Actionpunjab

Action Punjab Logo
Breaking News

जलद

Haryana

प्रो. संपत सिंह के इस्तीफे पर अभय चौटाला का बयान:बोले-वे देवीलाल की नीतियों को बढ़ाने वाले, जल्द संघर्ष का रास्ता अपनाएंगे

पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक प्रोफेसर संपत सिंह के कांग्रेस पार्टी से इस्तीफे के बाद राजनीतिक अटकलें खत्म नहीं हुई है। मगर अभी तक ये तय नहीं हुआ है कि वे किस पार्टी में शामिल होंगे या अलग रास्ता अपनाएंगे। प्रो. संपत सिंह के इनेलो में शामिल होने की चर्चाएं है। इस पर इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला का भी बयान आया है और उन्होंने एक तरह से संपत सिंह को इनेलो में शामिल होने की हरी झंडी दे दी है। इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि ये बात तो चौ. संपत सिंह ही बता सकते हैं। मैं उनसे ये जरूर कहूंगा कि आप हमारे पुराने साथी है और आपने हमेशा चौ. देवीलाल की नीतियों को बढ़ाने का काम किया है। मुझे पूरी उम्मीद और भरोसा है कि वे एक बार फिर इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी में आकर के फिर से प्रदेश के लोगों के बीच में खड़े होकर संघर्ष का रास्ता अपनाएंगे। जानकारी के अनुसार, अभय चौटाला सोमवार को रोहतक में इनेलो के किसान मांगों को लेकर किए जा रहे प्रदर्शन में शामिल होने के लिए गए हुए थे। उसी दौरान उन्होंने यह बयान दिया। अभय चौटाला ने ये भी कहा है कि अभी तो कई और नेता दूसरी पार्टियां छोड़कर इनेलो में आएंगे। इस पर संपत सिंह का कोई बयान नहीं है। वे अभी अपने कार्यकर्ताओं के संग मीटिंग में व्यस्त है। संपत सिंह कार्यकर्ताओं से राजनीतिक चर्चा कर रहे, जल्द करेंगे स्पष्ट वहीं, प्रो. संपत सिंह ने भी इस पर स्पष्ट नहीं किया गया है कि वह किस और कौन सी पार्टी में जाएंगे। हालांकि, संपत सिंह अपने कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग कर भविष्य की राजनीतिक चर्चाओं में व्यस्त है। जल्द ही उनकी ओर से यह स्पष्ट हो जाएगा कि किस पार्टी में जाएंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजे गए इस्तीफे में उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए खुलासे किए हैं। ऐसे आए थे चर्चाओं में संपत सिंह जब से प्रो. संपत सिंह ताऊ देवीलाल की जयंती पर आयोजित रोहतक में इनेलो के कार्यक्रम में पहुंचे थे। तब से ये चर्चाओं में गए कि संपत सिंह इनेलो ज्वाइन कर सकते हैं। अभी रविवार को उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा देकर सभी को चौंका दिया। वह विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने से नाराज थे।

Haryana

बिहार चुनाव: प्रचार के लिए BJP ने दी हरियाणा के मंत्रियों और विधायकों को जिम्मेदारी, जल्द करेंगे बिहार का दौरा

बिहार में भाजपा ने 101 से ज्यादा उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है। बिहार में पहले चरण का चुनाव छह नवंबर को होगा। ऐसे में भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

Haryana

रोहतक में CWC चेयरमैन बने एडवोकेट सतीश कौशिक:भाजपा सरकार ने सौंपी जिम्मेदारी, जल्द संभालेंगे कार्यभार, बच्चों के लिए करेंगे काम

