Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

Haryana

Haryana

फतेहाबाद में SP ऑफिस पहुंचे रंगदारी मांगने से खफा व्यापारी:बोले-हर सप्ताह मांग रहे 50 हजार रुपए; हिसार में साथियों को बंधक बनाया

फतेहाबाद जिले में पशु व्यापारियों से अवैध वसूली और रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत लेकर रतिया क्षेत्र के कुछ लोग एसपी सिद्धांत जैन से मिलने पहुंचे। इन लोगों ने अपने कुछ साथियों को हिसार के गांव ढंढूर में बंधक बनाने का भी आरोप लगाया। हालांकि, एसपी ऑफिस में नहीं मिले। मगर उनके स्टाफ ने इन लोगों को कल सोमवार को मिलने बुलाया है। इन लोगों ने रतिया सदर थाना पुलिस को रतिया की एम्पलॉयज कॉलोनी निवासी तीन लोगों, एक गांव अहरवां निवासी व्यक्ति और हिसार जिले के गांव ढंढूर निवासी दो लोगों तथा 8-10 अन्य व्यक्तियों के खिलाफ शिकायत दी है। आपराधिक प्रवृत्ति के लोग मांग रहे रंगदारी अपनी शिकायत में गांव नंगल निवासी रणजीत कुमार, पूर्व सरपंच छिंदरपाल, निक्का राम, सुखदीप, उपदेश उर्फ दाऊ, बिंटू राम, पालीराम व गांव कलोठा निवासी ढोलूराम, गांव अयाल्की निवासी ओमप्रकाश उर्फ पप्पू ने आरोप लगाए हैं। इन लोगों के आरोप है कि आरोपी पक्ष आपराधिक प्रवृत्ति के लोग हैं। जिन पर अवैध वसूली, मारपीट के कई केस दर्ज हैं। ये लोग हमसे रंगदारी की मांग कर रहे हैं। इन्होंने कहा कि हम सभी भैंस-बकरी का व्यापार करते हैं। हमारा द्वारा पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। पुलिस में शिकायत करने पर बच्चों को जान से मारने की चेतावनी देते हैं। कल अग्रोहा में टोल के पास रोककर बनाया बंधक शिकायतकर्ताओं ने बताया कि कल 11 अक्टूबर की शाम को इन लोगों ने रतिया से हमारी गाड़ी का पीछा किया। इसके बाद हिसार के अग्रोहा क्षेत्र के गांव लांधड़ी में बने टोल नाके के पास रुकवा लिया। फिर ड्राइवर और हमारे तीन साथियों को बंधक बनाकर गांव ढंढूर ले गए। जहां चार घंटे तक बंधक बनाए रखा। उनके साथ मारपीट भी की गई। उन्होंने कहा कि जब तक 50 हजार रुपए गूगल-पे नहीं करोगे तब तक तुम्हारे साथियों को रिहा नहीं करेंगे। इसके बाद 30 हजार रुपए गूगल-पे किए गए। तब जाकर गाड़ी, ड्राइवर और साथियों को रिहा किया। इन लोगों ने आरोप लगाया कि अब आरोपियों ने धमकी दी है कि अगर हर सप्ताह 50 हजार रुपए नहीं दोगे तो इसी तरह तुम्हारी गाड़ी रोकेंगे और तुम्हारे काम धंधे को नहीं चलने देंगे। 2 हजार लोगों का जल रहा चूल्हा छिंदरपाल, ओमप्रकाश व अन्य ने बताया कि उनके इस कारोबार से करीब दो हजार लोगों का चूल्हा जल रहा है। इस तरह रंगदारी मांगी गई तो हमें कारोबार बंद करना पड़ेगा। हमें हमारी जान का भी खतरा बना हुआ है। इसलिए पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग की गई है। कल बुलाई गांव में मीटिंग एसपी से मिलने आए इन लोगों ने बताया कि कल नंगल गांव में मीटिंग की जाएगी। जिसमें ओड समाज के लोगों को भी बुलाया जाएगा। मीटिंग में ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग का मुद्दा उठाया जाएगा।

Haryana

हरियाणा में एक साल तक पटाखों पर पाबंदी:फ्लिपकार्ट-अमेजन पर ऑनलाइन बिक्री भी बैन, उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई

हरियाणा सरकार ने वायु प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए गैर एनसीआर जिलों में एक साल तक ग्रीन पटाखों को छोड़कर सभी तरह के पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।

Haryana

फरीदाबाद मंडी में फसल की रिकॉर्ड आवक:किसानों की लगी भीड़, 95 हजार क्विंटल परमल धान, 5 हजार क्विंटल बाजरा भी मंडी में पहुंचा

फरीदाबाद की बल्ल्भगढ़ अनाज मंडी इन दिनों किसानों से खचाखच भरी हुई है। खेतों से निकली नई फसल के साथ किसान बड़ी संख्या में अपनी उपज लेकर मंडी पहुंच रहे हैं। मंडी प्रशासन का कहना है कि इस बार किसानों की आमद रिकॉर्ड स्तर पर है और धान व बाजरे की आवक में लगातार वृद्धि हो रही है। मंडी अधिकारियों के अनुसार, अब तक करीब 96 हजार क्विंटल 1509 किस्म के धान की खरीद निजी वेंडरों द्वारा की जा चुकी है। वहीं 95 हजार क्विंटल परमल धान की खरीद सरकारी एजेंसियों के माध्यम से पूरी की गई है। इसके साथ ही मंडी में लगभग 5 हजार क्विंटल बाजरा भी खरीदा जा चुका है। प्रशासन का दावा-​​​​​​ ‘फसल लिफ्टिंग-भुगतान प्रक्रिया तेजी से पूरी हो रही’ धान की खरीद को लेकर मंडी प्रशासन का दावा है कि इस बार फसल की लिफ्टिंग और भुगतान प्रक्रिया को तेज़ी से पूरा किया जा रहा है ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। हालांकि जब हमारी टीम ने मौके पर पहुंचकर किसानों से बातचीत की, तो हकीकत कुछ अलग ही नजर आई। बल्ल्भगढ़ अनाज मंडी की तस्वीरें… परमल धान की खरीद में भारी दिक्कतें आ रही हैं किसानों ने बताया कि 1509 किस्म के धान की खरीद तो सुचारू रूप से चल रही है, लेकिन परमल धान की खरीद में भारी दिक्कतें आ रही हैं। किसानों का कहना है कि जिन एजेंसियों और मिलर्स को परमल धान की खरीद करनी है, वे अक्सर मंडी में समय पर नहीं पहुंचते। किसानों के मुताबिक, पांच दिनों में सिर्फ दो दिन ही खरीद की जाती है, जबकि बाकी तीन दिन उन्हें मंडी में बेकार इंतजार करना पड़ता है। कई किसानों ने शिकायत की कि मंडी में खरीद प्रक्रिया में देरी से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसके अलावा अचानक मौसम बदलने और बारिश की संभावना के कारण उन्हें अपनी फसल को सुरक्षित रखना भी मुश्किल हो जाता है। 96 हजार क्विंटल 1509 धान मंडी में पहुंचा इस संबंध में अनाज मंडी मार्केट कमेटी सचिव सचिन इंद्रपाल ने बताया कि अब तक 96 हजार क्विंटल 1509 धान और लगभग 95 हज़ार क्विंटल परमल धान मंडी में आ चुका है। उन्होंने कहा कि इस साल किसानों को सरकार की ओर से दिए गए एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) के रेट से संतुष्टि है और किसान अपनी फसल बेचने को लेकर उत्साहित हैं।

Haryana

पलवल में युवा खिलाड़ियों को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ:पढ़ाई और खेलों पर ध्यान देने की अपील, गलत संगत का शिकार न हों

पलवल जिला पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने किठवाड़ी गांव में युवा खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। यह पहल पुलिस के व्यापक नशा मुक्ति अभियान का हिस्सा है, जिसके तहत युवाओं को पढ़ाई और खेलों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिला पुलिस द्वारा गठित यह नशा मुक्ति टीम औद्योगिक इकाइयों, शिक्षण संस्थानों और गांवों में घर-घर जाकर युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक कर रही है। इसी कड़ी में, टीम प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र कुमार ने किठवाड़ी गांव में युवा खिलाड़ियों से संवाद किया। नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है निरीक्षक राजेंद्र कुमार ने इस अवसर पर कहा कि पुलिस और आमजन के सहयोग से ही नशे जैसी बुराई पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला के निर्देश पर जिला पुलिस नशाग्रस्त युवाओं के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए उनका इलाज करवा रही है, जबकि नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूर रहकर पढ़ाई और खेलों में अपने परिवार, प्रदेश और देश का नाम रोशन करें। निरीक्षक कुमार ने नशाग्रस्त युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा छोड़ने के लिए मजबूत इरादों, आत्मविश्वास और खुद पर भरोसे की आवश्यकता होती है। नशा छोड़ने में परिवार का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण राजेंद्र कुमार ने यह भी बताया कि नशा छोड़ने में परिवार का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। परिवार के सदस्यों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि नशा छोड़ चुके युवा दोबारा गलत संगत का शिकार न हों। पुलिस ऐसे युवाओं की पहचान कर उनका इलाज करवाकर उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास कर रही है। आमजन से अपील की गई है कि किसी भी असामाजिक तत्व या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत डायल 112 पर दें।

Haryana

हरियाणा कैबिनेट की बैठक शुरू: PM दौरे को लेकर होगी चर्चा, सोनीपत आएंगे मोदी; मीटिंग में रखे जाएंगे ये मुद्दे

चंडीगढ़ के हरियाणा सिविल सचिवालय में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक शुरू हो चुकी है।

Haryana

फरीदाबाद में तेज रफ्तार कार ने बुजुर्ग को कुचला:बेकाबू होकर चाय की रेहड़ी पर चढ़ी, लोगों ने ड्राइवर को पकड़ा

फरीदाबाद के एनआईटी-3 क्षेत्र में रविवार की तड़के एक सड़क हादसे में चाय की रेहड़ी लगाने वाले एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अजय महतो के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे और फरीदाबाद के एनआईटी-3 में अपने परिवार के साथ रहते थे। वह पिछले कई वर्षों से प्राची अस्पताल के बाहर चाय की रेहड़ी लगाकर अपना जीवनयापन कर रहे थे। रविवार की सुबह करीब तीन बजे अजय महतो रोजाना की तरह अपनी रेहड़ी लगाने की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने चाय का सामान रेहड़ी पर रख ही रहा था कि तभी सामने से तेज रफ्तार कार ने बेकाबू होकर पहले उनकी रेहड़ी को जोरदार टक्कर मारी और फिर उन्हें कुचल दिया। इस हादसे में अजय महतो की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर से रेहड़ी भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।। कार ड्राइवर को पुलिस के हवाले किया घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत आरोपी कार ड्राइवर को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही एसजीएम नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बादशाह खान अस्पताल के शवगृह में भेज दिया। मृतक के बेटे लक्ष्मण महतो ने बताया कि उनके पिता हर दिन सुबह जल्दी उठकर मेहनत से अपना काम करते थे, लेकिन तेज रफ्तार वाहन चालक की लापरवाही ने उनका सब कुछ छीन लिया। थाना एसजीएम नगर प्रभारी रणवीर मलिक ने बताया कि कार चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है

Haryana

Haryana: 30 अक्तूबर तक वन स्कूल पोर्टल पर छात्रवृत्ति डेटा अपडेट करने के आदेश, छात्रवृत्ति वितरण की तैयारी तेज

विद्यालय शिक्षा निदेशालय, हरियाणा ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।

Haryana

डूसू अध्यक्ष हरियाणवी रंग में, खंडवा पहने नजर आए:RSS की ड्रेस में ट्रोल हुए थे बहादुरगढ़ निवासी आर्यन, अब मानसिक स्वास्थ्य पर करेंगे वॉकाथॉन

