Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

Haryana

Haryana

रोहतक में सीएम ने वर्चुअल योजना मोबाइल एप की लांच:दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का शुभारंभ, एप पर करें पंजीकरण

रोहतक के जिला विकास भवन में जिला स्तरीय लाडो लक्ष्मी योजना का शुभारंभ सीएम नायब सैनी ने पंचकुला से वर्चुअल किया। कार्यक्रम में सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा पहुंचे और पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएं दी। सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा कि योजना के तहत प्रथम चरण में प्रदेश की लगभग 21 लाख महिलाओं तथा जिला रोहतक की 20 हजार महिलाओं की पहचान की गई है, जिन्हें योजना का लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सिद्धांत को लागू करते हुए गरीबी की पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति के कल्याण के लिए योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है। जीएसटी में सुधार कर लोगों को दी राहत मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से दिए गए संबोधन में कहा था कि सरकार द्वारा जीएसटी में सुधार कर लोगों को राहत दी जाएगी। केंद्र सरकार द्वारा 22 सितंबर से जीएसटी में किए गए सुधारों को देशभर में लागू कर दिया गया और संपूर्ण देशवासी त्योहारी सीजन में बचत उत्सव मना रहे है। प्रधानमंत्री ने अपने संकल्प को पूर्ण किया है। दीवाली पर घरों में लड़कियों को छोड़कर दीये जलाएं अरविंद शर्मा ने कहा कि दीवाली पर्व पर अपने घरों में लड़ियों को छोड़कर स्वदेशी दीये जलाएं। सभी नागरिक स्वदेशी अपनाये तथा भारत को आत्मनिर्भर एवं विकसित राष्ट्र बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। महात्मा गांधी ने स्वदेशी अपनाने का आह्वान करके देश को आजादी दिलवाई और प्रधानमंत्री स्वदेशी के आह्वान के साथ देश को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में कार्य कर रहे है। ग्राम पंचायत स्तर पर पंजीकरण की व्यवस्था अरविंद शर्मा ने कहा कि लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पात्र परिवार की सभी महिलाएं पंजीकरण करवाकर योजना का लाभ उठा सकती है। जिला प्रशासन द्वारा जिला स्तर, नगर निगम स्तर, उपमंडल स्तर के अलावा ग्राम पंचायत स्तर पर भी दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के पंजीकरण की व्यवस्थाएं की गई है। 23 से 60 साल की महिलाओं को मिलेगा लाभ अरविंद शर्मा ने कहा कि योजना के तहत 23 से 60 वर्ष की प्रदेश की ऐसी महिलाएं योजना का लाभ उठा सकेगी, जिनकी पारिवारिक आय एक लाख रुपए वार्षिक तक है। ऐसी महिलाओं को अपने मोबाइल से योजना के मोबाइल ऐप के माध्यम से पंजीकरण करना होगा। यह योजना पूर्णतय निशुल्क है तथा महिलाओं को पंजीकरण के लिए कॉमन सर्विस सेंटर इत्यादि पर जाने की आवश्यकता नहीं है।

Haryana

चरखी दादरी और यमुनानगर के 9 कालेजों को नोटिस:वेबसाइट अपडेट नहीं कर रहे, जांच में खामी मिली तो हुई कार्रवाई

हरियाणा के पंचकूला में उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने 9 सरकारी कालेजों को नोटिस जारी किया है। नोटिस में पूछा गया है कि कॉलेज की वेबसाइट अपडेट क्यों नहीं की गई। कालेजों को आज ही वेबसाइट अपडेट करने और कारण स्पष्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने पहले 5 सितंबर को प्रदेश के सभी कॉलेज प्रिंसिपल को पत्र भेजकर वेबसाइट अपडेट रखने की हिदायत दी थी। पत्र में कहा गया था कि किसी भी समय किसी भी कालेज की वेबसाइट की जांच की जा सकती है और अगर वेबसाइट अपडेट नहीं मिली तो प्रिंसिपल जिम्मेदार होंगे। अब जांच हुई तो यमुनानगर के 4 व चरखी दादरी के 5 कालेजों की वेबसाइट अपडेट नहीं पाई गई। चरखी दादरी के 5 कालेजों को नोटिस यमुनानगर के 4 कॉलेजों को नोटिस

Haryana

फुटवियर फैक्ट्री में लगी भीषण आग: कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान, आग लगने के कारणों का नहीं चल सका पता

फुटवियर फैक्ट्री में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि फैक्ट्री में मौजूद वर्करों को भागकर अपनी जान बचानी पड़ी।

Haryana

सोहना विधायक तेजपाल तंवर का इनेलो पर हमला:कहा- उनके समय में लूट-खसोट और भ्रष्टाचार का बोलबाला था, विकास के नाम पर दिखावा किया

गुरुग्राम जिले के सोहना में दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सोहना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक तेजपाल तंवर मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने इनेलो की रोहतक रैली पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। विधायक ने इनेलो के शासनकाल को लेकर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि इनेलो के समय में लूट-खसोट और भ्रष्टाचार का बोलबाला था। जनता को उनके राज की याद दिलाना जरूरी है। प्रदेश की जनता अब जागरूक हो चुकी है। वह झूठे वादों में नहीं आएगी। इनेलो ने विकास के नाम पर सिर्फ दिखावा किया। विधायक ने लाडो लक्ष्मी योजना को सराहा सोहना विधायक ने कहा कि लाडो लक्ष्मी योजना ​​​​​​​​​​​​​से लाखों महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त किया जा रहा है। वर्तमान सरकार में हर व्यक्ति को मूलभूत सुविधाएं मिल रही हैं। इनमें स्वच्छ पेयजल, अच्छी सड़कें और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं शामिल हैं। तंवर ने दावा किया कि सरकार अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचा रही है। तंवर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर वर्ग के लिए योजनाएं चल रही हैं। हरियाणा सरकार प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर कई जनसेवा अभियान चला रही है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की सराहना की। कार्यक्रम में विधायक तेजपाल तंवर के अलावा बीजेपी ब्लॉक अध्यक्ष सौरव सिंगला, एसडीएम अभिषेक कुमार भी मौजूद रहे।

Haryana

बहादुरगढ़ के जनस्वास्थ्य विभाग में सीएम फ्लाइंग की रेड:सीवर सफाई कार्यों में गोलमाल का आरोप, रोहतक से आई टीम कर रही जांच

बहादुरगढ़ के ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया स्थित जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में आज दोपहर को करीब साढ़े 12 बजे सीएम फ्लाइंग टीम रोहतक ने छापामार कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि सीवर सफाई के कार्यों में ठेकेदारों द्वारा गोलमाल किए जाने की शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों की जांच के लिए यह रेड की गई है। जानकारी के अनुसार, एसआई पूनम व एएसआई धर्मेंद्र के नेतृत्व में सीएम फ्लाइंग की टीम कार्यालय पहुंची और जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही, सीवर सफाई के टेंडरों से संबंधित सभी कागजात तलब किए गए हैं। सीवर सफाई के कार्यों में गड़बड़ी के आरोप सीएम फ्लाइंग अधिकारियों का कहना है कि शिकायतें लगातार मिल रही थीं कि सीवर सफाई के कार्यों में गड़बडिय़ां हो रही हैं और बजट का सही उपयोग नहीं किया जा रहा। फिलहाल टीम सभी दस्तावेजों और रिकॉर्ड की बारीकी से जांच कर रही है। इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है।

Haryana

चंडीगढ़ के होटल दिलजोत में फायरिंग:वीरू ने लीज पर ले रखा होटल, सीसीटीवी में दोनों फायरिंग करते आ रहे नजर

चंडीगढ़ में वीरवार सुबह कजेहड़ी स्थित होटल दिलजोत में दो बदमाश बाइक पर सवार होकर पहुंचे और होटल पर फायरिंग कर दी। बदमाशों ने करीब 5 राउंड फायरिंग की है, वारदात के बाद दोनों मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही एसपी सिटी प्रियंका,ऑपरेशन सेल और पुलिस स्टेशन-36 की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने होटल की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान की कोशिश शुरू कर दी है। साथ ही आसपास के इलाकों में भी फुटेज खंगाली जा रही है। फिलहाल पुलिस इस मामले को गैंगवार और पुरानी रंजिश से जोड़कर देख रही है। पुलिस जांच में सामने आया कि बदमाशों ने सबसे पहले मोहाली में जिम संचालक मलिक विक्की पर गोली चलाई और इसके बाद चंडीगढ़ पहुंचे। यहां उनका निशाना वीरू था, जो सेक्टर-49 का रहने वाला है और होटल दिलजोत का मालिक है। आरोपियों को लगा कि वीरू होटल में मौजूद होगा, लेकिन उस समय वह अपने घर पर था। वारदात से पहले की थी रेकी सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि बदमाश मोहाली की तरफ से आए थे। पहले वे होटल के सामने से गुजरे और फिर कुछ सेकेंड बाद वापस आकर रुक गए। इसके बाद दोनों ने होटल पर फायरिंग की। गोली लगने से होटल का शीशे वाला दरवाजा चकनाचूर हो गया। पुलिस को शक है कि आरोपियों ने पहले से रेकी कर रखी थी, क्योंकि वारदात के बाद वे उसी रास्ते से फरार हुए, जहां से अंदर आए थे। होटल ले रखा लीज पर होटल स्टाफ ने बताया कि होटल का मालिक वीरू है, जो सेक्टर-59 में रहता है और उसने यह होटल करीब 6 साल से लीज पर ले रखा है। वीरू का दोस्त विक्की मोहाली में जिम चलाता है। पुलिस को शक है कि फायरिंग की घटना आपसी रंजिश से जुड़ी हो सकती है। जिसके चलते पुलिस घटनास्थल के आसपास का डंप डेटा भी उठा रही है जिससे पता चलेगा कि घटना के दौरान इस जगह पर कितने फोन एक्टिव थे।

Scroll to Top