रोहतक में भाजपा सरकार की तरफ से बाल कल्याण समिति के चेयरमैन की लिस्ट जारी की गई है, जिसमें एडवोकेट सतीश कौशिक को चेयरमैन की जिम्मेदारी मिली है। लिस्ट जारी होते ही सतीश कौशिक को बधाई देने वालों के मैसेज आने शुरू हो गए और लगातार बधाई संदेश दे रहे हैं। सरकार की तरफ से 25 अगस्त को प्रदेशभर के सभी जिलों में बाल कल्याण समिति के चेयरमैन की लिस्ट जारी की थी, जिसे कुछ समय बाद ही वापस ले लिया गया था। लिस्ट को वापस लेने का कारण यह बताया था कि उसमें कुछ लोगों को दोहरी जिम्मेदारी मिल गई है, जिसके कारण नए सिरे से लिस्ट तैयार करके जारी की जाएगी। अब सरकार की तरफ से दूसरी लिस्ट जारी कर दी गई है। आरएसएस से जुड़े सतीश कौशिक एडवोकेट सतीश कौशिक 1998 से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ जुड़े हुए है और लगातार संघ के लिए काम कर रहे है। आरएसएस में लीगल सेल भी है, जिसमें एडवोकेट एडवोकेट सतीश कौशिक अधिवक्ता प्रसिद्ध के उपाध्यक्ष भी है। साथ ही भाजपा सरकार के कार्यों में भी लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। CWC चेयरमैन की जिम्मेदारी मिलने के बाद बच्चों के लिए करेंगे काम एडवोकेट सतीश कौशिक ने बताया कि सरकार की तरफ से उन्हें CWC चेयरमैन की जिम्मेदारी दी गई है, जिसके बाद अब वह बच्चों के लिए काम कर पाएंगे। जो लोग बच्चों का शोषण कर रहे है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और बच्चों को एक बेहतर जीवन जीने के लिए प्रेरित करेंगे।

Haryana

हिसार एयरपोर्ट से जल्द शुरू होंगी जम्मू-अहमदाबाद की फ्लाइट:अक्टूबर में बनेगा विंटर शेड्यूल, एयरलाइन कंपनी ने प्रोसेस आगे बढ़ाया

हरियाणा के हिसार एयरपोर्ट से जल्द ही जम्मू और अहमदाबाद के लिए फ्लाइट शुरू हो सकती है। हिसार एयरपोर्ट का 25 अक्टूबर के बाद विंटर शेड्यूल जारी होगा। इसके बाद नवंबर में हिसार एयरपोर्ट से जम्मू और अहमदाबाद के लिए फ्लाइट शुरू हो सकती है। हिसार एयरपोर्ट से विमानों का संचालन करने वाली एलायंस एयरलाइन ने विंटर शेड्यूल के लिए जम्मू और अहमदाबाद के लिए फ्लाइट शुरू करने के लिए एयरपोर्ट प्रशासन से टाइमिंग मांगी थी। एयरपोर्ट प्रशासन ने सप्ताह के अनुसार टाइमिंग बनाकर भेज दी है। अक्टूबर में एलायंस कंपनी अपना विंटर शेड्यूल जारी करेगी। अभी एलायंस कंपनी हिसार से 4 स्थानों दिल्ली, जयपुर, अयोध्या के लिए सर्विस दे रही है। इसके बाद 2 और स्थानों के लिए सेवा शुरू की जा सकती है। कंपनी वेबसाइट पर चंडीगढ़ की 25 अक्टूबर तक की ही बुकिंग ले रही है। इसके बाद विंटर शेड्यूल के हिसाब से चंडीगढ़ फ्लाइट का समय बदल सकता है। चंडीगढ़ फ्लाइट को जम्मू तक चलाया जाएगा एयरलाइन कंपनी चंडीगढ़ की फ्लाइट को जम्मू तक एक्सटेंड कर सकती है। जम्मू तक फ्लाइट एक्सटेंड होने के बाद इसकी टाइमिंग और किराया नए सिरे से जारी हो सकता है। अभी 25 सीटर विमान ही चंडीगढ़ तक जाता है। अभी काफी कम पैसेंजर टाइमिंग मैच नहीं होने के कारण यात्रा कर रहे हैं। अगर इस फ्लाइट को जम्मू तक बढ़ाया जाता है तो यह विमान सुबह हिसार से चलकर शाम तक वापसी कर सकता है। इससे चंडीगढ़ जाने वाले लोगों को फायदा होगा और यात्रियों की संख्या बढ़ सकती है। 12 सितंबर को शुरू हुई थी हिसार-जयपुर फ्लाइट हिसार के महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से 12 सितंबर को जयपुर के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू हो गई थी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ से वर्चुअली हिसार-जयपुर फ्लाइट को रिमोट का बटन दबाकर फ्लाइट को रवाना किया था। इस दौरान CM ने कहा कि अगले चरण में हिसार-चंडीगढ़ फ्लाइट को जम्मू तक एक्सटेंड किया जाएगा। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि अहमदाबाद से पहले जम्मू की फ्लाइट शुरू हो सकती है। हिसार से विमान हर शुक्रवार शाम 5:35 बजे जयपुर की फ्लाइट जाती है जो करीब एक घंटे बाद शाम 6:40 बजे जयपुर पहुंचती है। इसका किराया टैक्स सहित लगभग 2300 रुपए है। एक साल पहले मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी एक साल पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिसार एयरपोर्ट से पांच स्थानों चंडीगढ़, अयोध्या, अहमदाबाद, जयपुर और जम्मू के लिए फ्लाइट संचालित करने की घोषणा की थी। पंचकूला के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में हरियाणा सरकार के नागरिक उड्डयन विभाग और एलायंस एयर एविएशन लिमिटेड के बीच हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए एक समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर भी हुए थे। इस समझौते के बाद, हिसार से अयोध्या, दिल्ली और चंडीगढ़ के लिए फ्लाइट सेवाएं शुरू हो चुकी हैं। जयपुर के लिए भी फ्लाइट फाइनल हो चुकी है। हालांकि, अहमदाबाद और जम्मू के लिए फ्लाइट सेवाएं शुरू होना अभी बाकी है। सरकार ने हाल ही में कोलकाता के लिए भी फ्लाइट चलाने का फैसला लिया है।

