Bhiwani: कुर्सी जाने वाला 130वां संशोधन नहीं होने देंगे पास, विपक्षी दलों को अस्थिर करना चाहती है BJP: हुड्डा
सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला।
सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला।
कैथल शहर के कॉलोनी में 10वीं कक्षा की छात्रा 14 वर्षीय किशोरी से रेप का मामला सामने आया है। एक आरोपी उससे पिछले करीब 8 महीने से बार-बार रेप कर रहा था। जब लड़की इस बात का विरोध करती तो उसके साथ आरोपी द्वारा मारपीट की जाती रही। साथ ही उसे धमकी दे रहा था कि अगर किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। परिजनों को बताया तो शिकायत दी लड़की ने किसी तरह हिम्मत कर इस संबंध में अपने परिवार के सदस्यों को बताया तो परिवार के सदस्य लड़की को लेकर शहर थाना में पहुंचे। इस संबंध में पुलिस ने लड़की के बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट व रेप संबंधी अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। स्कूल में हुई पहचान लड़की ने अपनी शिकायत में बताया कि वह पहले चीका के एक स्कूल में पढ़ती थी। फरवरी माह में उसकी पहचान एक लड़के के साथ हुई। उनकी बातचीत होने लगी। जब वह अकेली घर पर थी तो आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर उसके साथ रेप किया। बाद में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी उसके घर पर कई बार आया और उसके साथ मारपीट करते हुए रेप किया। उसके तंग करने के बाद लड़की ने पुलिस को शिकायत दी है। शहर थाना एसएचओ गीता ने बताया कि पुलिस के पास इस संबंध में शिकायत आई है। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी लड़के के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
झज्जर जिले के गांव बादली में बने 33 केवी पावर हाउस में ब्लास्ट होने का मामला सामने आया है। बादली पावर हाउस में ब्लास्ट के कारण आस पास के कई गावों की बिजली बाधित हो गई। वहीं बिजली निगम के कर्मचारियों के अनुसार दो से तीन घंटे में बिजली सप्लाई बहाल हो पाएगी। बुधवार देर शाम करीब 8 बजे बादली पावर हाउस के 11 केवी इनकमर नंबर 2 की सिटी ब्लास्ट हो गई है। जिसको ठीक करने के लिए बिजली निगम के कर्मचारी काम में जुटे हुए हैं। यह दूसरी बार बादली पावर हाउस में ब्लास्ट हुआ है। बिजली निगम के कर्मचारी ठीक करने में जुटे दरअसल, बादली पावर के अंतर्गत करीब 20 से अधिक गांव आते हैं, जिनमें अलग अलग फीडर के तहत बिजली की सप्लाई होती है और लोगों को सुविधा मिलती है। वहीं पावर हाउस में ब्लास्ट के कारण फिलहाल कई गावों की सप्लाई बाधित हो गई है। वहीं कर्मचारियों की ओर से आसपास के गावों के ग्रामीणों को सूचित किया गया है कि पावर सप्लाई चालू करने में दो से तीन घंटे का समय लगेगा। फिलहाल कर्मचारियों द्वारा बिजली सप्लाई को चालू करने के लिए इनकमर को ठीक किया जा रहा है।
गोहाना पानीपत रोड पर एक फैक्टरी में जनरेटर मैकेनिक की कंप्रैशर के पट्टे में फंसने से मौत हो गई।
सिरसा में शनिवार को बुजुर्ग की हत्या करने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। घटना ओढ़ा थाना क्षेत्र के रत्ताखेड़ा गांव की है। घटना चार दिन पहले की है, जब 60 वर्षीय अमीलाल भाकर की हत्या गांव के ही भीमसेन ने कर दी। दोनों के बीच 10 साल पुराने लेनदेन को लेकर विवाद हुआ। बहस के दौरान भीमसेन ने कुल्हाड़ी से अमीलाल के माथे पर हमला कर दिया। गंभीर चोट के कारण अमीलाल गली में ही गिर गए और वहीं उनकी मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी भीमसेन मौके से फरार हो गया। जब पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटा रही थी, तभी भीमसेन भी वहां मौजूद था। उसकी संदिग्ध बातों के कारण पुलिस उसे थाने ले गई। पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। ओढ़ा थाना प्रभारी ब्रह्म प्रकाश के अनुसार, पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से मामले की जांच की गई। आरोपी भीमसेन पर हत्या का मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
गुरुग्राम की शीतला कॉलोनी स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन शाखा में शनिवार की शाम हथियार के बल पर 8.56 लाख रुपये नकदी और 8.540 किलो सोना लूटने मामले में पुलिस ने तीन आरोपी गिरफ्तार किए हैं।
मनीषा हत्याकांड को लेकर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से नाराज युवाओं का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा।