Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

Haryana

Haryana

गुरुग्राम में तेज रफ्तार कार ने पुलिसवालों को घसीटा:वेब डिजाइनर चला रहा था कार, बोनट पर 100 मीटर तक लटका रहा SPO

गुरुग्राम में यदुवंशी स्कूल के पास गश्त कर रही पुलिस पेट्रोलिंग बाइक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद भी ड्राइवर ने कार नहीं रोकी और एक पुलिसवाले को करीब 100 मीटर तक घसीटता ले गया। इसी समय सदर थाना एसएचओ बलराज की सरकारी गाड़ी सामने से दिखाई दी तो ड्राइवर ने ब्रेक मारे और उन्हें घायल हालत में छोड़कर फरार हो गया। हादसे में पेट्रोलिंग बाइक चला रहा कांस्टेबल श्याम और एसपीओ सतीश बुरी तरह से घायल हो गए। एसएचओ उन्हें मेदांता अस्पताल लेकर गए, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने गुरुवार दोपहर आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। उसकी पहचान अभिनव के रूप में हुई है। वह उद्योग विहार स्थित एफएसआई कंपनी में बतौर वेब डिजाइनर कार्यरत है। सायरन बजाते जा रहे थे, फिर भी दिखाई नहीं दिया सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में महेंद्रगढ़ जिले के गांव बागोत के रहने वाले कांस्टेबल श्याम ने वह राइडर नंबर-17 पर बतौर चालक तैनात है। रात को करीब 1:00 बजे एसएचओ की गाड़ी ने आईजीएल सीएनजी पंप के सामने उनकी ड्यूटी चैक की थी। इसके बाद वह SPO सतीश के साथ अपनी बाइक से सुभाष चौक की तरफ इंडिकेटर और सायरन बजाते जाने लगे। यदुवंशी स्कूल के सामने मारी टक्कर जब वे सेक्टर में यदुवंशी स्कूल के पास पहुंचे तो पीछे से एक कार चालक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के लगने से वह रोड के ग्रीन बेल्ट की तरफ फुटपाथ पर जाकर गिर गया, जबकि पीछे बैठा सतीश उछलकर कार के फ्रंट शीशे से टकराने के बाद बोनट पर गिर गया। आधा बोनट पर और आधा नीचे लटका रहा सतीश आधा बोनट पर व आधा नीचे लटक गया, लेकिन ड्राइवर ने कार नहीं रोकी और वह करीब 100 मीटर तक उसे ऐसे ही घसीटते हुए ले गया। सतीश कीबोनट से नीचे रोड पर गिरने से कार के टायर के नीचे आकर मौत हो सकती थी। सामने एसएचओ की मोबाइल गाड़ी देखकर ड्राइवर ने ब्रेक मारे और कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। यदि उसे पुलिस की सरकारी गाड़ी नहीं दिखती तो वह अपनी कार को और भगाता रहता। नशे में कार चला रहा था श्याम ने बताया कि घटना के समय ड्राइवर शराब के नशे में प्रतीत हो रहा थ। पास जाकर देखा तो कार का नंबर HR 26 DU 7836 मिला और यह कार सफेद रंग की हुंडाई वरना थी। चोट लगने के बाद सतीश बेहोश हो गया था। एसएचओ मोबाइल गाड़ी में सवार SI सुरेश कुमार ने दोनों को मेदांता अस्पताल में दाखिल करवाया। आरोपी को अरेस्ट किया सदर थाना एसएचओ बलराज ने बताया कि दोनों घायल मुलाजिमों को मेदांता में दाखिल करवाया गया है। रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर कार चला रहे अभिनव नाम के व्यक्ति को अरेस्ट कर लिया है। वह एक कार्पोरेट कंपनी में वेब डिजाइनर के रूप में कार्यरत है। पुलिस उसे कोर्ट में पेश करेगी।

Haryana

रोहतक में ASI का पोस्टमार्टम: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल परिजनों से मिले, सरकारी नौकरी व शिक्षा का भरोसा दिया

रोहतक में साइबर सेल के एएसआई संदीप लाठर के शव का पोस्टमार्टम पीजीआई में हो गया है।

Haryana

लोहारू में छात्र-छात्राओं ने निकाली रैली:पराली न जलाने के प्रति ग्रामीणों को किया जागरुक, पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