Haryana

भिवानी की मनीषा की मौत का मामला: दिल्ली से नहीं आई सीबीआई टीम, परिजन दिनभर करते रहे इंतजार; जल्द खुलासा

मनीषा मौत मामले से अब जल्द ही परतें खुल सकती हैं। परिजनों को सीबीआई ने इसके संकेत दिए भी हैं लेकिन मंगलवार को उनका इंतजार अधूरा रह गया।

Haryana

हरियाणा में 103 तरह की भर्तियों को मंजूरी:6377 पदों के लिए जल्द जारी होंगे ज्वाइनिंग लेटर; विभागों में 3240 क्लर्क के पद भी शामिल

हरियाणा सरकार ने 103 तरह की भर्तियों की मंजूरी दे दी है। ये मंजूरी मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में हुई रिव्यू मीटिंग में दी गई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा और आगे की कार्रवाई को लेकर बैठक की। मुख्यमंत्री ने वित्त विभाग की तरफ से 103 प्रकार की भर्तियों के लिए 6377 अनुमोदन और कार्यभार ग्रहण पत्र जारी करने की संस्तुति की है। इसमें विभिन्न विभागों में 3240 क्लर्क पद, परिवहन विभाग में चालक, टीजीटी पदों के लिए कार्यभार ग्रहण पत्र जारी करने आदि की प्रक्रिया शामिल है। साथ ही 835 टीजीटी (ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर), 112 पीजीटी (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर), 1820 पीआरटी (प्राइमरी टीचर) और 370 भारी वाहन चालकों के लिए कार्यभार पत्र जारी करने के आदेश दिए हैं। कच्चे कर्मचारियों के लिए नए नियम हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड ने अनुबंध पर काम कर रहे कर्मचारियों की सेवा अवधि समाप्त होने पर विभागाध्यक्षों को समय पर स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। कार्यमुक्ति से जुड़ी रिपोर्ट 15 दिन के भीतर पोर्टल पर अपडेट करनी अनिवार्य होगी। यदि विभाग तय समय में जवाब नहीं देगा तो यह माना जाएगा कि संबंधित कर्मचारी को कार्यमुक्त करने पर कोई आपत्ति नहीं है और उसे पोर्टल से स्वतः कार्यमुक्त कर दिया जाएगा। सरकार ने रखीं दो नई शर्तें एचकेआरएनएल ने आदेश में दो प्रमुख शर्तें भी बताई हैं, जिनकी जांच रिपोर्ट विभागों को देनी होगी। इसके संबंधित कर्मचारी हरियाणा अनुबंधित कर्मचारी (सेवा सुरक्षा) अधिनियम-2024 के तहत कवर न करता हो।कर्मचारी से संबंधित कोई मुकदमा अदालत में लंबित न हो, जिसमें अंतरिम राहत मिली हो। यदि ये दोनों शर्तें पूरी पाई जाती हैं और विभाग 15 दिन में जवाब नहीं देता है तो कर्मचारी की कार्यमुक्ति स्वतः मान ली जाएगी। सिंचाई व बिजली विभाग में सर्वाधिक अस्थाई नियुक्तियां अस्थायी नियुक्तियों के मामले में सिंचाई विभाग और बिजली निगम सबसे आगे हैं। यहां तीन से छह माह की अवधि के लिए कर्मचारी रखे जाते हैं। इसके अलावा मंडियों में फसल खरीद सीजन के दौरान भी अस्थाई कर्मचारी लगाए जाते हैं।निगम ने आदेश में कहा है कि इन सभी नियुक्तियों की समय पर सूचना और कार्यमुक्ति की स्थिति एचकेआरएनएल पोर्टल पर उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा।

