Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

कय

Haryana

दहेज की बलि चढ़ी नवविवाहिता: अभी शादी को हुए थे 10 महीने, ससुरालजनों की प्रताड़ना से तंग आकर किया सुसाइड

दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर एक नवविवाहिता ने सुसाइड कर लिया। अभी महिला की शादी को महज 10 माह हुए थे।

Haryana

Haryana: सरपंच चुनाव का सुप्रीम कोर्ट में हुआ फैसला, हारा हुआ प्रत्याशी जीता, जानें क्या था मामला?

ढाई साल की कानूनी लड़ाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने मोहित मलिक को विजेता घोषित कर दिया। सरपंच चुनाव का मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा था।

Haryana

Cm Nayab Saini Hoist Flag In Rohtak Of Haryana – Amar Ujala Hindi News Live – रोहतक में Cm नायब सिंह सैनी ने किया ध्वजारोहण:बोले

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रोहतक के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। समारोह से पहले उन्होंने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय परिसर में स्थित युद्ध स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि प्रदेश को अपराध और अपराधियों से आजादी दिलाकर रहूंगा। मेरी कथनी और करनी एक है। कानून तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस हेल्पलाइन 112 पर कॉल करने पर 7 सेकंड में सहायता पहुंचती है और अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले घोषित 217 संकल्पों में से 41 पूरे हो चुके हैं और इस साल 90 संकल्प पूरे किए जाएंगे। पिछले 10 वर्षों में बिना पर्ची-खर्ची के 1.80 लाख युवाओं को नौकरी दी गई, जिसमें तीसरे कार्यकाल में 30 हजार नौकरियां शामिल हैं। हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के माध्यम से कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं और 5 हजार युवाओं को विदेश में रोजगार दिलवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि फरीदाबाद और करनाल को स्मार्ट सिटी बनाया जा रहा है, जबकि गुरुग्राम, सोनीपत और पंचकूला में मेट्रो का आधारभूत ढांचा विकसित किया जा रहा है। महिलाओं को पंचायतों में 50% भागीदारी, 500 रुपये में गैस सिलिंडर, और स्टार्टअप के लिए 12 दिन में ऑनलाइन स्वीकृति जैसी योजनाएं लागू की गई हैं। खरखौदा में मारुति का सबसे बड़ा प्लांट स्थापित हो रहा है और हर दूसरी कार हरियाणा में बन रही है। 2 हजार कॉलोनियों को वैध किया गया और स्वामित्व योजना के तहत किरायेदार व्यापारियों को दुकानों का मालिक बनाया गया। मुख्यमंत्री ने हरियाणा की वीरता का जिक्र करते हुए कहा कि 1962, 1971 और कारगिल युद्ध में हरियाणवी जवानों ने साहस दिखाया। आजाद हिंद फौज में 2,715 जवानों में से 715 पुराने रोहतक से थे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘लोकल फॉर वोकल’ मंत्र को अपनाने और स्वदेशी के जरिए आत्मनिर्भर भारत बनाने का आह्वान किया। संबोधन के अंत में उन्होंने कविता की चार पंक्तियों के साथ अपनी बात समाप्त की।समारोह में भव्य परेड, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, और पुलिस के हैरतअंगेज प्रदर्शन ने सभी का मन मोह लिया।

Haryana

पुलिस ने सुलझाई ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री: तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, राइस मिल के चौकीदार की हत्या का मामला

राइस मिल के पास चौकीदार की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Haryana

Haryana: तीन बच्चों की मां ने किया सुसाइड, पंखे से बांधी साड़ी, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

मानसिक रूप से परेशान महिला ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। महिला नेपाल की रहने वाली बताई जा रही है।

Haryana

Haryana: शोर मचाया तो नाइजीरियन आ जाएगा… उंगलियां काट देगा, शिमला किडनैपिंग से छुटे अंगद ने क्या बताया?

छात्र ने बताया कि जब वह आरोपी की गिरफ्त में था तो बहुत दहशत में था। छात्र ने बताया कि अपहरणकर्ता धमकी देता था कि शोर मचाया तो नाइजीरियन आ जाएगा और उंगलियां काट देगा।

Haryana

Sirsa Crime: कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर महिला का बनाया अश्लील वीडियो, फिर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

महिला की अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करते हुए दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Haryana

फर्जी वोटर मामला: चौटाला का सवाल, लोकसभा चुनाव से पहले क्यों नहीं हुई वोटर लिस्ट की सफाई? अब बिहार में आई याद

दुष्यंत चौटाला ने फर्जी वोटर मामले के मुद्दे पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है। उन्होंने कहा कांग्रेस के द्वारा लगाए गए आरोपों पर चुनाव आयोग को स्पष्टीकरण देना चाहिए।

Haryana

स्वतंत्रता दिवस: कैबिनेट मंत्री से छीना हक…अंबाला में विज नहीं फहराएंगे तिरंगा, आखिर क्या है सरकार की मंशा

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राज्य सरकार के 12 मंत्रियों, सांसद व विधायकों को जिला मुख्यालय व उपमंडल स्तर पर ध्वजारोहण की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि मंत्रिमंडल के सबसे वरिष्ठ मंत्री अनिल विज को ध्वजारोहण का दायित्व नहीं सौंपा गया।

Haryana

Haryana: पहले होटल में कमरा करवाया बुक, फिर युवक-युवती ने किया सुसाइड, फंदे पर लटका मिला लड़का…

हरियाणा में युवक और युवती ने पहले होटल में कमर बुक करवाया और फिर उसी कमरे में सुसाइड कर लिया।

Scroll to Top