Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

Haryana

Haryana

हरियाणा के 2465 शिक्षकों को 3 महीने से सैलरी नहीं:100 करोड़ रुपए का बकाया हुआ; त्योहारी सीजन में दिक्कत बढ़ी, CM से टाइम मांगा

हरियाणा के 97 राजकीय सहायता प्राप्त कॉलेजों (एडेड) के 2465 शिक्षक और कर्मचारी भारी आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। 1665 शिक्षक और 800 गैर शिक्षक कर्मचारियों को पिछले तीन माह से तनख्वाह नहीं मिली है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार तकरीबन 34 करोड़ रुपए प्रतिमाह इन कॉलेजों पर खर्च होते हैं। इनमें शिक्षकों व सभी वर्ग के कर्मचारियों की तनख्वाह शामिल है। ऐसे में तीन माह का बकाया 100 करोड़ से अधिक हो चुका है। त्योहारी सीजन में बढ़ी दिक्कत वेतन नहीं मिलने से शिक्षकों और कर्मचारियों की जिंदगी बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। इन्हें परिवार चलाना मुश्किल हो गया है और अब त्योहारी सीजन में समस्या और बढ़ गई है। नवरात्रों के बाद दीपावली भी सामने हैं और कर्मचारी सोच रहे हैं कि घर का खर्च कैसे पूरा होगा। हरियाणा कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन त्योहारी सीजन में आर्थिक संकट से जूझ रहे कर्मचारी, 100 करोड़ का भुगतान अटका है। CM से मिलने का टाइम मांगा हरियाणा कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन (HCTA) के प्रदेश अध्यक्ष दयानंद मलिक कहा कहना है कि यह बड़ी समस्या है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात का समय मांगा गया है। सीएम को पत्र लिखकर भी स्पष्ट किया है कि वर्षों से लंबित मांगों और अब रुके वेतन ने कर्मचारियों को निराश और हताश कर दिया है। संघ अध्यक्ष का कहना है कि यह बेहद शर्मनाक है कि कॉलेज स्टाफ को महीनों वेतन के लिए तरसना पड़ता है। त्योहारी सीजन में शिक्षकों का वेतन रोकना सिर्फ प्रशासनिक लापरवाही नहीं, चल्कि संवेदनहीनता का बड़ा उदाहरण है। कॉलेजों के साथ भेदभाव का आरोप सवाल यह है कि जिनसे समाज की नई पौड़ी के भविष्य को गढ़ने की उम्मीद की जाती है, उन्हें ही सरकार क्यों असुरक्षा और आर्थिक संकट में धकेल रही है? एचसीटीए ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब बाकी विभागों और विश्वविद्यालयों में 7वें वेतन आयोग के तहत एचआरए लागू हो चुका है तो कॉलेज शिक्षकों के साथ यह भेदभाव क्यों?

Haryana

यमुना में डूबे युवक का 3 दिन बाद शव बरामद:पानी का लेवल चेक करने उतरा था नदी में, दो बच्चों का पिता

यमुनानगर में यमुना नदी में पानी का लेवल चेक करने उतरे युवक को शव तीन दिन बाद घटनास्थल से करीब 30 किलोमीटर दूर गांव चौंगावा से बरामद हुआ है। युवक खनन एजेंसी बी-14 पर काम किया करता था और रविवार को पानी जांचने नदी में उतरा और डूब गया। मृतक की पहचान गांव संधाली निवासी यशपाल के रूप में हुई है। बुधवार को नदी में शव की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टामर्टम हाउस में भिजवाया, जहां आज गुरुवार को उसका पोस्टमॉर्टम होगा। दो बच्चों का पिता था गोताखोर अमर ने बताया कि यशपाल की तलाश में एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम लगातार नहर में सर्च ऑपरेशन चलाए हुए थी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। बुधवार को किसी ने इंद्री क्षेत्र के गांव चौंगावा के नजदीक नदी में एक शव उतराता हुआ देखा जिसकी सूचना उसने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना जठलाना पुलिस और परिजन दोनों मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने शव की शिनाख्त की और पुलिस ने बॉडी को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। आज शव पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दी जाएगा। अमर ने बताया कि यशपाल दो बच्चों का पिता था। उसकी मौत से परिवार को गहरा सदमा पहुंचा है।

Haryana

सीक्रेट तरीके से गुरुग्राम में डिनर करने पहुंचे राहुल गांधी:नए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष को लेकर दिया हिंट, सिक्योरिटी से फोन करवाकर पीसीसी प्रवक्ता को बुलाया

हरियाणा के गुरुग्राम में राहुल गांधी गुपचुप तरीके से डिनर करने पहुंचे। राहुल का ये कार्यक्रम इतना कॉन्फिडेंशियल था कि कांग्रेस के जिलाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों तक को इसकी भनक नहीं थी। डिनर के बाद राहुल ने हरियाणा के नए प्रदेशाध्यक्ष के बारे में भी कुछ हिंट दिए, इस दौरान उन्होंने कहा कि हरियाणा की कमान किसी युवा के हाथ में दी जाएगी। ये जानकारी पीसीसी प्रवक्ता मनीष खटाना ने दी है, उनका कहना है कि बीती रात राहुल गांधी की सिक्योरिटी टीम ने उनको फोन किया, फोन पर उनसे कहा गया कि आपसे राहुल गांधी मिलना चाहते हैं, जिसके बाद खटाना राहुल से मिलने गुरुग्राम के रेस्टोरेंट में पहुंच गए। राहुल बिहार से लौटते हुए एयरपोर्ट से सीधा गुरुग्राम पहुंचे थे। गुरुग्राम पहुंच क्या बोले राहुल गांधी, प्वाइंट्स में पढ़िए राहुल के इस सीक्रेट दौरे की PHOTOS देखें… राहुल गांधी के इन दौरों ने भी चौंकाया… 1. ट्रक से अंबाला पहुंचे थे राहुल साल 2023 में 23 मई को भी राहुल गांधी अचानक से हरियाणा पहुंच गए थे। इस दौरान राहुल गांधी ने अंबाला से चंडीगढ़ का 50 किमी का सफर ट्रक से तय किया था। दरअसल, वो दिल्ली से शिमला के लिए कार से निकले थे। लेकिन इस दौरान ट्रक ड्राइवरों की स्थिति जानने के लिए उन्होंने ट्रक में सफर तय करने का मन बनाया। इस दौरान उन्होंने सुबह 5:30 बजे ट्रक को अंबाला सिटी के श्री मंजी साहब गुरुद्वारे पर रुकवाया, फिर गुरुद्वारे में माथा टेका। इसके बाद उन्होंने कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से भी बात की, गुरुद्वारे में लंगर का प्रसाद ग्रहण किया और फिर चंडीगढ़ के लिए निकल गए थे। 2. मदीना गांव पहुंच की थी धान की रोपाई 8 जुलाई 2023 को राहुल ने अचानक से हरियाणा के सोनीपत के एक गांव में पहुंचकर सबको चौंका दिया था। दिल्ली से वो हिमाचल के लिए चले थे, लेकिन वो जीटी रोड को छोड़ कर करीब 50 किलोमीटर अंदर मदीना गांव में पहुंच गए। इस दौरान राहुल गांधी करीब 2 घंटे तक खेत में रहे। मजदूरों से बातचीत की, धान की रोपाई की। ट्रैक्टर चला कर पानी में गाड लगाई। बाद में किसानों के बीच बैठ कर उन्होंने नाश्ता भी किया था। 3. झज्जर में पहलवानों से मिलने पहुंचे साल 2023 में 27 दिसंबर की सुबह 6 बजे अचानक राहुल गांधी हरियाणा के झज्जर में एक अखाड़े में पहुंच गए। उन्हें देखकर वहां मौजूद पहलवान दंग रह गए थे। राहुल ने वहां बजरंग पुनिया समेत अन्य पहलवानों से मुलाकात की। राहुल छारा गांव के वीरेंद्र अखाड़े में पहुंचे थे। राहुल गांधी के इस दौरे पर विवाद हुआ था, क्योंकि उस समय देश में भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर लगे यौन शोषण के आरोपों का मुद्दा गर्माया हुआ था। ————— ये खबर भी पढ़ें…. हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष बन सकते हैं राव नरेंद्र, हुड्‌डा का नेता प्रतिपक्ष बनना लगभग तय कांग्रेस दक्षिण हरियाणा से अपना अगला प्रदेश अध्यक्ष चुन सकती है। इसका बड़ा कारण ये है कि नारनौल के रहने वाले पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह को अचानक बिहार में हुई कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक के लिए भी आमंत्रित किया। खास बात यह है कि राव नरेंद्र सिंह कांग्रेस वर्किंग कमेटी के मेंबर नहीं हैं, फिर भी उन्हें बैठक में आमंत्रित किया गया। हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लगभग 10 महीने बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक नेता प्रतिपक्ष का चयन नहीं हो पाया है। इसके अलावा, चुनाव में मिली हार के बाद से ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को बदलने की अटकलें भी तेज थीं। (पढ़ें पूरी खबर)

Haryana

हरियाणा के लाल ने रचा इतिहास: -40 डिग्री तापमान… 15 दिन में नरेंद्र ने फतह की माउंट मनास्लु की चोटी

हरियाणा के लाल ने कमाल कर दिखाया है। हिसार जिले के नलवा हलके के गांव मिंगनी खेड़ा के पर्वतारोही नरेंद्र कुमार ने इतिहास रचते हुए विश्व की 8वीं सबसे ऊंची और दुर्गम चोटी माउंट मनास्लु (8163 मीटर) पर तिरंगा फहराया है।

Haryana

गुरुग्राम में बंगाल के प्रवासियों को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई:कोर्ट ने कहा-डिटेंशन होम में मानवीय हालात होने चाहिए, 30 सितंबर को अगली सुनवाई

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका (PIL) पर सुनवाई हुई। इसमें आरोप लगाया गया कि पश्चिम बंगाल से आए कई प्रवासियों को गुरुग्राम में गैरकानूनी तरीके से अमानवीय हालात में रखा गया है। चीफ जस्टिस शील नागू और जस्टिस संजीव बेरी ने कहा, अगर उन्हें अमानवीय हालात में रखा गया है, तो हमें बताइए। हम आदेश देंगे, डिटेंशन होम में मानवीय हालात होने चाहिए। मामले में अगली सुनवाई 30 सिंतबर को होगी। हाईकोर्ट में ये याचिका निर्मल गोराना द्वारा डाली गई है और इसमें राज्य हरियाणा एवं अन्य को पार्टी बनाया गया है। शक जताकर पकड़ा कोर्ट ने पूछा- “क्या उन्हें किसी अपराध में हिरासत में रखा गया है?” इस पर याचिकाकर्ता के वकील ने बताया कि उन्हें किसी अपराध में नहीं, बल्कि यह शक जताकर पकड़ा गया है कि वे अवैध बांग्लादेशी प्रवासी हैं, जबकि वे असल में भारतीय नागरिक हैं। वकील ने बताया कि पश्चिम बंगाल पुलिस ने भी इनकी भारतीय नागरिकता की पुष्टि की है। इसके बावजूद सैकड़ों प्रवासियों, जिनमें सफाई कर्मचारी भी शामिल हैं, को सामुदायिक केंद्रों में अवैध तरीके से हिरासत में रखा गया। उनके परिवारों को भी कई दिनों तक जानकारी नहीं दी गई। हरियाणा सरकार की ओर से एडिशनल एडवोकेट जनरल दीपक बल्यान ने कहा, “वे बांग्लादेशी हैं।” दलीलों को सुनने के बाद कोर्ट ने समय की कमी बताते हुए मामले की सुनवाई अगले हफ्ते तक टाल दी। SOP सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध नहीं पिछली सुनवाई में कोर्ट ने पूछा था कि क्या गृह मंत्रालय द्वारा अवैध विदेशियों पर जारी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) वेबसाइट पर उपलब्ध है। आज कोर्ट को बताया गया कि SOP जारी तो हुई है, लेकिन सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध नहीं है। यह याचिका एक्टिविस्ट निर्मल गोराना ने दायर की है। इसमें प्रवासी मजदूरों के दस्तावेजों की जांच के लिए सही मानक संचालन प्रक्रिया बनाने का निर्देश मांगा गया है। साथ ही, वैध भारतीय नागरिकों की अवैध हिरासत को तुरंत रोकने की मांग की गई है। याचिका में यह भी मांग की गई है कि गुरुग्राम में पुलिस द्वारा की गई जांच अभियान में कथित बदसलूकी और मनमानी की स्वतंत्र जांच कराई जाए और पीड़ित लोगों का पुनर्वास किया जाए। अब यह मामला 30 सितंबर को अगली सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है।

Haryana

Haryana: रोडवेज कंडक्टर से महिला ने छिनी टिकट काटने की मशीन, आईडी को लेकर हुआ विवाद, जानें पूरा मामला

हरियाणा रोडवेज की बस में एक महिला ने कंडक्टर की टिकट काटने वाली मशीन को छीन लिया।

Haryana

हांसी में प्राइवेट बस परिचालक पर हमला:छात्रा का बस पास न लेने पर विवाद, बोला- 8-10 युवकों ने ईंटें मारी

हिसार जिले के हांसी बस स्टैंड पर बुधवार को बस पास को लेकर हुए विवाद में एक प्राइवेट बस परिचालक घायल हो गया। रोहतक-हांसी रूट पर चलने वाली परमिट धारी बस में एक छात्रा ने रोडवेज पास दिखाया। परिचालक राहुल ने पास मानने से मना कर दिया। परिचालक ने बताया कि हिसार कोर्ट का आदेश सिर्फ हिसार-भट्टू रूट की तीन बसों के लिए था। रोहतक आरटीए का 2 सितंबर 2025 का आदेश 3 सितंबर को वापस ले लिया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा है कि एसटीयू के पास प्राइवेट बसों में मान्य नहीं हैं। सिर पर ईंट से हमला इस पर छात्रा ने फोन कर 8-10 युवकों को बुला लिया। युवकों ने परिचालक राहुल के सिर पर ईंट से हमला कर दिया। राहुल को सिविल अस्पताल हांसी में भर्ती कराया गया। उनके सर में तीन से चार टांके लगे हैं। आरोपी छात्रा पर केस दर्ज पुलिस ने छात्रा और अज्ञात युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। बस ड्राइवर का कहना है कि उनकी बस की परमिट में रोडवेज पास मानने का कोई नियम नहीं है। प्राइवेट बस ऑपरेटर को अपने पास जारी करने होते हैं। यात्री बोले- स्थायी समाधान निकालना चाहिए प्रदेश में प्राइवेट बसों में रोडवेज पास को लेकर अक्सर विवाद होते रहे हैं। यात्रियों का कहना है कि प्रशासन को इस मुद्दे का स्पष्ट समाधान निकालना चाहिए। इससे छात्रों और बस ऑपरेटरों के बीच टकराव रुकेगा और यात्री सुरक्षित रहेंगे।

Haryana

Haryana: राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल, सरकार ने 89 नायब तहसीलदारों का तबादला किया, यहां देखें पूरी लिस्ट

हरियाणा के राज्यपाल ने राजस्व विभाग में तत्काल प्रभाव से बड़ी संख्या नायब तहसीलदारों के तबादले किए हैं।

Scroll to Top