Haryana: दुष्कर्म मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग लड़की से किया था गलत काम, पुलिस ने यूपी से दबोचा
पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है।
हांसी पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को गुम होने के डेढ़ घंटे के भीतर ढूंढकर उसके परिजनों को सुरक्षित सौंप दिया। बस स्टैंड पुलिस चौकी की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यह सफलता हासिल की। यह घटना मंगलवार शाम करीब 5:15 बजे की है। पुलिस को एक नाबालिग लड़की के गुम होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी और उनकी टीम ने बिना समय गंवाए लड़की की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने तकनीकी संसाधनों और स्थानीय नेटवर्क का उपयोग करते हुए बेहद कम समय में लड़की का पता लगा लिया। लगातार प्रयासों के बाद, टीम ने मात्र डेढ़ घंटे में लड़की को ढूंढ निकाला और उसे सुरक्षित बरामद कर लिया। पुलिस ने लड़की को परिजन को सौंपा बरामदगी के बाद, लड़की को उसके परिजनों को सुरक्षित सौंप दिया गया। परिजनों ने हांसी पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन ने इस उत्कृष्ट कार्य के लिए बस स्टैंड पुलिस चौकी की टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हांसी पुलिस का लक्ष्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना नहीं, बल्कि मानवता की सेवा करना भी है। एसपी ने सभी पुलिसकर्मियों से आमजन की सहायता में तत्पर और संवेदनशील रहने का आह्वान किया। हांसी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी गुमशुदगी या आपात स्थिति की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि तत्काल कार्रवाई कर सहायता पहुंचाई जा सके।
पानीपत में नाबालिग लड़की ने बच्चे को जन्म दिया है। जिला बाल कल्याण समिति (CWC) की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-29 थाना पुलिस ने इस मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। बाल कल्याण समिति के मुताबिक, 7 अक्टूबर को दिन में लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया था। जिसके बाद उसने रात में बच्चे को जन्म दिया। जबकि समिति के सदस्यों का इसकी जानकारी मिली तो, उन्होंने सिविल अस्पताल पहुंचकर नाबालिग से पूछताछ की। दस्तावेजों की जांच में लड़की की उम्र 18 वर्ष से कम पाई गई। इसके 3 दिन बाद समिति ने थाना सेक्टर-29 पुलिस को लिखित शिकायत दी, जिस पर मामला दर्ज किया गया। लड़की और नवजात दोनों सुरक्षित समिति के अध्यक्ष केदार ने बताया कि नाबालिग के अधिकारों की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करने के लिए सभी कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं। लड़की और नवजात दोनों सुरक्षित हैं और उन्हें उचित चिकित्सा सुविधा प्रदान की जा रही है। थाना सेक्टर-29 प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि मामला अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया गया है और जल्द ही इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कैलाश गांव की रहने वाली 17 वर्षीय नेहा नहर में छलांग लगा दी।
महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डा परिसर में पहुंचे सीएम नायब सिंह सैनी ने एयर शो का शुभारंभ किया।
पलवल के सदर थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की घर से लापता हो गई है। लड़की की मां ने सदर थाना में आज यानी बुधवार को शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि वह एक गरीब मजदूर महिला हैं। उन्होंने बताया कि जब बेटी शाम तक घर नहीं लौटी, तो परिवार को चिंता हुई। परिजनों ने गांव और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला। घटना 31 अगस्त की दोपहर करीब 2 बजे की है। मां ने पुलिस से बेटी की तलाश करने की गुहार लगाई है। उन्होंने किसी पर सीधा आरोप नहीं लगाया है। हालांकि, उन्होंने बेटी के साथ किसी अप्रिय घटना की आशंका जताई है। सदर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीम लड़की की तलाश में जुटी है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द ही नाबालिग को ढूंढ़कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।पुलिस मामले की जांच कर रही है और लड़की को खोजने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
डेरा सच्चा सौदा में नाबालिग बच्ची की कथित अवैध हिरासत को लेकर पिता हाईकोर्ट पहुंचा।
हरियाणा में युवक और युवती ने पहले होटल में कमर बुक करवाया और फिर उसी कमरे में सुसाइड कर लिया।