Haryana: कैबिनेट ने दी अहम प्रस्तावों को मंजूरी, जन विश्वास अध्यादेश, महिला रोजगार और जेल नियमों में संशोधन
कैबिनेट बैठक में सैनी सरकार ने कई अहम फैसले लिए।
कैबिनेट बैठक में सैनी सरकार ने कई अहम फैसले लिए।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक शुरू
चंडीगढ़ के हरियाणा सिविल सचिवालय में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक शुरू हो चुकी है।
रुमल हत्याकांड में तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ अब भी खाली हैं।
मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा देश का ग्रोथ इंजन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया, मेक फॉर वर्ल्ड संकल्प को सिद्ध करने में हरियाणा अन्य राज्यों के सामने उदाहरण पेश करेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 अक्टूबर को हरियाणा दौरे के कार्यक्रम को लेकर बुलाई गई हरियाणा कैबिनेट मीटिंग को शैड्यूल में बदलाव किया गया है। पहले यह मीटिंग मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 9 अक्टूबर को दिल्ली के हरियाणा निवास में कैबिनेट मीटिंग बुलाई थी लेकिन अब 11 अक्टूबर को हरियाणा सचिवालय में होगी। नायब सैनी सरकार के एक साल पूरा होने पर इसके लिए सोनीपत में कार्यक्रम रखा गया है। यहां PM मोदी चीफ गेस्ट होंगे। अब कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि दिल्ली में होने वाली विधायक दल की मीटिंग के समय भी बदलाव हो सकता है। जिसमें यह तय किया जाएगा कि PM से किन प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन व शिलान्यास कराया जाए। विदेश दौरे पर है CM नायब सैनी हरियाणा CM सैनी फिलहाल जापान दौरे पर हैं। बताया जा रहा है कि वे 8 अक्टूबर को भारत लौटेंगे। पहले उन्हें 11 अक्टूबर को जापान से लौटना था, लेकिन PM का दौरा फाइनल होने के बाद दौरे में बदलाव हुआ है। पीएम के हाथों जारी हो सकती है लाडो किश्त चर्चा है कि PM हरियाणा सरकार की 2100 रुपए महीने वाली लाडो लक्ष्मी योजना की पहली किस्त भी महिला लाभार्थियों को अपने हाथों से दें सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगस्त 2014 से लेकर अब तक 16 बार हरियाणा का दौरा कर चुके हैं। अब यह उनका 17वां दौरा होगा।
कुरुक्षेत्र के पिहोवा में रुमल हत्याकांड के 3 दिन बीतने के बाद भी चारों हत्यारे पुलिस की पहुंच से बाहर हैं। इस बीच कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी आज मलिकपुर गांव में रुमल के दुखी परिवार से मुलाकात करेंगे। बेदी पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी लेंगे। साथ ही केस का स्टेटस भी पता करेंगे। 3 दिन बाद भी सुराग नहीं शुक्रवार रात करीब 10 बजे भट्ट माजरा-टीकरी गांव के बीच संधु फॉर्म के पास रुमल की चाकू मारकर बर्बरता से हत्या कर दी गई थी। CIA-1 और थाना सदर पिहोवा की टीमें मामले की जांच में जुटी है। साइबर सेल की मदद से डिजिटल ट्रेल्स तलाशे जा रहे हैं। फिर भी हत्यारों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। बेदी से न्याय की गुहार रुमल अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला था। पीड़ित परिवार कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी से न्याय की गुहार लगाएंगे। परिवार का कहना है कि रुमल की किसी से कोई दुश्मनी और रंजिश नहीं है। हमलावरों ने सिर्फ रुमल को निशाना बनाया। रुमल के मरने तक हत्यारे उस पर चाकू से वार करते रहे। उसके नीचे सड़क पर गिरने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। बुधवार तक का टाइम पुलिस ने जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए परिवार से बुधवार तक का टाइम मांगा था। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे रुमल के परिजन, ग्रामीण और रिश्तेदारों ने नेशनल हाईवे 152 पर मलिकपुर गांव के बस अड्डे पर जाम लगा दिया था। DSP निर्मल ने उनसे 6 दिन में पूरी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था।
फैशन शो में छात्रों ने स्थानीय शिल्प और आधुनिक तकनीकों के मिश्रण से तैयार किए गए फुटवेयर डिज़ाइनों को विशेष रूप से प्रदर्शित किया।
ऊर्जा परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर से भाजपा प्रदेश नेतृत्व को घेरा है।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राज्य सरकार के 12 मंत्रियों, सांसद व विधायकों को जिला मुख्यालय व उपमंडल स्तर पर ध्वजारोहण की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि मंत्रिमंडल के सबसे वरिष्ठ मंत्री अनिल विज को ध्वजारोहण का दायित्व नहीं सौंपा गया।