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) के अध्यक्ष आर्यन मान इन दिनों अपने नए अंदाज और सक्रिय कार्यों को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। हाल ही में दशहरा पर्व के दौरान वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की ड्रेस यानी गणवेश में नजर आए थे, जिसके बाद सोशल मीडिया पर कई इंफ्लुएंसरों ने उन्हें ट्रोल किया था। लेकिन अब आर्यन मान हरियाणवी लुक में नजर आ रहे हैं और इस बार उन्हें तारीफें मिल रही हैं। दरअसल, आर्यन मान ने हाल ही में सिर पर खंडवा बांधे हुए अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। उनकी यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। यूजर्स उनकी इस हरियाणवी पहचान को सराह रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं कि “खंडवे में आर्यन मान बहुत अच्छे लग रहे हैं।” कई लोग इसे हरियाणा की संस्कृति और गर्व का प्रतीक बता रहे हैं। मान बोले-सपनों की कोई सीमा नहीं होती इसी पोस्ट के साथ आर्यन मान ने फेसबुक पर लिखा “हरियाणा का एक छात्र भी बन सकता है डूसू अध्यक्ष! अगर नेतृत्व करने की इच्छा और हिम्मत हो, तो कुछ भी असंभव नहीं। यह गर्व का उदाहरण है कि सपनों की कोई सीमा नहीं होती- न राज्य की, न सरहद की। हरियाणा से दिल्ली विश्वविद्यालय के दिल तक- सब कुछ संभव है!” उनकी यह बात छात्रों के दिल को छू रही है और हरियाणा सहित देशभर के युवाओं को प्रेरित कर रही है। अब चुनावी वादों को पूरा करने पर फोकस बहादुरगढ़ (हरियाणा) के रहने वाले आर्यन मान न केवल अपनी सादगी और जमीनी जुड़ाव के लिए जाने जाते हैं, बल्कि अब वे अपने चुनावी वादों को पूरा करने की दिशा में भी कदम बढ़ा रहे हैं। उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि छात्रों के लिए मेट्रो पास रियायती दरों पर उपलब्ध कराए जाएंगे। इस दिशा में कदम उठाते हुए उन्होंने हाल ही में मेट्रो से सफर किया और कहा कि “छात्रों की सुविधा हमारी प्राथमिकता है।” उन्होंने यह भी बताया कि कैंपस तक की दूरी केवल एक स्टेशन की है, जिससे छात्रों को आसानी से लाभ मिल सकेगा। डीयू में करेंगे मेंटल हेल्थ पर वॉकाथॉन अब आर्यन मान और उनकी टीम एक नए सामाजिक अभियान की तैयारी में हैं। एबीवीपी के नेतृत्व वाला दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने और छात्रों को इस विषय पर खुलकर बात करने के लिए प्रेरित करने हेतु एक मेंटल हेल्थ वॉकाथॉन आयोजित कर रहा है। यह वॉकाथॉन 14 अक्टूबर को शाम 4 बजे आर्ट्स फैकल्टी में होगा। इस अवसर पर आर्यन मान ने छात्रों से अपील की है- “आइए, एक स्वस्थ मन और मजबूत कैंपस समुदाय के लिए साथ चलें।” छात्रों और शिक्षकों दोनों ने इस पहल का स्वागत किया है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स कह रहे हैं कि “आर्यन मान सिर्फ वादे नहीं कर रहे, उन्हें निभा भी रहे हैं।” सीएम नायब सैनी से भी मिले आर्यन, मिली बधाई डूसू प्रधान आर्यन ने पिछले दिनों सीएम नायब सैनी से भी चंडीगढ़ स्थित संत कबीर कुटीर में मुलाकात की। इस दौरान सीएम सैनी ने बधाई देते हुए उन्हें कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि वे छात्रों में देशभक्ति, समाज सेवा और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाते हुए, युवाशक्ति को राष्ट्र शक्ति में परिवर्तित करने में अपना सक्रिय योगदान देंगे।

Scroll to Top