झज्जर में महिला की हत्या: बेरी के पाना हिंदयान में बेटे ने मां पर किया तेजधार हथियार से हमला, गले पर किया वार
झज्जर के बेरी उपमंडल के पाना हिंदयान गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।
झज्जर के बेरी उपमंडल के पाना हिंदयान गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।
गुरुग्राम के गांधी नगर में शराब पार्टी के दौरान झगड़ा होने पर दोस्त को तीसरी मंजिल से धक्का देकर हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। पकड़े गए आरोपी की पहचान उमेश कुमार (उम्र-19 वर्ष, शिक्षा 8वीं) निवासी गांव कोड़ही, जिला अम्बेडकर नगर (उत्तर-प्रदेश) के रूप में हुई है। 15 अगस्त को पटौदी रोड चौकी पुलिस को हत्या की सूचना मिली थी। पुलिस को दी शिकायत में मृतक पप्पू के भाई अनिल ने बताया था कि उसका छोटा भाई निवासी मरहरा, जिला अम्बेडकर नगर (उत्तर-प्रदेश) अपने दोस्त राजेश व उमेश के साथ मकानों में POP करने का काम करता था व उन्हीं के साथ रहता था। 14 अगस्त की रात खाने को लेकर उमेश का इसके भाई पप्पू (मृतक) के साथ लड़ाई झगड़ा हो गया था। मारपीट की, ईंट से मारा, फिर धक्का दे दिया उनके साथी राजेश ने इनका बीच-बचाव कराके छुड़वा दिया था। कुछ समय बाद इसका भाई पप्पू (मृतक) तीसरी मंजिल से ग्राउंड फ्लोर पर गया तो उमेश ने उसके पीछे जाकर इसके भाई पप्पू के साथ मारपीट की और ईंट व पत्थर से चोंटें मारकर इसके भाई की हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने उमेश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। हत्या के बाद उत्तर प्रदेश और बिहार में छिपता रहा आरोपी से प्रारम्भिक पूछताछ में पता चला कि वे दोनों मकान नम्बर-9, गांधीनगर में POP का काम कर रहे थे व उसी मकान में रहते थे। रात के समय करीब 10 बजे पप्पू कुमार से खाना बिखर गया था। खाना बिखर जाने की बात को लेकर इन दोनों के बीच झगड़ा हो गया और इसने तैश में आकर पप्पू कुमार को तीसरी मंजिल से धक्का दे दिया। जिससे पप्पू कुमार ग्राउंड फ्लोर पर जा गिरा और उसकी मृत्यु हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद वह भाग गया और पुलिस से छुपने के लिए उत्तर-प्रदेश व बिहार में विभिन्न स्थानों पर छुपता रहा।
एसटीएफ करनाल की टीम ने बदमाश दीपक उर्फ भांजा हत्याकांड में शार्प शूटर गांव गुढ़ा के राहुल को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है।
दहेज हत्या के दोषी पति को कोर्ट ने 10 साल कैद की सजा सुनाई है।
पलवल जिले में हथीन थाना पुलिस ने मजदूर की हत्या में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गांव में ही छिपा हुआ था। जहां पुलिस ने सोमवार को उसे पकड़ लिया। मृतक की पत्नी ने चार दिन पूर्व गांव के तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि मजदूरी के पैसे मांगने पर आरोपियों ने हत्या की। अन्य दो आरोपियों की पुलिस अभी भी तलाश कर रही है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है। गांव के ही तालाब में मिला था शव पलवल के कानौली गांव में 4 सितंबर को गांव के ही अशोक का शव मिला था। वह गांव में किसानों के खेतों में मजदूरी करता था। शव मिलने के बाद मृतक की पत्नी कविता ने मुकदमा दर्ज कराया था। गांव के ही हुकमलाल, मंगत और बीर सिंह अशोक की हत्या में आरोपी है। कविता का कहना है कि अशोक, हुकमलाल के खेत में मजदूरी करन गया था। मजदूरी के पैसे मांगे तो दी गालियां 31 अगस्त को जब अशोक ने हुकमलाल से मजदूरी के पैसे मांगे, तो उसने जातिसूचक गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। अशोक ने इसकी शिकायत गांव के सरपंच से भी की थी। 3 सितंबर को शाम करीब 6 बजे हुकमलाल, मंगत और बीर सिंह, अशोक को घर से बुलाकर तालाब की तरफ ले गए। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। शराब पिलाकर की थी हत्या आरोपियों ने अशोक को शराब पिलाई और उसकी हत्या कर शव तालाब में फेंक दिया। जब अशोक देर रात तक घर नहीं लौटा, तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। अगली सुबह तालाब के किनारे उसके सूखे हुए कपड़े और चप्पल मिली, जबकि रात में बारिश हुई थी। परिवार ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। अगले दिन तालाब में उसका शव मिला। दो अब भी फरार हथीन डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस ने एक नामजद आरोपी मंगत सिंह उर्फ लालचंद को गिरफ्तार कर लिया है। हुकमलाल और बीर सिंह अभी भी फरार है। पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। जल्दी ही दोनों पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
हरियाणा के युवक की अमेरिका में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई।
हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस लॉकअप में आत्महत्या कर ली।
राकेश वर्मा की हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी मृतक के रूम मेट थे।
करीब 10 दिन से लापता चल रहे हरियाणा के नूंह के नामी गिरामी डॉ. विनोद गोयल हत्याकांड का पुलिस ने शनिवार को पर्दाफाश हो गया।
नूंह जिले के पुन्हाना शहर में एक निजी क्लिनिक चलाने वाले नामचीन डॉक्टर रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गया। गुमशुदा डॉक्टर के छोटे भाई ने इसकी शिकायत सिटी थाना पुलिस दी जिसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर डॉक्टर की तलाश शुरू कर दी है। वहीं पुन्हाना शहर थाना प्रभारी का कहना है कि इस मामले में अभी कोई जानकारी नहीं है। वहीं डाक्टर के भाई देवेंद्र ने हत्या किए जाने की आशंका जाहिर की है। 29 अगस्त को हुए थे गायब पुलिस को दी शिकायत में देवेन्द्र गोयल निवासी वार्ड नंबर 8 काशी चौक पुन्हाना ने बताया कि 59 वर्षीय डॉ विनोद गोयल ब्राह्मण मोहल्ले में अपने निजी मकान में रहते है तथा पंजाबी बारात घर के सोने गोयल नर्सिंग होम के नाम से अपना निजी क्लिनिक चलाते है। बीती 29 अगस्त की रात्रि को डॉ. विनोद गोयल रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गए। अपने स्तर पर काफी तलाश किया लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। क्लिनिक के सामने रहने वाले व्यक्ति पर हत्या का आरोप वहीं, सोशल मीडिया तेजी से डॉ. विनोद गोयल की हत्या की पोस्ट डाली जा रही है। जिसमें बताया जा रहा है, उनके क्लिनिक के सामने रहने वाले उनके दोस्त ने ही उनकी हत्या की है। बताया जा रहा है कि दोनों में लेनदेन को लेकर कोई विवाद हुआ ,जिसके बाद डॉक्टर की हत्या कर शव को गंगा में फेंक दिया। हालांकि पुलिस ने अभी इस तरह के किसी दावे पुष्टि नहीं है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने जब डॉक्टर विनोद के साथी को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की तो उसने पूरा सच पुलिस को बता दिया। फिलहाल सोशल मीडिया पर लगातार डॉ. विनोद का फोटो लगाकर लोग उनकी हत्या पर दुःख जता रहे हैं। पुन्हाना शहर थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अभी तक डॉक्टर का कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस जांच में जुटी हुई है