहचान के लिए होटल लक्की-इन के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जब्त कर ली गई है। पुलिस डीवीआर अपने साथ ले गई है ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके।
हरियाणा में कांग्रेस विधायक दल के नेता व प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति का फैसला हो गया है। कांग्रेस हाईकमान ने सोमवार रात को नेता प्रतिपक्ष और हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष के नामों की घोषणा की है।
पानीपत में एक महिला के अपहरण और गैंगरेप के मामले में एक महिला सहित चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद इन आरोपियों को पकड़ा है। यह घटना पानीपत रिफाइनरी के पास जंगलों में हुई थी। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला एक यूट्यूबर है। आरोपियों ने, जो खुद भी यूट्यूबर हैं, महिला के वीडियो बनाकर उसे अपने साथ अवैध संबंध बनाने का दबाव डाला था। उन्होंने महिला से पैसे ऐंठने की भी कोशिश की थी। पीड़ित महिला के अनुसार, तीन युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया। इस दौरान उनकी महिला साथी यूट्यूबर हाथ में डंडा लेकर कुछ दूरी पर पहरा दे रही थी। पीड़ित महिला ने पानीपत के एसपी को शिकायत देकर चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने का आग्रह किया था। एसपी के आदेश पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चारों के खिलाफ मामला दर्ज किया था, जिसके बाद आज उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार ड्रोन तकनीक में अपनी क्षमता दिखाई।
हरियाणा के पलवल में एक नाबालिग लड़की के कथित धर्म परिवर्तन के मामले में पुलिस ने मस्जिद के मौलवी और दो किशोरों को गिरफ्तार किया है। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई इस घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई थी। सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सदर थाना पुलिस ने पहले मौलवी और एक किशोर को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद दूसरे किशोर को भी हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और इसमें शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। मस्जिद से बेटी के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी डीएसपी नरेंद्र खटाना ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार, 25 सितंबर की शाम उसकी 15-16 वर्षीय नाबालिग बेटी घर पर नहीं मिली। खोजबीन के दौरान उन्हें गांव की बड़ी मस्जिद से अपनी बेटी के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। मस्जिद के अंदर जाने पर उन्होंने देखा कि मौलवी और एक अन्य व्यक्ति उनकी बेटी से कथित तौर पर झगड़ा कर रहे थे। वहां चार अन्य नामजद व्यक्ति और दो महिलाएं भी मौजूद थीं, जो कथित तौर पर कुरान लेकर धर्म परिवर्तन करा रही थीं। बच्ची बोली- मौलवी ने जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने बच्ची को वहां से छुड़ाया। लड़की ने रोते हुए बताया कि मौलवी ने उसके हाथ से कलावा और राखियां काट दीं तथा उसके माथे से तिलक मिटा दिया। उस पर नमाज पढ़ने और धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया गया। लड़की ने मौलवी पर बदतमीजी और छेड़छाड़ का आरोप भी लगाया है। मस्जिद से बाहर निकलते समय, कथित तौर पर आरोपियों के पक्ष के अन्य लोगों ने उनका रास्ता रोका। फिलहाल पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मस्जिद के मौलवी और 2 किशोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।