Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

अभयन

Haryana

CM के आगमन से पहले फतेहाबाद DMC का कार्यभार छीना:अतिक्रमण हटाओ अभियान से आए थे सुर्खियों में; बीजेपी जिलाध्यक्ष की भी नहीं मानी

फतेहाबाद में सीएम नायब सैनी के आगमन से पहले एचसीएस अधिकारी संजय बिश्नोई से जिला नगर आयुक्त (DMC) का अतिरिक्त कार्यभार वापस ले लिया गया है। संजय बिश्नोई जिले में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने के चलते सुर्खियों में आए थे। उनके नेतृत्व में फतेहाबाद शहर, टोहाना, भूना में दुकानों के बाहर शेड और अवैध निर्माण तोड़ा गया था। संजय बिश्नोई पूर्व सीएम स्व.भजनलाल परिवार के रिश्तेदार हैं। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान उन पर बीजेपी जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा की भी नहीं मानने के आरोप लगे थे। 30 अक्टूबर को फतेहाबाद आएंगे सीएम जानकारी के मुताबिक, 30 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी फतेहाबाद आएंगे। यहां वे सरदार पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाएंगे। इसको लेकर तैयारियां की जा रही हैं। सरकार की ओर से जारी आदेश की कॉपी फतेहाबाद-सिरसा के डीटीओ बने रहेंगे 2019 बैच के एचसीएस अधिकारी संजय बिश्नोई फतेहाबाद और सिरसा के जिला परिवहन अधिकारी (DTO) भी हैं। साथ ही वह पिछले दो साल से अधिक समय से डीएमसी का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाल रहे थे। हालांकि, उनके पास दोनों जिलों के डीटीओ के चार्ज बने रहेंगे। पूर्व विधायक के इशारे पर काम करने के आरोप संजय बिश्नोई पर उनके रिश्तेदार पूर्व विधायक दुड़ाराम के इशारों पर काम करने के आरोप लगते रहे हैं। विपक्षी दलों के नेता और विभिन्न व्यापारिक संगठन उन पर ऐसे आरोप लगाते रहे हैं। 2 अक्टूबर को दशहरे के दिन फतेहाबाद शहर के बाजार दोपहर 12 बजे तक बंद रखकर व्यापारी संगठनों ने रोष जताया था। उस दौरान भी डीएमसी संजय बिश्नोई के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगे थे।

Haryana

सीएम सैनी ने दिवाली पर दी शुभकामनाएं: कहा-लोकल फॉर वोकल अभियान को बनाएं मजबूत, स्वदेशी उत्पादों को दें बढ़ावा

हरियाणा सरकार ने दीपावली के पर्व पर देश और प्रदेश के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।

Haryana

धड़कन रुकने पर सीपीआर से बच सकती है जान:पानीपत रेडक्रॉस सोसाइट ने चलाया जागरूकता अभियान, बच्चों को सिखाई जीवन रक्षक विधि

पानीपत में कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) जैसी जीवन रक्षक तकनीक के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला रेडक्रास सोसाइटी द्वारा 13 से 17 अक्टूबर तक सीपीआर जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव गौरव राम करण ने बताया कि सड़क हादसे या किसी आकस्मिक स्थिति में यदि व्यक्ति की सांस या धड़कन रुक जाए तो तत्काल सीपीआर देकर उसकी जान बचाई जा सकती है। यह कार्यक्रम स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देशानुसार तथा भारतीय रेडक्रास सोसाइटी हरियाणा के मार्गदर्शन में संचालित है। स्कूल और कॉलेजों में बच्चों को दिया जा रहा प्रशिक्षण जिला प्रशिक्षण अधिकारी हरमेश चंद ने बताया कि स्कूलों और कॉलेजों में सीपीआर प्रशिक्षण शिविर लगाए जा रहे हैं। सेंट जॉन एम्बुलेंस के प्रवक्ताओं सोनिया शर्मा, नीरज सैनी और प्रदीप ने आर्य भाल भारती पब्लिक स्कूल, एपीआईआईटी एसडी इंडिया कॉलेज, सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अलीपुर नैन में विद्यार्थियों व शिक्षकों को डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से सीपीआर सिखाया। किसी व्यक्ति की सांस या धड़कन बंद हो जाए तो यह करें हरमेश चंद ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति की सांस या धड़कन बंद हो जाए तो उसे सख्त सतह पर लिटाकर छाती के मध्य भाग पर प्रति मिनट 100 से 120 बार दबाव देना चाहिए। हर दबाव में छाती एक-तिहाई भाग तक नीचे जाए और फिर सामान्य स्थिति में ऊपर उठे। यह प्रक्रिया तब तक जारी रखनी चाहिए जब तक कि मरीज में सांस लेने के लक्षण न दिखें या चिकित्सकीय सहायता न मिल जाए। उन्होंने कहा कि सीपीआर का ज्ञान प्रत्येक नागरिक के लिए आवश्यक है ताकि आपात स्थिति में तुरंत और प्रभावी सहायता दी जा सके। इस जागरूकता अभियान का उद्देश्य लोगों को प्रशिक्षित कर समाज में ऐसी जागरूकता फैलाना है। जिससे कोई भी संकट के समय दूसरों की जिंदगी बचाने में सक्षम हो सके।

Haryana

सोनीपत में KMP एक्सप्रेसवे से हटाए अवैध ढ़ाबे-स्टॉल:पुलिस ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान; यातायात सुगम होगा, चेतावनी दी गई

सोनीपत पुलिस ने आज KMP (कुंडली-मानेसर-पलवल) हाईवे पर KMP टोल प्लाजा के नजदीक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस अभियान में हाईवे के किनारे बने अवैध टी स्टॉल, ढाबे और अन्य अस्थाई निर्माणों को हटाया गया। इससे यातायात व्यवस्था सुचारू हो सके। पुलिस ने अतिक्रमण करने वालों को भविष्य में कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। पुलिस के अनुसार, हाईवे पर अवैध रूप से लगे ढाबों और स्टॉलों के कारण अक्सर ट्रैफिक जाम लगता था और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था। इस कार्रवाई से हाईवे पर यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने में मदद मिलेगी। पुलिस आयुक्त ममता सिंह और पुलिस उपायुक्त ट्रैफिक नरेंद्र कादयान के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे यातायात व्यवस्था को बाधित करने वाले किसी भी प्रकार के अवैध अतिक्रमण को बढ़ावा न दें। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि भविष्य में हाईवे पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Haryana

Haryana: मतदाता सूचियों में धांधली का आरोप, हरियाणा कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान शुरू, एक महीना चलेगा

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एचपीसीसी) ने मतदाता सूचियों में कथित धांधली और चुनाव आयोग व भाजपा की मिलीभगत के आरोपों को लेकर राज्यव्यापी हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत कर दी है।

Haryana

Haryana: एनिमिया मुक्त अभियान में हरियाणा ने हासिल किया दूसरा स्थान, पहले पायदान पर रहा ये राज्य

हरियाणा ने एनीमिया मुक्त अभियान में 85.2 अंक प्राप्त कर देश में दूसरा स्थान हासिल किया है।

Haryana

Haryana: कुरुक्षेत्र में सेफ सिटी अभियान में मासूम ने दिखाया साहस, रिश्तेदार चाचा पर लगाया गलत हरकत का आरोप

पुलिस की सेफ सिटी जागरूकता टीम ने थाना सदर पेहवा क्षेत्र के एक गांव के सरकारी स्कूल में बच्चों को गुड टच और बैड टच के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाया।

Scroll to Top