Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

Haryana

Haryana

लोहारू में 53वीं वार्षिक रामलीला का आगाज:थाना प्रभारी ने किया उद्घाटन, पहले दिन नारद मोह का ड्रामा प्रस्तुत

भिवानी जिले के लोहारू में ऐतिहासिक रामलीला ग्राउंड में आदर्श सेवा समिति की ओर से 53वीं वार्षिक रामलीला का आयोजन शुरू हो गया है। यह आयोजन 23 सितंबर से 3 अक्टूबर तक प्रतिदिन शाम को होगा। लोहारू थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जरनैल सिंह ने रीबन काटकर और पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके बाद गणेश पूजन के साथ रामलीला मंचन शुरू हुआ। रावण-कुंभकर्ण और विभीषण का जन्म इंस्पेक्टर जरनैल सिंह ने कहा कि रामलीला जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज को मर्यादित जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए पुलिस प्रशासन के पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। आदर्श सेवा समिति ने दर्शकों के लिए बैठने की व्यवस्था और पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई है। पहले दिन नारद मोह ड्रामा प्रस्तुत किया गया। रावण, कुंभकर्ण और विभीषण के जन्म का दृश्य दिखाया गया। सील निधि राजा द्वारा पुत्री विश्व मोहिनी के स्वयंवर का मंचन भी हुआ। कलाकारों ने नृत्य किया प्रस्तुत कार्यक्रम में सुरेश सहित अन्य कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुत किए। इस मौके पर नगरपालिका प्रधान प्रदीप बंटी तायल, बिहारी डिग्रवाल, सुभाष खेतान, रामलीला समिति के प्रधान संतलाल सैनी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। रामलीला के मंचन में विभिन्न धार्मिक और पौराणिक प्रसंगों का जीवंत मंचन किया जाएगा, जिसे देखने के लिए आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु और दर्शक पहुंचेंगे। इस भव्य आयोजन से क्षेत्र में धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक धरोहर को संजोने की दिशा में महत्वपूर्ण संदेश प्रसारित होगा।

Haryana

'लॉरेंस गद्दार है': गोल्डी बराड़-रोहित गोदारा बनाम बिश्नोई, वर्चस्व की जंग और गहरी; पोस्ट में लिखा देशद्रोही

अपराध जगत में गैंगस्टरों के बीच वर्चस्व की जंग गहराती नजर आ रही है। कनाडा में बैठे कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और उसके सहयोगी गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम से बने फेसबुक (एफबी) एकाउंट से एक पोस्ट वारयल हो रही है।

Haryana

ताऊ देवीलाल जयंती पर इनेलो-जजपा में ज्वॉइनिंग पर छिड़ी जंग:कार्यकर्ताओं को अपनी-अपनी पार्टी का पहना रहे पटका, चौटाला परिवार अलग-अलग कर रहा कार्यक्रम

देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री रहे ताऊ देवीलाल जयंती के चलते इनेलो-जजपा में एक-दूसरे की खिलाफत पार्टी के कार्यकर्ता एवं नेता को अपनी-अपनी पार्टी में ज्वॉइनिंग करवाने की जंग छिड़ी हुई है। दोनों पार्टियों में धड़ाधड़ ज्वॉइनिंग हो रही है। इससे दोनों पार्टी अपनी-अपनी ताकत दिखाने में लगी है। इनेलो वाले जजपा कार्यकर्ताओं को अपनी पार्टी में शामिल करा रहे हैं तो जजपा वाले इनेलो कार्यकर्ताओं को शामिल करा रहे हैं। इस पर दोनों पार्टियों के नेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप भी लगा रहे हैं कि ये फर्जी ज्वॉइनिंग है। कल मंगलवार को युवा योद्धा सम्मेलन में जजपा नेता दुष्यंत-दिग्विजय चौटाला और अजय चौटाला ने मंच से एक साथ खुलकर इनेलो-अभय चौटाला का नाम लेते हुए हमला बोला और इनेलो कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल कराया। फतेहाबाद से इनेलो से पूर्व जिला पार्षद संतोष माचरा को पार्टी ज्वॉइन कराया। दिग्विजय चौटाला ने साल 2029 चुनाव में दुष्यंत चौटाला को सीएम बनाने का दावा ठोका। वहीं, इनेलो नेता अभय चौटाला का भी रैली से पहले बयान आया है कि जजपा वाले जो रह गए है, वो भी 25 सितंबर को रोहतक रैली में आकर अपने पाप धो ले और ताऊ देवीलाल के जन्मदिन को मनाए। वैसे जजपा वाले काफी तो आ चुके हैं। जो बचे हैं, उनको भी समझाओ। इनेलो नेताओं के मुंह से जजपा वालों का सुनने को मिल रहा नाम इन दिनों इनेलो नेताओं के मुंह से लगातार जजपा वालों का नाम सुनने को मिलता है। खुद इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला कई बार बयान दे चुके हैं कि जजपा को हासिएं पर ला दिया है। अब जजपा का कुछ नहीं बचा। उन्होंने ताऊ देवीलाल और चौ. ओपी चौटाला के नाम पर जो वोट लिए थे और फिर भाजपा में जाकर शामिल हो गए। सरकार में रहते कई भ्रष्टाचार किए। अब लोगों ने उनको रास्ता दिखा दिया है। बीतें विस चुनाव में मिलीभगत के लगाए थे आरोप जजपा की ओर से दुष्यंत चौटाला और अजय चौटाला का अब तक इनेलो पर तंज कसते हुए बयान नहीं आया था। उन्होंने भी इनेलो पर कटाक्ष किया और बीतें विधानसभा चुनाव में हलोपो सुप्रीमो गोपाल कांडा, पूर्व सीएम मनोहर लाल और अभय चौटाला का नाम न लेते हुए मिलीभगत कर चुनाव में मदद करने का आरोप लगाया। ताऊ देवीलाल जयंती पर चौटाला परिवार अलग-अलग कर रहा कार्यक्रम ताऊ देवीलाल जयंती पर चौटाला परिवार की राजनीतिक दूरियां बढ़ गई है। सभी अलग-अलग जयंती पर कार्यक्रम कर रहे हैं। 25 सितंबर को ताऊ देवीलाल जयंती इनेलो रोहतक में रैली कर रही है। जजपा प्रदेशभर में ताऊ देवीलाल के स्टेच्यू रखवाएगी और इसकी शुरूआत सिरसा जिले से होगी। इधर, पूर्व मंत्री रणजीत सिंह भी ताऊ देवीलाल की जयंती मना रहे हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने बड़ी रैली का दावा पेश किया था।

Haryana

हरियाणा विद्युत नियामक आयोग की बैठक आज:उपभोक्ताओं की शिकायतों पर चर्चा; स्मार्ट मीटरिंग के काम का रिव्यू होगा, 21 मेंबर भाग लेंगे

हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (HERC) की राज्य सलाहकार समिति की बैठक आज पंचकूला में आयोजित होगी। इस बैठक की अध्यक्षता आयोग के चेयरमैन नंद लाल शर्मा करेंगे। बैठक में आयोग के सदस्य, बिजली वितरण कंपनियों के प्रबंध निदेशक (MD), उपभोक्ता संगठनों, उद्योग जगत, कृषि क्षेत्र के प्रतिनिधियों तथा विद्युत लोकपाल सहित कुल 21 सदस्य भाग लेंगे। विद्युत अधिनियम, 2003 की धारा 87 के अंतर्गत राज्य सलाहकार समिति का गठन किया गया है। इसका उद्देश्य विभिन्न हितधारकों को एक साझा मंच पर लाकर बिजली क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर व्यापक दृष्टिकोण प्रस्तुत करना है। वहीं धारा 88 समिति के उद्देश्यों को परिभाषित करती है, जिनमें उपभोक्ता हितों की सुरक्षा, पारदर्शिता सुनिश्चित करना तथा आयोग की नीतियों और विनियमों पर परामर्श देना शामिल है। मीटिंग में इन मुद्दों पर चर्चा होगी बैठक में उपभोक्ता शिकायत निवारण, स्मार्ट मीटरिंग, नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा, हरियाणा बिजली उत्पादन निगम के थर्मल प्लांटों से निकलने वाली फ्लाई ऐश के प्रबंधन और बिजली वितरण व्यवस्था की गुणवत्ता सुधार जैसे अहम विषयों पर चर्चा होगी।आयोग का मानना है कि समिति से प्राप्त सुझाव आगामी आदेशों और नीतिगत फैसलों को और अधिक उपभोक्ता-हितैषी और प्रभावी बनाने में सहायक होंगे। राज्य सलाहकार समिति उपभोक्ताओं और आयोग के बीच संवाद की एक सशक्त कड़ी है, जो बिजली क्षेत्र में सुधार और पारदर्शिता को नई दिशा देती है।

Haryana

हरियाणा में पकड़ा गया बांग्लादेशी परिवार: कंबल की फैक्टरी में करता था काम, पानीपत पुलिस ने की कार्रवाई

पानीपत में पुलिस ने पांच-छह साल से अवैध रूप से रह रहे एक बांग्लादेशी परिवार को पकड़ा है। परिवार बांग्लादेश के ठाकुर गांव जिले का रहने वाला है।

Haryana

बहादुरगढ़ नगर परिषद की बैठक आज:विकास कार्यों पर होगी चर्चा, विकास कार्यों पर फोकस; एस्टीमेट बनाए जाएंगे

बहादुरगढ़ नगर परिषद की ओर से बुधवार को शहर में विकास कार्यों को लेकर पार्षदों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में सभी पार्षदों से उनके वार्डों में होने वाले विकास कार्यों पर चर्चा की जाएगी और उनसे विकास कार्यों की मांग ली जाएगी। नगर परिषद के ईओ अरुण नांदल ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता चेयरपर्सन सरोज राठी करेंगी। उन्होंने कहा कि बैठक में भाग लेने के लिए सभी पार्षदों को पहले ही सूचना भेज दी गई थी। बैठक में प्राप्त विकास कार्यों की मांगों को सामान्य बैठक में एजेंडा के रूप में पास किया जाएगा। एजेंडा पास होने से पहले सभी कार्यों के एस्टीमेट बनवाए जाएंगे और बजट निर्धारित किया जाएगा। हंगामेदार हो सकती है बैठक बैठक में हंगामे की आशंका भी जताई जा रही है। कुछ विपक्षी पार्षदों का आरोप है कि उनके वार्डों में काम नहीं हो रहा है और वे इस मुद्दे को बैठक में उठा सकते हैं। ऐसे पार्षदों का यह भी आरोप है कि नगर परिषद की सामान्य बैठक हुए कई महीने हो चुके हैं। बैठक में शहर के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। सभी वार्डों मे समान रूप से विकास कार्य कराने पर होगी चर्चा पार्षदों के बीच सहमति बनने पर शहर में विकास कार्यों को गति मिलने की संभावना है। हालांकि, विपक्षी पार्षदों के हंगामे की आशंका के चलते बैठक हंगामेदार रहने की भी संभावना है। नगर परिषद के अधिकारियों ने सभी पार्षदों से बैठक में शांति बनाए रखने और शहर के विकास के लिए सकारात्मक योगदान देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

Haryana

Haryana: मौलवी की क्रूरता… बच्चे को रस्सी से बांध बुरी तरह पीटा, मदरसे पहुंची मां, मासूम को देख फट गया कलेजा

हरियाणा के पानीपत में मौलवी द्वारा नौ साल के बच्चे की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है।

Haryana

फरीदाबाद में गैंगरेप के दो दोषियों को 20 साल कैद:शराब पार्टी के बाद विदेशी महिला से वारदात, 1-1 लाख का जुर्माना

फरीदाबाद जिले में विदेशी महिला से गैंगरेप के मामले में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पुरुषोत्तम कुमार की कोर्ट ने मंगलवार को दो आरोपियों को दोषी करार देते हुए बीस-बीस साल कैद की सजा और एक-एक लाख, एक-एक हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। कोर्ट ने कहा कि ऐसे अपराधों के लिए कठोर सजा देना जरूरी है, ताकि समाज में महिला सुरक्षा को लेकर सख्त संदेश जा सके। शराब पार्टी रख महिला को बुलाया जानकारी के अनुसार मामला नवंबर 2020 का है। दिल्ली में रहने वाली विदेशी महिला की जान-पहचान सेक्टर 49 फरीदाबाद के जॉन और दिल्ली प्रहलादपुर के अमन से थी। 20 नवंबर 2020 को जॉन ने अपने घर पर शराब पार्टी रखी और महिला को फोन कर बुलाया। पीड़िता पार्टी में पहुंची, जहां अमन भी मौजूद था। पार्टी के बाद जॉन ने महिला से संबंध बनाने का दबाव बनाया। जब उसने मना किया, तो दोनों ने उसे कमरे में बंद कर बारी-बारी से रेप किया। वारदात के बाद रात में दोनों आरोपी महिला को दिल्ली छोड़कर वापस लौट आए। कोर्ट ने दोनों को ठहराया दोषी घटना के दो दिन बाद, 22 नवंबर 2020 को पीड़िता महिला थाना एनआईटी पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने उसी दिन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामले की सुनवाई लगातार कोर्ट में चल रही थी। मंगलवार को कोर्ट ने दोनों आरोपियों को दोषी ठहराते हुए सख्त सजा सुनाई। पुलिस ने पुख्ता सबूत किए पेश चीफ डिफेंस एडवाइजर रविंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि इस केस में पीड़िता के बयान और पुलिस द्वारा पेश किए सबूत कोर्ट में पुख्ता साबित हुए। कोर्ट का यह फैसला महिलाओं के प्रति गंभीर अपराधों पर न सिर्फ सख्त संदेश है, बल्कि पीड़िता को न्याय दिलाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।

Scroll to Top