भिवानी जिले के लोहारू में हरियाणा सरकार के निर्देश पर राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के लीगल लिटरेसी क्लब ने पराली न जलाने के प्रति जागरूकता रैली निकाली। इस रैली का उद्देश्य किसानों और आमजन को पराली जलाने के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश देना था। विद्यालय प्रांगण से शुरू हुई रैली में छात्रों ने हाथों में तख्तियां लेकर “पराली न जलाओ- पर्यावरण बचाओ”, “स्वच्छ हवा- स्वस्थ जीवन” और “पराली जलाना अपराध है” जैसे नारे लगाए। यह रैली नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस विद्यालय परिसर पहुंची। विद्यालय की प्राचार्या पूनम श्योराण ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि पराली जलाने से वायु प्रदूषण बढ़ता है, जिसका मनुष्य, पशु और फसलों पर बुरा असर पड़ता है। उन्होंने यह भी कहा कि इससे मिट्टी की उर्वरता कम होती है और कई गंभीर बीमारियां फैलती हैं, इसलिए इस समस्या का मिलकर समाधान करना आवश्यक है। पराली ना जलाने के लिए प्रेरित करने का लिया संकल्प लीगल लिटरेसी प्रभारी राजीव वत्स ने बताया कि रैली का आयोजन विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के लिए किया गया था। उन्होंने सभी से पराली न जलाने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का प्रण लेने का आग्रह किया। उन्होंने छात्रों को अपने गांव, मोहल्ले और परिवारों में पराली के वैज्ञानिक प्रबंधन के बारे में जानकारी देने के लिए प्रोत्साहित किया। रैली के समापन पर लीगल लिटरेसी क्लब की ओर से विद्यार्थियों ने पराली न जलाने की शपथ ली और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर उप-प्राचार्य उमेद सिंह, प्रवक्ता अनिल सैनी, सुरेश कुमार, राजेंद्र सिंह, दिनेश खेतान, नीरज शर्मा, अनिल कटारिया, सुमित श्योराण, मुकेश धानिया, सोमबीर शास्त्री, अन्नू देवी, यूथ इको क्लब जिला नोडल अधिकारी कमल शर्मा, प्रवक्ता ऋतु शर्मा, सुनीता, ईश्वर सिंह, रेणु शर्मा, टीजीटी जगबीर, मुनेश, कला अध्यापक महेश ग्रेवाल, वीटी परविन्द्र सहित विद्यालय स्टाफ और विद्यार्थियों ने भाग लिया।

Haryana

हरियाणा सरकार का एक साल: कई संकल्प पूरे… मगर चुनौतियां बरकरार; इन मामलों में असहज स्थिति का करना पड़ा सामना

हरियाणा के इतिहास में पहली बार किसी राजनैतिक दल ने लगातार तीसरी बार सत्ता की कुर्सी हासिल की है।

Haryana

महम में शराब ठेके पर फायरिंग:युवक को 2 गोलियां लगीं, हिसाब-किताब को लेकर हुआ था झगड़ा

रोहतक जिले के महम के भैणी सुरजन गांव स्थित शराब के ठेके पर बुधवार शाम गोलीबारी हुई। इस घटना में जींद जिले के पांडु पिंडारा निवासी मनोज को दो गोलियां लगीं, जो ठेके पर काम करता है। मनोज के पेट और हाथ में गोलियां लगी हैं। उसे तुरंत रोहतक स्थित पीजीआई में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। एसएचओ सुभाष कुमार ने बताया कि गांव का मनीष नामक व्यक्ति पहले इस शराब के ठेके में साझेदार था। हिसाब-किताब को लेकर हुआ था झगड़ा उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले हिसाब-किताब को लेकर उसका झगड़ा हो गया था। मामला नहीं सुलझने पर विवाद बढ़ गया, जिसके बाद बुधवार शाम को ठेके पर गोलीबारी की घटना हुई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने पीड़ितों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। एसएचओ ने बताया कि जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Haryana

Jyoti Malhotra: जेल से बाहर आना चाहती है ज्योति, जमानत याचिका पर इस दिन होगी सुनवाई

ज्योति मल्होत्रा ने मंगलवार को जिला न्यायालय में नियमित जमानत याचिका दायर की थी जिस पर अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डॉ. परमिंद्र कौर की अदालत ने 17 अक्तूबर को जवाब मांगा है।

Haryana

सोनीपत में हेल्थ सेंटर पर चोरी:इन्वर्टर, पानी की मोटर और अन्य सामान चुराए; पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया

सोनीपत में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर राजपुर में चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने सेंटर पर रखे इन्वर्टर, पानी की मोटर, पानी का नल सहित कई छोटे-मोटे सामान चोरी हो गए हैं। रात के समय वारदात को अंजाम दिया गया। सुबह कार्यालय आए तो चोरी की जानकारी मिली। मौके पर पुलिस को बुलाया गया।पुलिस ने मामला दर्ज किया है। रविवार को आया था इन्वर्टर, सेंटर पर रखा था सुरक्षित कोमल ने बताया कि सेंटर पर इन्वर्टर रविवार को आया था, जिसे उन्होंने सोमवार को सेंटर पर सुरक्षित रखवाया था। पानी की मोटर सेंटर के एक कमरे में कार्यशील अवस्था में लगी हुई थी और पानी का नल भी ठीक स्थिति में लगा हुआ था। लेकिन मंगलवार सुबह जब वे सेंटर पर पहुंचीं तो देखा कि इन्वर्टर, पानी की मोटर, नल और अन्य कई छोटे-मोटे सामान गायब थे। पहले भी हो चुकी है चोरी की घटना शिकायत में बताया गया कि सेंटर पर पहले भी चोरी की घटना हो चुकी है। इसके चलते सेंटर कर्मियों में चिंता का माहौल है। सेंटर इंचार्ज ने पुलिस से उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायत प्राप्त होने पर एल/एएसआई शर्मिला ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि मामला चोरी का है, जिसके आधार पर थाना एचएसआईआईडीसी बड़ी में धारा 305, 331(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच कर रही एल/एएसआई शर्मिला ने बताया कि प्राप्त शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और संबंधित अधिकारियों को सूचना भेज दी गई है। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर जाकर साक्ष्य जुटाए हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जाएंगे।

Haryana

Jhajjar: हरियाणा के छोरे को जापान में मिली पोस्ट डॉक्टोरल फेलोशिप,  विश्वभर के 120 वैज्ञानिकों में आया नाम

माजरा गांव के मास्टर चांद सिंह कादयान के बेटे डॉक्टर सचिन कादयान को जापान सरकार की ओर से प्रायोजित जापान सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ साइंस ने पोस्ट डॉक्टोरल फेलोशिप से सम्मानित किया है।

Haryana

धड़कन रुकने पर सीपीआर से बच सकती है जान:पानीपत रेडक्रॉस सोसाइट ने चलाया जागरूकता अभियान, बच्चों को सिखाई जीवन रक्षक विधि

पानीपत में कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) जैसी जीवन रक्षक तकनीक के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला रेडक्रास सोसाइटी द्वारा 13 से 17 अक्टूबर तक सीपीआर जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव गौरव राम करण ने बताया कि सड़क हादसे या किसी आकस्मिक स्थिति में यदि व्यक्ति की सांस या धड़कन रुक जाए तो तत्काल सीपीआर देकर उसकी जान बचाई जा सकती है। यह कार्यक्रम स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देशानुसार तथा भारतीय रेडक्रास सोसाइटी हरियाणा के मार्गदर्शन में संचालित है। स्कूल और कॉलेजों में बच्चों को दिया जा रहा प्रशिक्षण जिला प्रशिक्षण अधिकारी हरमेश चंद ने बताया कि स्कूलों और कॉलेजों में सीपीआर प्रशिक्षण शिविर लगाए जा रहे हैं। सेंट जॉन एम्बुलेंस के प्रवक्ताओं सोनिया शर्मा, नीरज सैनी और प्रदीप ने आर्य भाल भारती पब्लिक स्कूल, एपीआईआईटी एसडी इंडिया कॉलेज, सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलीपुर नैन में विद्यार्थियों व शिक्षकों को डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से सीपीआर सिखाया। किसी व्यक्ति की सांस या धड़कन बंद हो जाए तो यह करें हरमेश चंद ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति की सांस या धड़कन बंद हो जाए तो उसे सख्त सतह पर लिटाकर छाती के मध्य भाग पर प्रति मिनट 100 से 120 बार दबाव देना चाहिए। हर दबाव में छाती एक-तिहाई भाग तक नीचे जाए और फिर सामान्य स्थिति में ऊपर उठे। यह प्रक्रिया तब तक जारी रखनी चाहिए जब तक कि मरीज में सांस लेने के लक्षण न दिखें या चिकित्सकीय सहायता न मिल जाए। उन्होंने कहा कि सीपीआर का ज्ञान प्रत्येक नागरिक के लिए आवश्यक है ताकि आपात स्थिति में तुरंत और प्रभावी सहायता दी जा सके। इस जागरूकता अभियान का उद्देश्य लोगों को प्रशिक्षित कर समाज में ऐसी जागरूकता फैलाना है। जिससे कोई भी संकट के समय दूसरों की जिंदगी बचाने में सक्षम हो सके।

Haryana

राष्ट्रपति का हरियाणा दौरा: अब इस दिन अंबाला आएंगी द्रौपदी मुर्मू, जारी हुई नई तारीख

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अंबाला कार्यक्रम को लेकर अब अधिक समय का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

Scroll to Top