Haryana

Haryana: मानसून की विदाई के बाद इस बार जल्दी आ सकती है ठंड, मौसम विभाग ने जताई संभावना

22 सितंबर के आसपास हरियाणा से मानसून की रवानगी हो जाएगी। इससे पहले राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

Haryana

मनीषा मौत मामला: कड़ियां जोड़ने में जुटी सीबीआई, लाइब्रेरी संचालक से की पूछताछ, जल्द सुलझ सकती है गुत्थी

दिल्ली की सेंट्रल फॉरेंसिक टीम की ओर से घटनास्थल पर सीन रीक्रिएट किए जाने के बाद अब सीबीआई अधिकारी एक-एक कड़ी जोड़ने में जुट गए हैं।

Haryana

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन जल्द भरेगी रफ्तार: चेन्नई में 8 कोच तैयार, जींद व सोनीपत के बीच का सफर करेगी तय

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन जींद और सोनीपत के बीच जल्द रफ्तार भरती दिखाई देगी।

Haryana

हरियाणा में आंगनवाड़ी हेल्परों को मिलेगा प्रमोशन:कोटा बढ़ाकर 50% किया, खाली पदों पर जल्द होगी भर्ती, HKRNL के जरिए 22,867 नई नियुक्तियां

हरियाणा सरकार आंगनवाड़ी हेल्परों का प्रमोशन करेगी। सरकार ने प्रमोशन कोटा 25% से बढ़ाकर 50% कर दिया है, ताकि अनुभवी हेल्परों को आगे बढ़ने का मौका मिले। प्रमोशन पूरी होने के बाद खाली पदों पर नई भर्ती निकाली जाएगी। यह जानकारी विधानसभा के मानसून सत्र में दी गई। कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने आंगनवाड़ी में खाली पदों के बारे में सवाल किया था। हरियाणा में कुल 25,962 आंगनवाड़ी केंद्र हैं। इन केंद्रों के लिए 25,962 वर्कर और 25,450 हेल्पर के पद स्वीकृत हैं। फिलहाल 23,106 वर्कर और 20,641 हेल्पर ही काम कर रहे हैं। सिलेक्शन क्राइटेरिया के कारण भर्ती अटकी महिला एवं बाल विकास विभाग में आंगनबाड़ी वर्करों और हेल्परों के खाली पदों को भरने का प्रस्ताव विभाग के पास काफी समय से विचाराधीन था। भारत सरकार के अगस्त 2022 के दिशा-निर्देशों के मद्देनजर, नियुक्ति के लिए सिलेक्शन क्राइटेरिया के कारण भर्ती प्रक्रिया अटकी रही। अब सरकार इसे शुरू करने जा रही है। हालांकि यह फैसला नहीं हुआ है कि ये भर्ती जिला स्तर पर होगी या प्रदेश स्तर पर। आंगनबाड़ी वर्करों को 14,750 मानदेय मिल रहा महिला एवं बाल विकास विभाग के अनुसार, 10 वर्ष से अधिक अनुभव वाली आंगनवाड़ी वर्करों को वर्तमान में 14,750 रुपए मानदेय मिल रहा है। 10 वर्ष से कम अनुभव वाली आंगनवाड़ी वर्करों को 13,250 रुपए मानदेय दिया जा रहा है। इसके अलावा, आंगनबाड़ी हेल्परों को 7,900 रुपए मानदेय दिया जा रहा है। HKRNL में 22,867 नई नियुक्तियां वहीं हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (HKRNL) के तहत अब तक कुल 1,29,430 नियुक्तियां की जा चुकी हैं। इनमें से 22,867 नई भर्तियां और 1,06,563 पोर्टेड मैनपावर की नियुक्ति शामिल हैं। यह जानकारी राज्यमंत्री गौरव गौतम ने विधानसभा के मानसून सत्र में दी है। उन्होंने बताया कि इन नियुक्तियों में रिजर्वेशन पॉलिसी का पालन किया जा रहा है, जो संविदा कर्मियों की नियुक्ति नीति और उसके बाद 26 अक्टूबर 2023 और 13 मई 2025 को किए गए संशोधनों के अनुसार लागू है।

Scroll to Top