रन फॉर यूनिटी: फतेहाबाद में सीएम नायब सैनी ने दिखाई हरी झंडी और खुद भी दौड़े, बोले- आज भारत एकजुट है
पूर्व उपप्रधानमंत्री और लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर फतेहाबाद में भव्य ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया।
पूर्व उपप्रधानमंत्री और लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर फतेहाबाद में भव्य ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया।
सफीदों विधानसभा से भाजपा विधायक रामकुमार गौतम के सिस्टम पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपी को लेकर पूछे गए सवाल पर कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा बचते नजर आए।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (पीएम-किसान) में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है।
अल्फा सिटी में स्थित म्यूजिक कंपनी के कार्यालय पर सुबह 5:00 बजे बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी।
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार सुबह अंबाला के एयरफोर्स स्टेशन पहुंचेंगीं।
70 वर्षीय बुजुर्ग का करीब पांच दिन पुराना शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। बुजुर्ग के शव को कुत्तों ने नोचा था।
लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (लुवास) ने ऐसा मॉड्यूल विकसित किया है।
सोनीपत में एक नव विवाहित युवती ने अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस को दी शिकायत में उसने कहा कि उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का दबाव भी डाला जा रहा है। पुलिस ने थाना मोहाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रोहट गांव की एक युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी अनिल के साथ गत 18 अगस्त को हुई थी। शादी में उसके माता-पिता ने 20-22 लाख रुपए खर्च किए थे। साथ ही गाड़ी के लिए 5 लाख रुपए नकद दिए थे। विवाहिता का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही उसके पति और ससुराल वाले दहेज के तौर पर गाड़ी, सोने के जेवरात और अन्य आभूषणों की मांग करने लगे। दहेज के लिए किया प्रताड़ित उसने बताया कि जब उसने और उसके परिवार वालों ने और अधिक दहेज देने से मना किया तो उसके पति और ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट, गाली-गलौज और बुरा व्यवहार करना शुरू कर दिया। महिला का कहना है कि उसका ससुर उस पर बुरी नजर रखता है और मौका पाकर उसे गलत तरीके से छूने और पकड़ने की कोशिश करता है। पति नशे में करता है मारपीट उसने यह भी आरोप लगाया है कि उसका पति शराब के नशे में उसके साथ जबरदस्ती अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता है और जब वह इस बात का विरोध करती है तो वह उसके साथ बुरी तरह मारपीट करता है। उसके आरोप हैं कि उसके पति और ससुराल वालों ने उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने के लिए फैमिली कोर्ट छत्तीसगढ़ में उसके खिलाफ तलाक का मुकदमा दायर किया हुआ है। पुलिस ने दर्ज किया मामला नव विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति अनिल व अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 85, 115(2), 316(2), 74, 351(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सुशील पहलवान को झज्जर पुलिस अगले सप्ताह प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी।
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ से विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा छठ पूजा के लिए बनाए गए छठ घाटों का निरीक्षण तैयारियों का जायदा लिया। इस मौके पर उनके साथ निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे। सरकार करा रही है तैयारियां विधायक मूलचंद शर्मा ने कहा कि पहली बार सरकार छठ घाट पर सभी प्रकार की तैयारियां करा रही है। इसको लेकर उन्होंने विभिन्न घाट पर जाकर तैयारियों का जायजा लिया है। उन्होंने कहा कि कल से शुरू होने छठ पर्व पर इस बार का नजारा अलग ही देखने को मिलेगा। सभी घाट पर तैयारियों को पूरा कर लिया गया है,सभी पर पर्याप्त पानी की व्यवस्था की गई है। घाट पर आने जाने के लिए भी सुगम रास्ते और साफ-सफाई की व्यवस्था की गई है। 2027 तक नही होगी सीवर-पानी की समस्या मूलचंद शर्मा मे कहा कि बल्लभगढ़ विधानसभा के लिए 54 करोड़ रूपए के विकास कार्यों के लिए टेंडर निकल चुके है। इन विकास कार्यों को तेज गति के साथ पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 2027 तक बल्लभगढ़ को पूरी तरह से सड़क -सीवर और पानी निकासी की समस्या से पूरी तरह से निजात मिल जाएगी। बल्लभगढ़ से निकलकर दिल्ली-मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेस की तरफ जाने वाले रोड़ को जल्द ही शुरू किया जाएगा। कुछ ही समय में उसका निमार्ण पूरा हो जाएगा और लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी।